खबर सक्ती ...
कचरा नहीं, संसाधन समझें… अपशिष्ट से कमाई और रोजगार के अवसर तलाशें ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यशाला में 150 महिला सदस्यों ने लिया भाग ,
कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला समूहों को अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ने किया प्रोत्साहित ..
सक्ती, सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय सक्ती के सभागार में वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन, स्रोत पर कचरा पृथक्करण, रिसाइक्लिंग तथा अपशिष्ट से आय एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना रहा।
कार्यशाला में सक्ती एवं बाराद्वार क्षेत्र में कार्यरत एसआरएलएम सेंटर के सहायक कर्मियों तथा स्वास्थ्य सहायता समूहों से जुड़ी करीब 150 महिला सदस्यों ने भाग लिया। ई-वेस्ट, प्लास्टिक वेस्ट, बैटरी वेस्ट, वेस्ट टायर एवं प्रयुक्त तेल के रिसाइक्लिंग से जुड़े रिसाइक्लर्स ने महिलाओं को अपशिष्ट के संग्रहण, पृथक्करण और रिसाइक्लिंग की प्रक्रिया के साथ इससे होने वाले संभावित आर्थिक लाभों की जानकारी दी।
महिलाएं बन सकती हैं अधिकृत अपशिष्ट कलेक्टर : कलेक्टर –
कलेक्टर जयश्री जैन ने महिला सदस्यों से संवाद करते हुए उन्हें अपशिष्ट संग्रहण एवं पृथक्करण की गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अधिकृत अपशिष्ट कलेक्टर के रूप में रिसाइक्लिंग श्रृंखला का हिस्सा बनकर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं। उन्होंने अपशिष्ट को व्यवस्थित ढंग से एकत्र करने और उसके उचित प्रबंधन पर जोर दिया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन ने विभिन्न प्रकार के अपशिष्टों से होने वाले आर्थिक लाभ और स्थानीय स्तर पर रोजगार की संभावनाओं की जानकारी दी। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों को अपशिष्ट प्रबंधन से जोड़कर इसे स्थायी आजीविका का माध्यम बनाने पर जोर दिया।
फ्लाई ऐश से ईंट, पेवर ब्लॉक और टाइल्स बनाने की जानकारी –
कार्यशाला में आरकेएम पावर प्लांट के पर्यावरण प्रमुख सी.के. कुर्रे ने फ्लाई ऐश के उपयोग से तैयार होने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फ्लाई ऐश से ईंट, पेवर ब्लॉक, फ्लावर पॉट, टाइल्स सहित विभिन्न निर्माण सामग्री तैयार की जा सकती है। उन्होंने महिलाओं को इन अवसरों से जुड़कर लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया तथा प्लांट की ओर से आवश्यक सहयोग एवं सामग्री उपलब्ध कराने की संभावनाओं की जानकारी दी।

छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल जांजगीर-चांपा के क्षेत्रीय अधिकारी आर.पी. वासुदेव ने वेस्ट मैनेजमेंट एवं सर्कुलर इकोनॉमी की अवधारणा समझाते हुए कहा कि अपशिष्ट को केवल कचरा न मानकर संसाधन और आय के स्रोत के रूप में देखने की जरूरत है। उन्होंने स्रोत स्तर पर कचरा पृथक्करण तथा अधिकृत कलेक्टर एवं रिसाइक्लर्स के माध्यम से वैज्ञानिक प्रबंधन को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
महिलाओं ने बताई जमीनी समस्याएं –
कार्यशाला में महिला समूहों ने अपशिष्ट संग्रहण के दौरान आने वाली व्यवहारिक कठिनाइयों के साथ कचरे के पृथक्करण, संग्रहण और परिवहन से जुड़ी समस्याओं को अधिकारियों एवं रिसाइक्लर्स के सामने रखा। इस दौरान अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर सहयोग और बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी चर्चा हुई।
कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों को संदेश दिया गया— “कचरा नहीं, संसाधन समझें। कचरे का पृथक्करण करें, रिसाइक्लिंग से जुड़ें और आय का नया अवसर बनाएं।”
कार्यक्रम में अपर कलेक्टर के.एस. पैकरा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, रिसाइक्लर्स एवं महिला स्व-सहायता समूहों की सदस्य मौजूद रहीं।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..























