Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण ..

Published

on

दो और पोषण पुनर्वास केंद्र खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने के दिए निर्देश ,

ननकी बाई का तत्काल बना दिव्यांग प्रमाण पत्र ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने आज फिर जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर मिल रहे इलाज एवं अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मरीजों के साथ संवेदनशील एवं मानवतापूर्ण बरताव करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमएचओ को सभी ब्लॉकों में शिविर के माध्यम से दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी करने कहा। कलेक्टर ने अस्थिरोग विभाग के ओपीडी मे मस्तूरी ब्लॉक के सोनलोहर्सी से आई दिव्यांग ननकी बाई का दिव्यांग प्रमाण पत्र तत्काल बनवाकर प्रदान किया। अस्पताल की साफ-सफाई एवं उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं पर संतुष्टि जाहिर की। सिविल सर्जन कार्यालय में मेडिकल बोर्ड संचालन की पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कुपोषित बच्चों के संबंध में भी जानकारी ली। कुपोषित बच्चों को कार्ययोजना बनाकर योजना का लाभ दिलाने कहा। कलेक्टर ने मस्तुरी एवं रतनपुर में भी पोषण पुनर्वास केंद्र खोलने के संबंध में जल्द प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश सीएमएचओ को दिए। अस्पताल परिसर में 100 बिस्तर युक्त मातृ एवं शिशु अस्पताल का भी सघन निरीक्षण किया। अस्पताल में मिल रहे भोजन एवं इलाज के बारे में मरीजों से पूछताछ की। कलेक्टर ने अस्पताल में मरीजों के लिए उपलब्ध दवाईयों एवं उसके वितरण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान सीएमएचओ डॉ. राजेश शुक्ला एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अनिल गुप्ता मौजूद थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..3 घंटे ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

खबर पाली23 घंटे ago

वंदे मातरम् के सामूहिक गान से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली ..

‘नमामि भारतम्’ कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत हुआ विद्यालय परिसर, प्राचार्य चूड़ामणि साहू ने जताया आभार .. पाली,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसते पानी में घायल को रात 9:30 बाइक से 25 किमी दूर भेजा सक्ती अस्पताल, नगरदा पुलिस की व्यवस्था पर उठे सवाल ..

गणेश विसर्जन विवाद में घायल संजय राठौर को मेडिकल के लिए सक्ती भेजा गया , पीड़ित का कहना—थाने में दो...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

भारी बारिश के मद्देनजर कल प्रदेशभर के स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री साय ..

शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त सभी विद्यालय 26 सितंबर को रहेंगे बंद, विद्यार्थियों की सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान: 2026 ..

सेवा सेतु अभियान के तहत 1 अक्टूबर को सक्ती में लगेगा विकासखंड स्तरीय शिविर .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending