Connect with us

खबर सक्ती ...

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में निःशुल्क रेबीज टीकाकरण शिविर आयोजित ..

Published

on

पशुधन विकास विभाग द्वारा पालतु एवं आवारा कुत्तों-बिल्लियों का किया गया टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण ..

सक्ती, सेवा संकल्प अभियान के तहत विश्व रेबीज दिवस के अवसर पर पशुधन विकास विभाग, जिला सक्ती द्वारा जिले के विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पशुओं में रेबीज जैसी गंभीर एवं जानलेवा बीमारी की रोकथाम के साथ-साथ पशुपालकों एवं आम नागरिकों को रेबीज के प्रति जागरूक करना रहा। आयोजित शिविरों में पशुपालकों द्वारा लाए गए पालतू कुत्तों के साथ-साथ आवारा कुत्तों एवं बिल्लियों का भी निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। टीकाकरण के लिए कुत्तों एवं बिल्लियों को पशु चिकित्सा विभाग द्वारा कृमिनाशक दवा भी दिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पशुपालकों को पशुओं के नियमित टीकाकरण, स्वास्थ्य देखभाल तथा रेबीज से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

विभिन्न पशु चिकित्सा संस्थानों में हुआ टीकाकरण –

पशु चिकित्सा विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में आयोजित शिविरों के दौरान कुल 109 कुत्तों का निःशुल्क एंटी रेबीज टीकाकरण किया गया। इनमें जिला पशु चिकित्सालय सक्ती में 35 कुत्ते, पशु चिकित्सालय बाराद्वार में 25 कुत्ते, डभरा में 21 कुत्ते, जैजैपुर में 16 कुत्ते तथा मालखरौदा में 12 कुत्तों को एंटी रेबीज वैक्सीन लगाया गया। विभाग द्वारा बताया गया कि रेबीज एक गंभीर वायरल बीमारी है, जो संक्रमित पशु के काटने, खरोंचने अथवा उसकी लार के संपर्क में आने से मनुष्यों और अन्य पशुओं में फैल सकती है। समय पर टीकाकरण एवं उचित सावधानी अपनाकर रेबीज से बचाव किया जा सकता है।

रेबीज के प्रमुख लक्षण –

पशुओं में रेबीज होने पर व्यवहार में अचानक परिवर्तन, अत्यधिक आक्रामकता या असामान्य शांति, बेचैनी, अत्यधिक लार आना, पानी पीने में कठिनाई, निगलने में परेशानी, आवाज में बदलाव, कमजोरी, लड़खड़ाकर चलना तथा अंततः लकवा जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। मनुष्यों में संक्रमित पशु के काटने या खरोंचने के बाद बुखार, बेचैनी, घाव वाले स्थान पर झुनझुनी या दर्द, पानी निगलने में कठिनाई, पानी से भय, भ्रम तथा तंत्रिका तंत्र से संबंधित गंभीर लक्षण विकसित हो सकते हैं।

काटने या खरोंचने पर तत्काल उपचार जरूरी –

रेबीज के संक्रमण की आशंका होने पर पशु के काटने या खरोंचने के स्थान को तत्काल साबुन और बहते पानी से अच्छी तरह धोना चाहिए तथा बिना विलंब किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। चिकित्सक की सलाह के अनुसार एंटी रेबीज वैक्सीन तथा आवश्यकता होने पर रेबीज इम्युनोग्लोबुलिन दिया जाता है। रेबीज के लक्षण विकसित होने के बाद बीमारी अत्यंत गंभीर हो जाती है, इसलिए पशु के काटने या खरोंचने के बाद समय पर उपचार लेना अत्यंत आवश्यक है। पशु के काटने की स्थिति में घाव पर घरेलू उपचार या बिना चिकित्सकीय सलाह के दवा लगाने के बजाय तुरंत चिकित्सा सहायता लेना चाहिए।

अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही सहभागिता –

शिविरों के सफल आयोजन में पशुधन विकास विभाग के अधिकारियों एवं पशु चिकित्सा अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविरों में विभागीय कर्मचारी तथा संबंधित पशु चिकित्सा संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान पशुपालकों एवं आम नागरिकों को रेबीज से बचाव, पशुओं के नियमित टीकाकरण और पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

Latest

ख़बर रायपुर4 मिनट ago

मंजूरी प्राप्त निविदा वाले कार्यों के कार्यादेश जल्द जारी करने के निर्देश ..

लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा , ठेकेदारों से बेहतर समन्वय कर कार्यों में तेजी...

ख़बर रायपुर50 मिनट ago

नागरिकों और विद्यार्थियों के आधार व बायोमेट्रिक अपडेट कार्य को दें सर्वाेच्च प्राथमिकता – मुख्य सचिव विकासशील .

उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में आधार सेचुरेशन और पारदर्शी डिजिटल गवर्नेंस पर विशेष जोर, स्कूलों में चलाए जाएंगे विशेष अभियान .....

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आगामी 100 दिन महत्वपूर्ण – आयुक्त तारन प्रकाश सिन्हा ..

रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं आजीविका संवर्धन के नवाचार आधारित कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश , बीजापुर जिले में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 घंटे ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending