खबर सक्ती ...
लेवेस्की पब्लिक स्कूल सिंगनसरा ने आजादी का अमृत पर्व उल्लास के साथ मनाया ..

आजादी की सुखद लम्हों से हटकर देश विभाजन के विभीषिका से सबक लें- अधिवक्ता चितरंजय ..
सक्ती, आजादी की सुखद लम्हों से हट कर देश विभाजन की विभीषिका से हम भारतीयों को सबक लेना होगा तभी हम सही मायने में सर्वांगीण आजादी की अधूरी कामना पूरी हो सकेगी,

यह उद्गार राष्ट्रीय मानव अधिकार एवम सामाजिक न्याय आयोग लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष व उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने लेवेस्की पब्लिक स्कूल सिगनसरा में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार से कहा कि हमें देश के विभाजन की विभीषिकाओं के बदले आजादी मिली है उससे सबक लेकर आगे बढ़ना होगा तभी संपूर्ण आजादी पा सकेंगे।

विद्यालय के संचालक सरोज महंत ने स्वागत भाषण करते हुए उपस्थितजनों को आजादी की बधाई के साथ उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी तो वहीं प्रबंध समिति के सचिव राकेश ने कहा कि आजादी के अमृत पर्व पर हम सब भी राष्ट्र पुनर्निर्माण में अपना योगदान दे। कार्यक्रम के शुरुवात में मुख्य अतिथि एवम् छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के अधिवक्ता चितरंजय पटेल के कर कमलों से ध्वजारोहण के साथ ही सभी ने राष्ट्रगान जन गण मन गाया।

पश्चात बच्चों के द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर गीत, भाषण के साथ प्रभात फेरी निकाली गई जिसका बच्चो के साथ ही ग्रामवासियों ने भरपूर आनंद लिया। आज अमृत पर्व पर विद्यालय परिवार के शिक्षकों व भैया बहनों के साथ ग्रामवासियों की गरिमामय उपस्थिति रही।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login