खबर सक्ती ...
कलेक्टर और एसपी ने किया जिले के स्कूलों एवं विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण ..

मतदान केंद्रों में सभी आधारभूत व्यवस्थाए सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश ..
सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे द्वारा जिले में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के अद्यतन स्थिति का जायजा लेने आज विधानसभा क्षेत्र सक्ती के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।


कलेक्टर और एसपी ने आज बाराद्वार एवं सक्ती तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बस्ती बाराद्वार, डुमरपारा, डेरागढ़ , लवसरा, बेल्हाडीह एवं जेठा के बूथ का निरीक्षण किया। उनके द्वारा सभी बूथों में पेयजल, बिजली, दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप सुविधा, शौचालय की उपलब्धता का निरीक्षण करते हुवे सभी मतदान केंद्रों में मूलभूत सुविधाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसी क्रम में उनके द्वारा शैक्षणिक सत्र 2023-24 प्रारंभ हो जाने के तारतम्य में जिले के स्कूलों का भी निरीक्षण किया गया जहां स्कूलों में शिक्षकों एवम् छात्र छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने सम्बन्धित अधिकारी एवम् शिक्षकों को निर्देशित किये साथ ही स्कूलों में पेयजल, साफ सफाई एवं शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा।


साथ ही छात्र छात्राओ के पढ़ाई का स्तर जानने के लिए उनसे सवाल भी पूछे और 10वी एवं 12वी की कक्षाओं में नियमानुसार नियमित टेस्ट लेने हेतु शिक्षकों को निर्देशित करते हुए पढ़ाने की शैली में नयापन लाने हेतु विद्यार्थियों को रफ की जगह पर फेयर कॉपी में लिखना सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान सक्ती एसडीएम एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज डाहिरे, तहसीलदार बाराद्वार विद्याभूषण साव , तहसीलदार सक्ती मनमोहन सिंह, बीईओ सक्ती तथा अन्य संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login