Connect with us

खबर सक्ती ...

तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती के द्वारा ग्राम पंचायत पासीद मे विधिक सेवा प्राधिकरण का कार्यक्रम आयोजित ..

Published

on

संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए कानून की जानकारी होना बहुत जरूरी- न्यायाधीश यसवंत कुमार सारथी ..

सक्ती, संवैधानिक अधिकार की रक्षा के लिए कानून की जानकारी होना बहुत जरूरी है तभी हम अपनी एवं समाज के लोगों को उनके अधिकार दिला पायेंगे उक्त विचार छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार, तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती द्वारा दिनांक 07 मई 2023 को ग्राम पंचायत पासीद, जिला सक्ती में विधिक साक्षरता शिविर में न्यायाधीश यसवंत कुमार सारथी ने कही आयोजित शिविर जिसमें आगे यशवंत कुमार सारथी, विशेष न्यायाधीश (एफ टी एस सी) अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति ने कहा कि महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध, पास्को एक्ट, संवैधानिक मौलिक अधिकार एवं कर्तव्य के बारे में बताते हुए कहा कि आज के समय में हर व्यक्ति को कानून का जानकारी होना बहुत आवश्यक है जिससे होने वाले अपराध को रोका जा सके। बी. आर. साहू, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सक्ती ने आदिवासियों के अधिकारों का संरक्षण एवं प्रवर्तन तथा असंगठित क्षेत्रों में श्रमिकों की भूमिका विषयों पर लोगों को कानूनी जानकारियां दी गई।

सुश्री चेतना ठाकुर, कार्यवाहक मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती ने बताया कि आगामी 13 मई 2023 को नेशनल लोक अदालत आयोजित किया जाएगा जिसमें राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा, साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। अनुराधा पटेल, नायब तहसीलदार ने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र, नामांतरण, सीमांकन, बटांकन इत्यादि के बारे में जानकारी दी। अन्नपूर्णा केसर, एडीईओ जनपद पंचायत सक्ती ने शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। गिरधर जायसवाल, अधिवक्ता ने बताया कि इंसान का जन्म होते ही वह कानून के दायरे में तब तक रहता है जब तक उसकी मृत्यु नहीं हो जाती। कानून से कोई भाग नहीं सकता है। साक्षरता शिविर के प्रारंभ में अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया एवं राष्ट्रगान कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। इस दौरान अधिवक्ता रोहित राठौर, पैरा लीगल वालंटियर श्रीमती रजनी निराला एवं श्रीमती उमा वर्मा, तथा संत किशोर सोनवानी, विकास राठौर, कोमल एवं ग्राम पंचायत के सरपंच जिवेंद राठौर पिंटू, पंचगण, विभिन्न महिला समूह सहित ग्राम वासी उपस्थित रहे। अंत में राजगीत का गायन कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती के छोटे सीपत में आबकारी उड़नदस्ता की बड़ी कार्रवाई, ढाबा संचालक के कब्जे से 15.29 लीटर शराब जब्त ..

होटल की रसोई से मिली देशी-विदेशी शराब, आबकारी उड़नदस्ता टीम ने आरोपी को भेजा जेल .. सक्ती, अवैध शराब बिक्री...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

खेत बचाओ-धरती माता बचाओ अभियान के तहत गुन्जियाबोड़ में कृषक चौपाल, किसानों को प्राकृतिक खेती का दिया गया प्रशिक्षण ..

संतुलित उर्वरक उपयोग और नैनो तकनीक पर जागरूक हुए किसान, गुन्जियाबोड़ में आयोजित हुई कृषक चौपाल .. सक्ती, विश्व पर्यावरण...

खबर सक्ती ...3 दिन ago

तांदुलडीह दोहरा हत्याकांड: पूजा-पाठ की आड़ में अपनों का ही खून; मां समेत चार परिजनों को सश्रम उम्रकैद ..

प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार शिवहरे का ऐतिहासिक फैसला, कोर्ट ने चारों आरोपियों को माना हत्या का दोषी .....

खबर सूरजपुर ..3 दिन ago

सुशासन तिहार का असर: कलेक्टर रेना जमील ने 74 वर्षीय कोटवार को दिलाया श्रवण यंत्र, बुजुर्ग के चेहरे पर लौटी मुस्कान ..

संवेदनशील प्रशासन की मिसाल: आवेदन पर त्वरित कार्रवाई, कलेक्टर रेना जमील ने स्वयं भेंट किया श्रवण यंत्र (हियरिंग एड) ,...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

मुख्यमंत्री ने बिहान की दीदियों को सौंपी आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत टाटा मैजिक वाहन ..

महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई उड़ान, ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा होगी सुदृढ़ .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत कांकेर में चार जिलों की समीक्षा: मुख्यमंत्री साय ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनसेवा पर दिया जोर ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि समाधान शिविरों का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का संवेदनशील और समयबद्ध समाधान...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला ..

अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाएंगी ऋण स्वीकृति, वितरण, यूपीआई पंजीयन, क्यू-आर कोड सुविधा और डिजिटल भुगतान सेवाएं , प्रधानमंत्री...

ख़बर रायपुर4 दिन ago

जब मुख्यमंत्री रुके एक छोटी-सी किराना दुकान पर… और सामने थी बदलाव की बड़ी कहानी ..

कभी बंदूक थामने वाले मासा तामो और जयमोती आज चला रहे हैं अपनी दुकान , मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

सुशासन तिहार के दावों पर सवाल: लंबित आवेदनों के साथ जनदर्शन पहुंची जनता, 29 शिकायतें दर्ज ..

गांवों में नहीं मिला समाधान, कलेक्ट्रेट में उमड़ी फरियादियों की भीड़; जनदर्शन में उठे लंबित मामलों के मुद्दे , सुशासन...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की महतारी वंदन योजना से बढ़ा महिलाओं का आत्मविश्वास, संध्या गबेल करेंगी पति के गैरेज व्यवसाय का विस्तार ..

महतारी वंदन योजना बनी आर्थिक संबल का आधार, बंदोरा की संध्या गबेल ने मुख्यमंत्री का जताया आभार .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending