खबर खरसिया ..
पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने रखा वट सावित्री व्रत, वटवृक्ष की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य का वरदान ..

खरसिया, हिंदू धर्म में पति की दीर्घायु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए रखे जाने वाले वट सावित्री व्रत को लेकर शुक्रवार को खरसिया क्षेत्र में श्रद्धा और आस्था का माहौल देखने को मिला। नगर सहित आसपास की सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ व्रत रखकर अपने पति के स्वस्थ एवं दीर्घ आयु जीवन की कामना की।

खरसिया स्थित जय श्री सिद्धेश्वरनाथ मंदिर बरगढ़ परिसर में बड़ी संख्या में महिलाओं ने एकत्र होकर वटवृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वटवृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांधा तथा सावित्री-सत्यवान की कथा श्रवण करते हुए अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मांगा।
पूजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि और पति की लंबी आयु की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार वट सावित्री व्रत को सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व का पर्व माना जाता है, जिसे हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर श्रद्धा भाव से मनाया जाता है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login