Connect with us

खबर कोरबा

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

सभी स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के दिए निर्देश ..

कोरबा, 21 जुलाई 2023 को कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस. एन. केसरी द्वारा कोरबा विकासखण्ड के रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पताढ़ी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भैंसमा एवं हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर उरगा का औचक निरीक्षण करते हुए सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के निर्देश दिए।

सीएमएचओ ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारियों-कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति की जानकारी लेते हुए उपस्थिति पंजी का अवलोकन एवं संस्थाओं की ओ.पी.डी. आई.पी.डी. प्रसव कक्ष, दवा वितरण कक्ष, भंडार कक्ष, पैथोलॉजी, वैक्सीनेशन कक्ष सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को समय पर संस्था में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। साथ ही केंद्रों में दवाईयों की उपलब्धता, उपकरणों तथा दस्तावेजों का सही रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार हेतु कार्यों की गुणवत्ता में वृद्धि करने, विद्युत व्यवस्था अच्छी रखने, अस्पताल सहित पूरे परिसर की साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं के प्रसव कक्ष को मेटरनल हेल्थ गाइडलाईन के अनुरूप बनाने, एन.सी.डी. सिकलसेल, आयुष्मान भारत किशोर स्वास्थ्य क्लीनिक इत्यादि समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का संचालन बेहतर ढंग से संचालित करने तथा समस्त कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग समय पर ऑनलाइन व ऑफलाइन करने हेतु स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया। रानी धनराज कुंवर देवी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में एक्सरे व सोनोग्राफी मशीन चालू करने के लिए खण्ड चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यसंपादन करने एवं मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए।
डॉ. केसरी ने बरसात के मौसम में मौसमी बीमारियों से निपटने, सर्पदंश और डायरिया नियंत्रण हेतु आवश्यक सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने की बात कही। इस हेतु स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक सभी दवाएं रखने तथा समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन करने के लिए कहा। साथ ही आमजनों में इस संबंध में जागरूकता लाने हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..4 घंटे ago

बड़ी खबर: चांपा के हटवारा चौक में ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, इलाके की बिजली आपूर्ति ठप ..

शॉर्ट सर्किट से धधका ट्रांसफार्मर, आग की लपटों से दहशत में आए लोग .. जांजगीर-चांपा, चांपा नगर के बीच बस्ती...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त भंडारण: अफवाहों से दूर रहें, आवश्यकता अनुसार ही ईंधन लें – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों से पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता को लेकर किसी भी प्रकार की चिंता...

खबर बिलासपुर5 घंटे ago

जिले में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर ध्यान न दें : कलेक्टर ..

घबराहट में खरीदारी से बढ़ी मांग, कलेक्टर ने कहा जिले के सभी पेट्रोल पंप 24 घंटे रहेंगे खुले , ईंधन...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

प्रदेश में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें : रीना कंगाले ..

ड्राई आउट पंपों पर लगातार पहुंचाई जा रही आपूर्ति, आमजन से पैनिक खरीदी नहीं करने की अपील .. रायपुर, राजधानी...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

194 निकायों को सचिव शंगीता आर. की दो टूक, सुशासन और जनसेवा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं ..

अच्छा काम करने वालों को सम्मान, लापरवाहों पर होगी सख्त कार्रवाई — नगरीय निकायों की बैठक में सचिव शंगीता आर....

ख़बर रायपुर7 घंटे ago

धान उठाव, कस्टम मिलिंग और पीडीएस व्यवस्था की खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने की विस्तृत समीक्षा ..

31 मई तक शेष धान उठाव पूर्ण करने और कस्टम मिलिंग चावल जमा करने की गति बढ़ाने के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा, अवैध परिवहन करते 06 वाहन जप्त ..

जैजैपुर-चन्द्रपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, रेत-चूनापत्थर के अवैध परिवहन पर छापा .. सक्ती, जिले में खनिजों के अवैध...

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सुशासन तिहार शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर, डॉ. पूजा अग्रवाल की मौजूदगी में आयुष्मान कार्ड वितरित ..

छपोरा शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं की सुनवाई, 70 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को मिला वय वंदना कार्ड...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 : लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, सरचार्ज पूरी तरह माफ ..

पुराने बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति : आसान किस्तों में भुगतान का सुनहरा मौका .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती की बेटी प्रणवी अग्रवाल ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.25% अंक लाकर बढ़ाया जिले का मान ..

उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) बोले – प्रणवी की सफलता विद्यार्थियों के लिए बनेगी प्रेरणा .. सक्ती, नगर की होनहार छात्रा कु....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending