Connect with us

खबर कोरबा

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजनांतर्गत अब 01 लाख रूपए तक मिलेगा अनुदान ..

Published

on

इच्छुक महिला श्रमिक योजना का लाभ लेने कर सकते हैं आवेदन ..

कोरबा, 20 जुलाई 2023 को छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा संचालित दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत् पंजीकृत निर्माण श्रमिक को देय अनुदान राशि 50 हजार रूपए प्रदान किया जाता था। इस योजना में संशोधन कर अनुदान राशि में वृद्धि कर 01 लाख रुपए कर दिया गया है। योजना के क्रियान्वयन हेतु पंजीकृत निर्माण श्रमिक को ई-रिक्शा हेतु स्वयं के द्वारा 10 हजार प्रदान करना होगा एवं शेष राशि बैंक से लोन के माध्यम से संबंधित रिक्शा चालक को ऋण लेना होगा। जिसका भुगतान हितग्राही द्वारा बैंक को निर्धारित अवधि में ब्याज सहित करना होगा।
सहायक श्रम आयुक्त ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि बैंक द्वारा हितग्राही का लोन स्वीकृत किए जाने संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जाने पर हितग्राही के लोन खाते में मंडल का अंशदान राशि 01 लाख रूपए देय होगा। उन्होंने बताया कि पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिक अथवा पंजीकृत निर्माण महिला श्रमिकों का समूह जिनका स्व-सहायता के तहत पंजीकृत हो एवं आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य हो, उन्हें योजना के लाभ की पात्रता होगी। पंजीकृत श्रमिक को योजना का लाभ एक बार प्रदाय होगा। साथ ही राज्य शासन के समानांतर किसी अन्य योजना से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राही को इस योजना का लाभ नही मिलेगा। उन्होंने बताया कि उक्त योजनांतर्गत हितग्राही के जीवित श्रमिक पंजीयन परिचय पत्र की प्रति, बैंक से लोन प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज की मूल स्कैन प्रति, आधार कार्ड, ड्राईविंग लाइसेंस एवं बैंक पास बुक के साथ बैंक से ऋण स्वीकृति के 90 दिवस भीतर मूल दस्तावेज के साथ ऑनलाईन आवेदन किया जाना प्रावधानित है।
पंजीयन हेतु ऐसे महिला श्रमिक जो भवन निर्माण, सडक निर्माण कार्य (शासकीय अथवा निजी) में 90 दिन कार्य किया हो, पात्र होंगे। श्रमिक कार्य अंतर्गत रेजा, कुली, राजमिस्त्री, प्लम्बर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर, कारपेंटर, पत्थर काटने वाले, फिटर या बेंडर, मैकेनिक, कुंए खोदने वाले, वेल्डिंग करने वाले, मुख्य मजदूर स्प्रेमैन, लोहार, मिश्रण करने वाले, पंप ऑपरेटर, रोलर चालक, निर्माण कार्य में चौकीदार या सिक्योरिटी गार्ड, चटटान तोडने वाले, बांध-पुल निर्माण मे लगे मजदूर, ईंट भट्ठा निर्माण में लगे मजदूर सहित अन्य श्रमिक शामिल हैं। योजना का लाभ लेने हेतु आवेदक आधार कार्ड, बैंक पास बुक, राशन कार्ड, ठेकेदार का प्रमाण पत्र के साथ अपना आवेदन किसी भी च्वाईस सेन्टर में 30 रूपए का भुगतान कर अथवा स्वयं श्रमेव जयते मोबाईल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...31 मिनट ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा22 घंटे ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

किसानों की समृद्धि से ही समृद्ध होगा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

हरेली के पावन अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के नवीन शासकीय आवास के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुए...

ख़बर रायपुर24 घंटे ago

🔸 हरेली तिहार पर मुख्यमंत्री निवास में साकार हुई छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, कृषि परंपरा और ग्रामीण जीवन की जीवंत झांकी ..

🔸 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि औजारों और गौवंश की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा और भरपूर फसल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सौतेली मां की हत्या के आरोपी को बाराद्वार पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, बाराद्वार थाना क्षेत्र के ग्राम दुरपा में सौतेली मां की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते...

खबर अकलतरा ..2 दिन ago

वीर जवानों के नाम बांधी जाएगी राखी, छात्राओं ने सौंपे रक्षासूत्र ..

वेल विशर फाउंडेशन का “एक राखी वीर जवानों के नाम” अभियान, नरियरा में हुआ आयोजन .. अकलतरा, क्षेत्र की अग्रणी...

खबर कोरबा2 दिन ago

14 अगस्त को “भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” कार्यक्रम आयोजित ..

“भारत विभाजन की विभीषिका स्मरण दिवस” पर भारत विभाजन से प्रभावित हुए लोगों के साहस, संघर्ष एवं बलिदान को करेंगे...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

‘‘एक रक्षा सूत्र जवानों के नाम’’ अभियान के तहत सक्ती पहुंची भारतीय सेना की आर्मी वैन ..

महिला मोर्चा, मारवाड़ी महिला मंच और स्काउट-गाइड सहित छात्र-छात्राओं ने जवानों को बांधी राखी, सैनिकों के लिए भेजे रक्षा सूत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending