Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र एवं स्कूल का किया निरीक्षण ..

Published

on

बीईओ सहित सीएसी एवं प्रधानपाठक को शो कॉज नोटिस ,

सरकारी स्कूल के बच्चों की बेबाकी एवं आत्मविश्वास से प्रभावित हुए कलेक्टर, ईनाम में सभी बच्चों को खिलाया बिस्किट ,

खरीदी केन्द्रों में अपने समक्ष तौलाया धान, चेताया- किसानों से न हो धोखाधड़ी ..

बिलासपुर, कलेक्टर अवनीश शरण ने चुनावी व्यस्तता के बीच आज ब्लॉक मुख्यालय मस्तुरी एवं किरारी गांव का दौरा कर धान खरीदी केन्द्र, स्कूल एवं अनुसूचित जाति छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों का नियमित मॉनीटरिंग नहीं किये जाने एवं कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरते जाने पर बीईओ अश्विनी भारद्वाज सहित सीएसी सूरजसिंह क्षत्री एवं प्रधानपाठक सुमन कुमार एक्का को शो कॉज नोटिस जारी किये हैं। बीईओ अश्विनी भारद्वाज पर मातहत कर्मचारियों पर प्रशासनिक नियंत्रण नहीं रखने एवं प्रधानपाठक सुमन कुमार एक्का पर एक साथ 4 शिक्षकों का अवकाश स्वीकृत कर क्लास रिक्त रखने का प्रथम दृष्टया आरोप लगाया गया है। उन्होंने स्कूल की शिक्षिका श्रीमती माधुरी पटेल की पढ़ाई के प्रति लगन एवं रूचि की सराहना भी की है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने आज मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम किरारी स्थित मिडिल स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने लगभग आधा घण्टे तक बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण माहौल में चर्चा की। कक्षा 7 वीं के बच्चों से सामान्य ज्ञान एवं हाल ही मे संपन्न चुनाव के संबंध में उनकी ज्ञान परखी। बच्चों के बेबाकी पूर्ण जवाब एवं उनमें आत्मविश्वास देखकर वे काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि बच्चे मन लगाकर पढ़ें तो जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है। उन्होने बच्चों को उनके भावी जीवन के लिए कैरियर मार्गदर्शन भी दिया। कलेक्टर ने बच्चों की कॉपी चेककर उनकी हैण्डराइटिंग भी देखी और राईटिंग सुधारने के लिए प्रतिदिन एक या दो पेज लिखने का अभ्यास करने को प्रोत्साहित किया। बच्चों की बेबाकी एवं अच्छे शैक्षणिक स्तर से खुश होकर कलेक्टर ने सभी बच्चों को बिस्किट भी खिलाई। कलेक्टर श्री शरण ने रसोईघर पहुंचकर बच्चों के लिए बनाये गये भोजन का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्ता परखने के लिए स्वयं दाल-भात एवं सब्जी का स्वाद चखा। दाल की गुणवत्ता मानक स्तर का नहीं पाये जाने पर महिला स्व सहायता समूह के प्रति नाराजगी जताते हुए समूह अध्यक्ष को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर इसके बाद मस्तुरी स्थित पोस्ट मेट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास भी गए। उन्होंने बच्चों से मुलाकात कर उनकी शिक्षा एवं हॉस्टल में मिल रही सुविधाओं एवं समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समवेत बासन्ती नाम के मंदबुद्धि बच्चे की समुचित शिक्षा की व्यवस्था करने के निर्देश भी डीईओ को दिए।

कलेक्टर अवनीश शरण ने किरारी एवं मोपका स्थित धान खरीदी केन्द्र का भी जायजा लिया। बेचने आये किसान अनिल कुमार पाण्डेय एवं धर्मेन्द्र सिंह से चर्चा कर व्यवस्था की जानकारी ली। खरीदी केन्द्रों पर आवक फिलहाल कम होना बताया गया। उन्होंने अपने सामने कुछ बोरा तौलाई कराई और देखा कि किसानों से निर्धारित मात्रा से कहीं ज्यादा धान तो वसूला नहीं जा रहा है। नमी मापक यंत्र से धान की जांच की।

उन्होंने बारदानों की उपलब्धता एवं किसानों को भुगतान के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि दो-तीन दिन में भुगतान हमें प्राप्त हो जा रहा है। खरीदी व्यवस्था पर किसानों ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने मौसम के बदलते हालात को देखते हुए खरीदे गये धान को आकस्मिक बारिश से बचाव के उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। फड़ों में धान के जाम की स्थिति नहीं है और नियमित उठाव भी होने की जानकारी कलेक्टर को दी गई। इस अवसर पर एसडीएम बजरंग वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी टीपी साहू, खाद्य नियंत्रक अनुराग भदौरिया, उप पंजीयक श्रीमती मंजू पाण्डेय, जिला सहकारी बैंक के नोडल अधिकारी आशीष दुबे, डीपीओ महिला एवं बाल विकास तारकेश्वर सिन्हा भी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर कोरबा4 घंटे ago

इलेक्टोरल लिट्रेसी क्लब ELC के नोडल अधिकारियों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ..

युवा मतदाताओं को जोड़ने तथा मतदाता जागरूकता को बढ़ाने के दिए गए निर्देश .. कोरबा, भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के ग्राम सिरली में जुआ फड़ पर सक्ती पुलिस का बड़ा छापा, 8 जुआरी गिरफ्तार ..

जुआ के गढ़ में पुलिस की दबिश, 17,060 रुपए नगद समेत 6.97 लाख का मशरूका जब्त; कई जुआरी मौके से...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती जिले में अब तक 689.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में हुई 20.3 मिमी बारिश, नया बाराद्वार में सर्वाधिक 50.3 मिमी .. सक्ती, सक्ती जिले में इस...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सभी भूमिधारकों के लिए फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य ..

बिना फार्मर आईडी के विभागीय योजनाओं के लाभ से हो सकते हैं वंचित, सभी खसरों को आईडी से लिंक कराना...

खबर रायगढ़6 घंटे ago

🚨 SECL धरमखदान में ट्रांसफार्मर पार्ट्स व केबल चोरी का 24 घंटे में खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार ..

🚨 छाल पुलिस ने चोरी का सामान व वारदात में प्रयुक्त तीन बाइक सहित 3 लाख रुपए का मशरूका किया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

आरएसएस के सक्ती जिला कार्यालय प्रमुख योगेंद्र कुमार राठौर का आकस्मिक निधन, संघ परिवार सहित सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने दी श्रद्धांजलि ..

8 अगस्त को सेंदरी में होगा स्व. योगेंद्र कुमार राठौर का दशकर्म एवं चंदनपान कार्यक्रम, दोपहर 1 बजे गृह ग्राम...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती मे महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें पूरी करना हुआ आसान ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती जिले में अब तक 668.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज ..

बीते 24 घंटे में 18.1 मिमी बारिश, चंद्रपुर में सर्वाधिक 790.5 मिमी वर्षा .. सक्ती, जिले में मानसून के दौरान...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती के ग्राम पंचायत देवरमाल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की दबिश, 10 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त ..

एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय ने भेजा न्यायिक रिमांड पर जेल .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं जिला...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सामाजिक सेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए लीनेस क्लब सक्ती की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो हुई सम्मानित ..

सक्ती जिला संवाद में शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया सम्मान, लीनेस क्लब सक्ती के सेवा कार्यों की...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending