खबर सक्ती ...
सेवा संकल्प अभियान : सक्ती जिला अस्पताल में 29 सितंबर को स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम ..

सिकल सेल, थैलेसीमिया, एनीमिया, बीपी-शुगर जांच के साथ बालिकाओं का होगा HPV टीकाकरण, रक्तदान शिविर भी लगेगा ..
सक्ती, ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के अंतर्गत जिले में जनसेवा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 29 सितंबर को जिला अस्पताल सक्ती में स्वास्थ्य, महिला एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सिकल सेल, थैलेसीमिया, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर एवं शुगर की जांच की जाएगी। वहीं 12 से 18 वर्ष की बालिकाओं का HPV वैक्सीनेशन भी किया जाएगा। इसके साथ ही रक्तदान शिविर आयोजित कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम में नशामुक्ति एवं अंगदान को लेकर भी जागरूकता गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
कमजोर एवं एनीमिक महिलाओं के स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। ऐसी महिलाओं को आवश्यक दवाइयों एवं सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया जाएगा। साथ ही पोषण आहार, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित आवश्यक जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा।
जनभागीदारी से जनसेवा को गति देने की पहल –
सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों एवं सामाजिक संगठनों की सहभागिता से जनसेवा को जनभागीदारी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को जागरूक किया जा रहा है।
जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें और विकसित भारत 2047 के निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प के साथ व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























