Connect with us

खबर सक्ती ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया शहरी योजनाओं का विस्तार ..

Published

on

प्रदेश के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क (यूआईपीए) का किया शुभारंभ ,

नगर पालिका क्षेत्र में मितान योजना का हुआ शुभारंभ, 14545 पर कॉल करके पा सकेंगे श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं का घर बैठे लाभ ,

शहरी क्षेत्रों में भी स्टार्टअप उद्यमियों, स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर होंगे उपलब्ध ..

सक्ती, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा शहरी योजनाओं का विस्तार सेवा पहुँच रही है आपके द्वार के तहत अपने रायपुर स्थित निवास कार्यालय से वर्जुअली माध्यम से 18 अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क (यूआईपीए) का शुभारंभ, 30 नई मोबाईल मेडिकल यूनिट, 44 नगर पालिकाओं में व 2 नगर पंचायतों में मुख्यमंत्री मितान योजना का विस्तार किया गया। नगर पालिका क्षेत्र में मितान योजना का आज शुभारंभ किया गया है, इसके लिए 14545 पर कॉल करके श्रमिक कार्ड सहित 25 सेवाओं का घर बैठे लाभ लिया जा सकेगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा प्रदेश सहित सक्ती जिले के नगरीय निकाय में शहरी योजनाओं का विस्तार किया गया है। इसके तहत सक्ती के वार्ड नंबर 18 में अर्बन इंडस्ट्रीयल पार्क (यूआईपीए), सक्ती नगर पालिका क्षेत्र में मुख्यमंत्री मितान योजना का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही नवगठित सक्ती जिले को 2 मोबाइल मेडिकल यूनिट की सौगात मिली है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अपनी सुंदर संस्कृति और कृषि आधारित मजबूत अर्थव्यवस्था के कारण हमारा छत्तीसगढ़ पूरे देश में विख्यात है। पिछले साढ़े चार वर्षों के दौरान हमारी कोशिश रही है कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था के साथ-साथ राज्य की शहरी अर्थव्यवस्था को भी मजबूत किया जाए। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हमने शहरी अधोसंरचना के विकास के लिए अतिरिक्त वित्तीय संसाधन जुटाने और ऐसी योजनाएं संचालित कीं, जिनसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जा सके। शहरी स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती देने के लिए हमने मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना और श्री धन्वंतरी जैनेरिक मेडिकल स्टोर्स योजना प्रारंभ की। शहरी क्षेत्रों में स्टार्टअप उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूहों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क की तर्ज पर अर्बन इंडस्ट्रियल पार्क की शुरुआत हम करने जा रहे हैं। इसका वर्चुअल शिलान्यास आज किया गया है। सर्विस डिलेवरी को मजबूत करने, नागरिकों को घर बैठे प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री मितान योजना की शुरूआत की गई। मुझे आशा है कि इस अभिनव प्रयास से हमारे शहरों में रोजगार के नये अवसर सृजित होंगे, साथ ही शहरी अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी। वर्चुअली कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगर पालिका अध्यक्ष सक्ती श्रीमती सुषमा जायसवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नेहा श्याम सुंदर अग्रवाल, रीना गेवाडीन सहित पार्षदगण, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सक्ती संजय सिंह तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई: 6 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार ..

वार्ड नंबर 2 में अवैध शराब कारोबार पर छापा, घर से महुआ शराब बरामद .. सक्ती, जिले में अवैध शराब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती की बेटी महक अग्रवाल ने 10वीं में 95% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

जिंदल वर्ल्ड स्कूल की छात्रा महक की शानदार सफलता, क्षेत्र में खुशी की लहर .. सक्ती, जिंदल वर्ल्ड स्कूल सक्ती...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में सेन जयंती का भव्य आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े रहीं मुख्य अतिथि ..

श्रीवास समाज के सामाजिक भवन हेतु 10 लाख की घोषणा, तुर्रीधाम में बनेगा मंगल भवन .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट पर कांग्रेस सख्त: जांच कमेटी 16 अप्रैल को पहुंचेगी सिंघीतराई ..

20 मजदूरों की मौत के बीच बड़ा कदम: कांग्रेस टीम करेगी घटनास्थल का निरीक्षण और पीड़ितों से मुलाकात , सक्ती...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए –

रायपुर, 15 अप्रैल 2026 को मंत्रिपरिषद का निर्णय (1) मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ में Uniform Civil Code लागू करने के संबंध...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

वेदांता पावर प्लांट में मौत का ब्लास्ट: 17 मजदूरों की जान गई, प्रशासन–कंपनी की लापरवाही पर उठे सवाल ..

मुआवजे की घोषणाओं के बीच जिम्मेदारी तय करने की मांग तेज, आखिर कब रुकेगा मजदूरों की मौत का सिलसिला? .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती में भीषण औद्योगिक हादसा: वेदांता प्लांट हादसे में 12 मजदूरों की मौत, 34 प्रभावित — कलेक्टर ने बिठाई मजिस्ट्रियल जांच ..

बॉयलर ब्लास्ट से दहला सक्ती: 12 की दर्दनाक मौत, कई घायल, जिम्मेदारों पर गिरेगी गाज — एसडीएम डभरा को सौंपी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

भाजपा ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर दी श्रद्धांजलि, सक्ती के नाका चौक में हुआ आयोजन ..

समानता व सामाजिक न्याय के प्रतीक डॉ. भीमराव अंबेडकर को भाजपा कार्यकर्ताओं का नमन, सांसद कमलेश जांगड़े ने बताए विचारों...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कानून की अनभिज्ञता नहीं है क्षम्य: बोईरडीह शिविर में न्यायाधीश शिवहरे का संदेश ..

विधिक जागरूकता शिविर में ग्रामीणों को कानून की जानकारी, साइबर अपराध व सामाजिक कुरीतियों पर चेताया .. सक्ती, नगर के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के निर्देशन में जैजैपुर में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 10 लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी विभाग की दबिश: घर से महुआ शराब जब्त, कारोबारी पहुंचा जेल .. सक्ती, जिले में अवैध शराब के खिलाफ...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending