Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री श्री बघेल से सुप्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने की सौजन्य मुलाकात ..

Published

on

गौवंश संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार की गोधन न्याय योजना की सराहना की ..

रायपुर, 18 मई 2023 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में सुप्रसिद्ध कथावाचक देवी चित्रलेखा ने सौजन्य मुलाकात की। देवी चित्रलेखा से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें छत्तीसगढ़ में गौ-माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए चलाई जा रही गोधन न्याय योजना की जानकारी दी। देवी चित्रलेखा ने सरकार के इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्री बघेल को खुद की लिखी हुई श्रीमद् भगवद् गीता की पुस्तक भी भेंट की।

मुख्यमंत्री ने देवी चित्रलेखा को बताया की हमारी सरकार गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए गौठनों के माध्यम से गोधन न्याय योजना का संचालन कर रही है। इस योजना में 2 रूपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदी की जा रही है। इससे गौ वंश की सुरक्षा के साथ साथ गौपालकों एवं आम लोगों की आमदनी में भी वृद्धि हो रही है। मुख्यमंत्री ने उन्हें गौठानों में गोबर से बनाए जाने वाले उत्पादों की भी जानकारी दी और बताया की गौठान कैसे ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सशक्त मॉडल बनकर उभर रहे हैं।

देवी चित्रलेखा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी संस्था के द्वारा हरियाणा के पलवल जिले में गौ सेवा धाम हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। इस संस्था में गौ-माता की सेवा, संरक्षण और इलाज किया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री को गौ सेवा धाम हॉस्पिटल के अवलोकन के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर माधव तिवारी, श्रीमती पुष्पा तिवारी और पुनीत गौर भी मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण , मुख्यमंत्री पंचायती...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

भीषण गर्मी में बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

आंगनबाड़ी संचालन समय में बदलाव: बच्चों की उपस्थिति सुबह 7 से 9 बजे तक सीमित , बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि,...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी – आयुक्त रजत बंसल ..

जनसंपर्क का कार्य जिम्मेदारी का, इसे गंभीरता से लें , परिणाम के अनुरूप होगा हर अधिकारी के कार्य का मूल्यांकन...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सक्ती के बुढ़हनपुर-नंदौरखुर्द में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: आशीष उप्पल के नेतृत्व में 25 लीटर महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त सक्ती की टीम ने...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

आम जनता को शासन की फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी का अधिकतम इस्तेमाल करें: मुख्य सचिव विकासशील ..

सूचना प्रौद्योगिकी पर सूचना विज्ञान अधिकारियों की कार्यशाला सम्पन्न .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

पूर्व सेवा गणना पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शिक्षकों की पुरानी पेंशन का रास्ता साफ, राज्य सरकार की अपील खारिज ..

बिलासपुर, हाईकोर्ट से शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। कोर्ट ने पूर्व सेवा गणना को लेकर...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद ..

आयुष्मान कार्ड से लाखों का मुफ्त इलाज, पुनर्वासित युवाओं में दिखा उत्साह .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विशेष...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश ..

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर .. रायपुर, मुख्य सचिव विकासशील ने कहा कि शासकीय...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

राजस्व प्रकरणों पर सख्ती: कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

सीमांकन व बटांकन के लंबित मामलों में तेजी लाने अतिरिक्त टीम गठन व नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश .. बिलासपुर, कलेक्टर...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

तालाब गहरीकरण से निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : कलेक्टर ..

मिट्टी-मुरूम के लिए बनेगी सुनियोजित व्यवस्था, 200 तालाब होंगे गहरे , गुणवत्ता और समयसीमा पर सख्त कलेक्टर, ठेकेदारों को दी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending