Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

Published

on

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को पहुंचे 28 आवेदन ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन और आम जनता को त्वरित राहत देने के दावों के बीच जमीनी स्तर पर आम लोगों की परेशानियां अब भी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। स्थिति यह है कि लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों से जुड़े कामों के लिए भी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण मंगलवार 17 नवंबर को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में सामने आया, जहां एक ग्रामीण को स्थायी घरेलू विद्युत कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधा के लिए अपनी फरियाद लेकर पहुंचना पड़ा।

तहसील बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली निवासी श्यामलाल राठौर ने स्थायी घरेलू विद्युत कनेक्शन प्रदान करने की मांग को लेकर जनदर्शन में आवेदन दिया। सवाल यह है कि जब एक आम नागरिक को अपने घर में बिजली कनेक्शन जैसी मूलभूत सुविधा पाने के लिए कार्यालयों के चक्कर लगाने के बाद जिला मुख्यालय के जनदर्शन तक पहुंचना पड़े, तो फिर आम आदमी की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर कितनी तत्परता से समाधान हो रहा है? क्या संबंधित विभागों में आम नागरिकों की सुनवाई के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है?

जनदर्शन में केवल बिजली कनेक्शन का मामला ही नहीं, बल्कि राजस्व रिकॉर्ड और दस्तावेजों से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। ग्राम करिगांव निवासी संतोष कुमार महंत ने त्रुटि सुधार के लिए आवेदन दिया, वहीं ग्राम रेडा निवासी शिव साहू ने रिकॉर्ड दुरुस्त कराने की मांग रखी। इसके अलावा जिले के दूरदराज क्षेत्रों से पहुंचे अन्य आवेदकों ने भी अपनी अलग-अलग समस्याओं के निराकरण के लिए गुहार लगाई।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती जयश्री जैन के निर्देशन में आयोजित जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर प्रीतेश राजपूत एवं डिप्टी कलेक्टर पोषक चौधरी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 28 आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों ने आवेदनों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए नियमानुसार शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि आम जनता की समस्याओं के प्राथमिकता से निराकरण के उद्देश्य से प्रत्येक मंगलवार को जिला कार्यालय में साप्ताहिक जनदर्शन आयोजित किया जाता है। हालांकि जनदर्शन में आवेदन प्राप्त होना प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन असली कसौटी इन आवेदनों का समयबद्ध निराकरण है। खासकर श्यामलाल राठौर जैसे आवेदकों को यह देखना है कि उनकी घरेलू बिजली कनेक्शन की मांग पर कितनी जल्दी कार्रवाई होती है। अब निगाहें संबंधित विभाग की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Latest

खबर सक्ती ...25 सेकंड ago

सुशासन के दावों के बीच बिजली कनेक्शन के लिए जनदर्शन में गुहार, आखिर आम आदमी की सुनवाई कहां? ..

घरेलू विद्युत कनेक्शन के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद श्यामलाल राठौर को जनदर्शन का सहारा, मंगलवार को...

खबर रायगढ़48 मिनट ago

🚨 शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख रुपये की ठगी मामले में एक और महिला आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई, मुख्य आरोपी मेनका सारथी की मां आरोपिया मीरा सोनवानी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

19 से 25 नवंबर तक सकरेली कला में होगा श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा का भव्य आयोजन ..

कथावाचक नारायण दास महाराज जी अपनी अमृतमयी वाणी से कराएंगे शिव महापुराण कथा का रसपान, रोशन लाल पटेल ने दी...

खबर सूरजपुर ..7 घंटे ago

राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर कलेक्टर रेना जमील सख्त, समय-सीमा से बाहर लंबित मामलों को शत-प्रतिशत निपटाने के निर्देश ..

फौती नामांतरण, सीमांकन, डायवर्सन और त्रुटि सुधार के मामलों की अनुविभाग एवं तहसीलवार की समीक्षा, आमजन से जुड़े प्रकरणों को...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

आदर्श पब्लिक स्कूल किरारी के आनंद मेले में दिखी बच्चों की प्रतिभा, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने की सराहना ..

आयुष शर्मा बोले– पढ़ाई के साथ जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ें बच्चे, आनंद मेले से मिलता है प्रतिभा...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

बाल दिवस पर गुंजन एजुकेशन सेंटर में सजा खुशियों का मेला, फनफेयर और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा ..

जिला पंचायत अध्यक्ष द्रौपदी चंद्रा ने किया उत्साहवर्धन, रंग-बिरंगी वेशभूषा और आकर्षक स्टॉलों ने मोहा मन .. सक्ती, बाल दिवस...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

5 जनवरी से 20 अप्रैल 2027 तक किसानों को मिलेगा नहरों से पानी ..

बांध में 78 प्रतिशत जलभराव, किसानों की मांग के अनुरूप होगा जल प्रदाय .. जांजगीर-चांपा, रबी फसल की सिंचाई के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

सक्ती के तुर्रीधाम पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर जिले की खुशहाली की कामना की ..

धार्मिक धरोहरों के संरक्षण और पर्यटन विकास पर कलेक्टर का जोर, तुर्रीधाम की सुंदरता को बताया जिले की विशेष पहचान...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने नगरदा केंद्र पहुंचीं कलेक्टर जयश्री जैन, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश ..

टोकन के अनुसार धान की ढेरी लगाने और पारदर्शी खरीदी पर जोर, किसानों की सुविधाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संकल्प, जनजातीय गौरव दिवस पर गूंजा स्वाभिमान का संदेश ..

कलेक्टर जयश्री जैन मसनियाखुर्द के आदिवासी बालक आश्रम में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में हुईं शामिल, विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर देखीं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending