Connect with us

खबर कोरबा

कलेक्टर और एसपी ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बोरेबासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान ..

Published

on

अधिकारियों और आमनागरिको ने भी मजदूर दिवस में बोरेबासी खाया ..

कोरबा, 1 मई 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर कलेक्टर संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ आज 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरबा की पहचान एक औद्योगिक नगरी के रूप में है, यहाँ के श्रमिकों के परिश्रम से देश को ऊर्जा और देश के विकास को रफ्तार मिलती है। हम ऐसे मेहनतकश मजदूरों श्रमिकों का सम्मान करते हैं और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आमनागरिको से अपील करते हैं कि वे श्रमिकों के सम्मान के लिए आज श्रमिक दिवस में छत्तीसगढ़ के खान-पान, आहार से जुड़े बोरे-बासी को खाएं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी इस दिन किसान, मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खा रहे हैं, आमनागरिको को भी चाहिए कि विटामिन और स्वाद से भरे बोरेबासी को अच्छे सेहत के लिए खाएं। पंचवटी में बोरेबासी खाने आयोजित कार्यक्रम में श्रमिक संगठन के पदाधिकारी यू आर महिलांगे, आर पी खांडे, श्री भारद्वाज आदि ने भी बोरेबासी खाकर छत्तीसगढ़ी खानपान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया और इस तरह के अभियान की सराहना भी की।

अपर कलेक्टर, निगमायुक्त सहित अधिकारियों ने भी खाई बासी ..

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और खानपान का अभिन्न पहचान बोरेबासी का स्वाद भला कोई कैसे नहीं लेना चाहेगा। आज अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर अपर कलेक्टर विजेंद्र कुमार पाटले, निगमायुक्त प्रभाकर पांडेय, एसडीएम श्रीमती सीमा पात्रे, कौशल तेंदुलकर, हरिशंकर पैकरा, जिला शिक्षा अधिकारी जी पी भारद्वाज, उपसंचालक कृषि अजय अनन्त, खाद्य अधिकारी जे के सिंह, पर्यावरण अधिकारी शैलेन्द्र पिस्दा, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, खेल अधिकारी साहू सहित सहित अन्य अधिकारियों ने भी बोरेबासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया।

आम की चटनी, मुनगा, बड़ी और चेच भाजी के साथ लिया बासी का स्वाद ..

कलेक्टर सहित अधिकारियों ने बोरेबासी खाकर श्रमिकों का मान बढ़ाया। सभी ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़े खानपान और व्यंजनों की पहचान बोरेबासी के साथ आम की चटनी, मुनगा और बड़ी-बिजौरी की सब्जी, चेच भाजी, प्याज, बिजौरी का स्वाद लिया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending