Connect with us

खबर सक्ती ...

भाजपा के पांच पार्षदों ने नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ..

Published

on

.
नो कांफिडेंस मोशन आते ही अफवाहों और शंकाओं से घिरा म्युनिसिपल का वातावरण ..

.
सक्ती, भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल के नेता धनंजय नामदेव के साथ श्रीमती रजनी संजय रामचंद, श्रीमती विजय लखन देवांगन, श्रीमती सरला गोविंदा निराला एवं गजेंद्र यादव पार्षदगण ने आज नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल के कर्तव्य के प्रति अकर्मण्यता एवम व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन जिलाधीश नुपुर राशि पन्ना को सौंप दिया जिस पर कलेक्टर ने समुचित कार्यवाही की कही।

नगर पालिका अध्यक्ष सुषमा दादू जायसवाल के खिलाफ नो कांफिडेंस मोशन की कार्यवाही होते ही नगर में अलग अलग चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है जिसमें विपक्ष भा ज पा पार्षदों के दौर कार्यकाल के अंतिम दौर में अविश्वास प्रस्ताव आम लोगों को गले नहीं उतर रही है क्योंकि भ्रष्टाचार का खुला खेल की जानकारी होने के बावजूद विपक्ष ने कभी अध्यक्ष के खिलाफ इस तरह विरोध की जहमद नहीं उठाई फिर सरकार बदलते ही ऐसा क्या तूफान आ गया कि तथाकथित विपक्षी पार्षदों को रास नहीं आया और कुल पांच पार्षदों की टीम अविश्वास के रण में कूद पड़ी।

लोगों के बीच यह भी कानाफूसी सुनाई दे रही है कि सरकार बदलते ही पालिका में लेन देन टाइट हो जाने से कमीशनखोरी पर लगभग पाबंदी सी लग गई है और पक्ष विपक्ष की कमीशनखोरी पर रोक सी लग गई है। इसलिए तिलमिला कर विपक्ष ने अविश्वास के खेल चुना है।

पर पांच की टीम में अविश्वास को सफल बनाने आवश्यक अतिरिक्त पार्षद कहां से जुटेंगे। इस बात पर चर्चा है कि सरकार बदलते ही कांग्रेसी पार्षदों में मुखिया महंत जी का दबाव शायद कम हो गया है और इस खेमे के पार्षदों अंदरूनी शह पर पिछड़े वर्ग के अध्यक्ष को हटाने सामान्य वर्ग के पार्षद अंदरूनी तौर पर लामबंद हो गए हों क्योंकि नगरपालिका के इतिहास में अध्यक्ष कोई भी बने पर उसे सामान्य वर्ग के हाथों खेलना पड़ता है पर पहली बार सुषमा सामान्य वर्ग को धता बता अपने आका के बल पर खुले आम दादागिरी के साथ म्युनिसिपल को चलाने का साहस की है जिसमें उसने पिछड़ों को भी नजर अंदाज ही किया है।

देखिए आगे आगे होता है क्या? अध्यक्ष को बचाने उनके आका सामने आकर अपने कांग्रेसी पार्षदों पर अनुशासन का डंडा चलाते हैं या म्युनिसिपल के घालमेल के खेल से अपने को दूर रखते हैं?।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

जिंदल वर्ल्ड स्कूल में स्कूली वाहनों की सरप्राइज जांच, 12 वाहनों पर चालानी कार्रवाई ..

दस्तावेजों में खामियां मिलने पर 17 हजार रुपये का जुर्माना, 7 दिन में सभी दस्तावेज अपडेट करने के दिए निर्देश...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जनपद पंचायत मालखरौदा का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा ..

सक्ती, बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने सक्ती जिले के प्रवास के दौरान विकासखंड मालखरौदा स्थित जनपद पंचायत कार्यालय का औचक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सक्ती एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने किया थाना डभरा का वार्षिक निरीक्षण, एकता वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश ..

रिकॉर्ड, साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था एवं पुलिस कर्मियों के टर्नआउट का किया निरीक्षण, सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर किया...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती में आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल की बड़ी कार्रवाई, 16 लीटर महुआ शराब के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर के निर्देश तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

सक्ती के पनारी नहर पुल पर जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 5 जुआरी गिरफ्तार, कई फरार ..

जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 5 गिरफ्तार, नकदी-मोबाइल समेत 60 हजार का सामान जब्त .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

संभागायुक्त सुनील जैन ने जिला अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक ..

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन प्रकरणों के समयबद्ध निराकरण, जनकल्याणकारी योजनाओं में तेजी और गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया जोर .. सक्ती, बिलासपुर संभाग...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती में कामधेनु NXT टीएमटी का तकनीकी सेमिनार संपन्न, ठेकेदारों-मिस्त्रियों को बताए मजबूत निर्माण के आधुनिक सूत्र ..

श्री सिद्धिविनायक ट्रेडर्स में जुटे निर्माण क्षेत्र के विशेषज्ञ, कामधेनु टीएमटी की उन्नत तकनीक और गुणवत्ता से हुए रूबरू .....

खबर रायगढ़1 दिन ago

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ बनोरा में किए गुरु दर्शन, बाबा प्रियदर्शी राम से लिया आशीर्वाद ..

रायगढ़, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

बरसात में जान जोखिम में न डालें, सुरक्षा को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : समाजसेवी चिराग अग्रवाल ..

झरनों, नदी-नालों में बढ़ते हादसों पर चिराग अग्रवाल की युवाओं से अपील— रोमांच नहीं, सुरक्षा को चुनें .. सक्ती, जिले...

खबर पाली1 दिन ago

महर्षि वेदव्यास जयंती पर पाली के सरस्वती शिशु मंदिर में सांस्कृतिक आयोजन, छात्र परिषद पदाधिकारियों ने ली शपथ

गुरु परंपरा और भारतीय संस्कृति का दिया संदेश, वेदव्यास जयंती पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में प्रेरणादायी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending