Connect with us

ख़बर रायपुर

प्रधानमंत्री मोदी आज रायगढ़ में सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे ..

Published

on

रायपुर, 14 सितंबर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार के खिलाफ मंगलवार को दंतेवाड़ा जिले से ‘परिवर्तन यात्रा’ के पहले चरण की शुरुआत की। वहीं शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जशपुर से यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे।

प्रधानमंत्री अपनी यात्रा के दौरान लगभग 6,350 करोड़ रुपये की रेल क्षेत्र की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले ढाई महीने के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की यह दूसरी यात्रा होगी। राज्य में इस वर्ष के अंत में विधानसभा के चुनाव होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दोपहर करीब तीन बजे रायगढ़ जिले के कोड़ातराई गांव में होगा।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रायगढ़ में कार्यक्रम के दौरान लगभग 6350 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण रेल क्षेत्र परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के नौ जिलों में 50 बिस्तरों वाले ‘क्रिटिकल केयर ब्लॉक’ का भी शिलान्यास करेंगे। ‘प्रधानमंत्री – आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन’ के तहत कुल 210 करोड़ रुपये की लागत से दुर्ग, कोंडागांव, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बस्तर और रायगढ़ जिलों नौ क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सिकल सेल रोग की जांच की गई आबादी को प्रधानमंत्री एक लाख सिकल सेल परामर्श कार्डों का भी वितरण करेंगे। सिकल सेल परामर्श कार्ड का वितरण राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन (एनएसएईएम) के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने जुलाई 2023 में मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में किया था।

प्रधानमंत्री बाद में उसी स्थान पर एक अलग मंच से एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे।

राज्य में भाजपा के नेताओं ने कहा कि पार्टी ने 21 सीटों पर विधानसभा प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस को पहले ही बैकफुट पर धकेल दिया है। भाजपा की एक परिवर्तन यात्रा बस्तर के दंतेवाड़ा से शुरू हो चुकी है। भाजपा छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रामक प्रचार-प्रसार में जुट गई है। उत्तरी छत्तीसगढ़ में आगामी 16 सितंबर से भाजपा की परिवर्तन यात्रा शुरू हो रही है। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की रायगढ़ सभा कार्यकर्ताओं के उत्साह और मनोबल को दोगुना करने का काम करेगी।

भाजपा नेताओं ने बताया कि इस सभा में प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के बिलासपुर में दो परिवर्तन यात्राओं के समापन समारोह में शामिल होने की भी उम्मीद है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल को व्यापक सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है।

उन्होंने बताया कि रायगढ़ शहर से लगभग आठ किलोमीटर दूर इस क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जिसमें राज्य पुलिस के कर्मचारियों के अलावा विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) की टुकड़ियां भी शामिल हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जगदलपुर ..2 घंटे ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर2 घंटे ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending