खबर सक्ती ...
19 से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन ..

कथावाचक नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान, रोशन लाल पटेल ने दी जानकारी ..
सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती से लगे ग्राम सकरेली कला में आगामी 19 नवंबर से 25 नवंबर तक सात दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के भिलाई के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा, भक्ति और शिव पुराण में वर्णित दिव्य प्रसंगों का रसपान कराएंगे। कथा को लेकर ग्राम में धार्मिक उत्साह का माहौल है और आयोजन को भव्य एवं यादगार बनाने के लिए ग्रामवासी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं।
ग्राम के सामाजिक कार्यकर्ता एवं आयोजन से जुड़े रोशन लाल पटेल ने दी जानकारी –

इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम सकरेली कला के सामाजिक कार्यकर्ता, शासकीय हाई स्कूल की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष तथा कृषि विभाग सक्ती के पूर्व वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी रोशन लाल पटेल ने बताया कि श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा के आयोजन को लेकर पूरे ग्राम में उत्साह है। इस धार्मिक आयोजन को सफल और भव्य बनाने के लिए ग्राम के सभी नागरिक एकजुट होकर अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले भक्तजन आराम से बैठकर कथा श्रवण कर सकें।
प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 6:30 बजे तक होगी कथा –
रोशन लाल पटेल ने बताया कि सात दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6:30 बजे तक आयोजित होगी। कथा के दौरान कथा वाचक नारायण दास महाराज जी भगवान शिव की महिमा, उनके विभिन्न स्वरूपों, लीलाओं और शिव भक्ति से जुड़े पौराणिक प्रसंगों का सरल, रोचक एवं भावपूर्ण वर्णन करेंगे। इसके साथ ही प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन भी होगा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा। कथा आयोजन में भगवान शिव से संबंधित आकर्षक झांकियां भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
धर्मप्रेमियों से सहपरिवार शामिल होने की अपील –
ग्राम सकरेली कला के समस्त नागरिकों ने क्षेत्र के श्रद्धालु भक्तजनों, धर्मप्रेमियों एवं शिवभक्तों से इस सात दिवसीय श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा में सहपरिवार शामिल होने का आग्रह किया है। ग्रामवासियों ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान शिव की महिमा का श्रवण करें और इस धार्मिक आयोजन में सहभागी बनकर पुण्य लाभ प्राप्त करें।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..





















