Connect with us

खबर सक्ती ...

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

Published

on

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को सक्ती जिले के सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में एक साथ चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ‘चित्र सेवा, मेरे सपनों का भारत’ विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में जिलेभर के हजारों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रंगों और तूलिका के माध्यम से अपने सपनों के भारत की सुंदर परिकल्पना को कागज पर जीवंत किया।

17 सितम्बर को ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्वलित कर शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान के दूसरे दिन जिले के शैक्षणिक संस्थानों में रचनात्मकता और उत्साह का माहौल नजर आया। बच्चों ने अपनी कल्पनाओं को रंगों का स्वरूप देते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधुनिक तकनीक, सामाजिक समरसता, आत्मनिर्भरता, समृद्धि और राष्ट्र के विकास जैसे विषयों को अपनी कलाकृतियों में प्रमुखता से उकेरा।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक सोच और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। किसी चित्र में स्वच्छ और सुंदर भारत की तस्वीर नजर आई तो किसी ने हरित एवं पर्यावरण संरक्षण पर आधारित संदेश दिया। वहीं कई विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भर भारत और विकसित राष्ट्र की कल्पना को आकर्षक चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।

जिले के शहरी क्षेत्रों से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचलों तक विद्यार्थियों में प्रतियोगिता को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालयों में शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती कुमुदिनी बाघ द्विवेदी एवं संस्था प्रमुखों की अध्यक्षता में कला एवं भाषा विषय के शिक्षकों की निर्णायक समितियों ने विद्यार्थियों की श्रेष्ठ प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया।

सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से आयोजित इस रचनात्मक गतिविधि ने विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति और देश के प्रति अपने सपनों को अभिव्यक्त करने का अवसर दिया। जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता से जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन उत्सवपूर्ण माहौल में हुआ।

Latest

खबर सक्ती ...12 मिनट ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...22 मिनट ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...27 मिनट ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा2 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा2 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending