Connect with us

खबर सक्ती ...

ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल असौंदा में वार्षिकोत्सव आयोजित ..

Published

on

बच्चे लक्ष्य सुनिश्चित कर उसे हासिल करने के लिए शिद्दत से प्रयास करें सफलता अवश्य मिलेगी… चितरंजय पटेल (अधिवक्ता, उच्च न्यायालय) ,

.

विद्यालय परिवार और अभिभावकों मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास करें… पुरषोत्तम गबेल ..

.

सक्ती, ज्ञानकुंज पब्लिक स्कूल, असौंदा में आज वार्षिकोत्सव २०२४ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा भारत माता एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मंचासीन अभ्यागतों में छत्तीसगढ़ अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल, मुख्य अभ्यागत पुरषोत्तम गबेल, पुष्पांजलि (ज्ञानदायिनी जरवे), अजीत चौहान (शारदा पब्लिक स्कूल), बी डी प्रधान (पलाडी), खिलावन साहू (वृंदा पब्लिक स्कूल) के साथ ही अंचल के उपस्थित जनप्रतिनिधि वीरेंद्र राठौर, देवानंद चंद्रा, वंदना हेमंत सिंह, लीलाधर प्रसाद जायसवाल, जागेश्वर सिंह राज, राम साय साहू, बसंत गबेल आदि सरपंच बंधुओं के साथ नंद किशोर यादव, जयानंद, नंद कुमार सीदार, ताराचंद पटेल ने बच्चों के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि आज का आयोजन से ही विद्यालय परिवार का प्रयास साफ नजर आ रहा है जिसके लिए विद्यालय परिवार के लोग बधाई के पात्र हैं ।

इन पलों में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने विद्यालय परिवार के साथ ही उपस्थित पालकों से आग्रह किया कि परस्पर समन्वय से बच्चो को संस्कारवान बनाने प्रयास हो तभी परिवार, समाज और राष्ट्र, सुखी एवं समृद्धिशाली बने तो वहीं अभ्यागत पुरषोत्तम गबेल ने आग्रह किया कि विद्यालय परिवार और अभिभावकों मिलकर बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयास करें।

इन पलों में संचालक विनोद साहू ने स्वागत भाषण करते हुए अभ्यागतों का अभिनंदन किया तो वहीं संचालक दुलीचंद साहू ने मंच संचालन करते हुए व्यक्त किया कि अभिभावकों के साथ परस्पर सहयोग से ही विद्यालय विकास पथ पर अग्रसर है।

आज सैकड़ों दर्शकों की भारी मौजूदगी में बच्चों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति दी जिसे देखकर दर्शकों के साथ पालक और अभ्यागत खुशी से गदगद नजर आ रहे थे।

आयोजन को सफल बनाने में संचालन समिति के साथ विद्यालय परिवार के शिक्षक राम रजक, सुनीता लहरे, राधा केंवट, नेहा राठौर, प्रिया महंत, भामा जायसवाल, फुलेश्वरी, अंजुलता साहू एवं पालकों की सामूहिक एवं सक्रिय सहभागिता रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर11 मिनट ago

नियद नेल्ला नार 2.0 : दूरस्थ वनांचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा लाभ ..

पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर, मुख्य सचिव विकासशील ने की योजनाओं की समीक्षा .....

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

कलेक्टर ने सकरेली और बाराद्वार मे पीवी ऐप के माध्यम से किए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे का किया औचक निरीक्षण ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन द्वारा आज तहसील नया बाराद्वार अंतर्गत ग्राम सकरेली और नया बाराद्वार में पीवी ऐप के...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए सभी कलेक्टर की ली समीक्षा बैठक ..

सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों की समीक्षा कर हितग्राहियों से किया संवाद .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में...

खबर सक्ती ...1 घंटा ago

3.14 करोड़ की लागत से बनेगा सक्ती जिला पंचायत का आधुनिक भवन, ग्रामीण विकास कार्यों को मिलेगी नई गति ..

फरवरी 2027 तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के लिए बनेंगे सर्वसुविधायुक्त कक्ष व आधुनिक मीटिंग हॉल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

डभरा में अवैध महुआ शराब की बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लीटर शराब जब्त ..

मेढ़ापाली के रहने वाले हैं दोनों आरोपी, तीन हजार रुपये की शराब के साथ पकड़े गए; न्यायिक रिमांड पर भेजे...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

PV ऐप की खामियों पर पटवारी संघ का विरोध, 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल ..

बिना नक्शा बटांकन के खेतों की डिजिटल मैपिंग पर सवाल, गलत सर्वे से धान खरीदी में किसानों को नुकसान की...

खबर जांजगीर-चांपा ..21 घंटे ago

श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस ..

हसदेव नदी के पश्चिमी तट पर ग्राम लक्षनपुर स्थित मारवाड़ी मुक्तिधाम में दी गई अंतिम विदाई .. जांजगीर-चांपा, स्थानीय अग्रवाल...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर बच्चों ने दिखाया वैज्ञानिक कौशल ..

प्रधान पाठक शैल कुमार पांडेय ने सुनाई बचपन से मिसाइल मैन बनने तक की प्रेरक कहानी, बच्चों को दिया ‘दिमाग...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

नवरात्रि में 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी ..

प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने चरण पखारकर किया स्वागत, सक्ती जिले को धर्मांतरण-मुक्त बनाने का किया आह्वान .. सक्ती, नवरात्रि...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending