Connect with us

खबर बिलासपुर

मतदाताओं, मीडिया और कर्मचारियों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका – कलेक्टर अवनीश शरण ..

Published

on

निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान संपन्न होने पर कलेक्टर ने सभी को दी बधाई ..

बिलासपुर, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश शरण ने मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न होने पर जिले के सभी नागरिकों, मतदाताओं और मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। श्री शरण ने कहा है कि शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने में नागरिकों से बहुत ही अच्छा सहयोग मिला है।
उन्होंने मतदान प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी निर्वाचन प्रक्रिया में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने बहुत मेहनत की है। आप सभी ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में आपकी बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है जिसे आप सभी ने पूरी ईमानदारी से निभाया है। जिन लोगों की भी मतदान दलों के रूप में ड्यूटी लगी थी उन्हें कलेक्टर ने विशेष रूप से बधाई देते हुये कहा कि आप सभी ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना कार्य किया है जिसके लिये आप सभी बधाई के पात्र हैं साथ ही आपके परिजनों का भी बहुत धन्यवाद जिनके सहयोग की वजह से आप सभी ने निर्वाचन प्रक्रिया को बड़ी सहजता से संपन्न कराया है।
कलेक्टर ने कहा है कि मीडिया ने भी निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। मीडिया ने जिला निर्वाचन कार्यालय की सूचनाओं एवं मतदान प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारियों को नागरिकों और मतदाताओं तक समय पर पहुंचायी जिससे मतदाताओं को काफी सुविधा हुई। कलेक्टर ने सुरक्षा बलों के जवान, अर्धसैनिक बलों और स्थानीय पुलिस के जवानों को भी शांतिपूर्ण निर्वाचन संपन्न कराने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली24 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending