Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

अभिभावक बच्चों से पूछे ‘‘आज क्या सीखा?‘‘ और घर में बनाएं पढ़ाई का कोना – कलेक्टर आकाश छिकारा ..

Published

on

कलेक्टर ने जिला प्रशासन और यूनिसेफ के संयुक्त अभियान ‘‘आज क्या सीखा?‘‘ और पढ़ाई का कोना का किया कार्यक्रम का शुभारंभ ,


जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य बनाना जरूरी ..

.
जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय जांजगीर में अभिनव पहल “आज क्या सीखा“ कार्यक्रम कों संबोधित करते हुए विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से कहा कि हमें प्रतिदिन ‘‘आज क्या सीखा?‘‘ की चर्चा बच्चों से करनी है और घर में एक कोना पढ़ाई के लिए सुव्यवस्थित तरीके से बनाकर रखना है। जिसमें बच्चे अच्छे वातावरण में पढ़ाई कर सके। उक्त कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान में आरंभ किया गया है।

कलेक्टर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा की तैयारी करते समय में मानसिक रूप से तैयार रहना जरूरी है। बार-बार विषय की तैयारी करने से हमारा डर दूर हो जाता है। उन्होंने कहा कि हम जो भी कार्य करें चाहे वह पढ़ाई हो, खेल हो उसका लक्ष्य बनाकर शतप्रतिशत देने से वह प्राप्त जरूर होता है। उन्होंने अभिभवकों से चर्चा करते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए स्कूल के साथ ही घर में भी पढ़ाई का माहौल तैयार करना जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि बच्चों से प्रतिदिन स्कूल में ‘‘आज क्या सीखा ?‘‘ को लेकर चर्चा की जाए। इससे बच्चों में पढ़ाई को लेकर उत्साह बना रहेगा और वह बेहतर पढ़ाई करते हुए आगे बढ़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर ‘‘आज क्या सीखा ?‘‘ तो वहीं दूसरी ओर घर में पढ़ाई के लिए एक कोना भी बच्चों के लिए तैयार करें। उन्होंने इस दौरान परीक्षा पर चर्चा को लेकर भी विद्यार्थियों से चर्चा की। इस दौरान यूनिसेफ जिला समन्वयक सुश्री दिव्या राजपूत, प्राचार्या सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।


‘‘आज क्या सीखा ?‘‘ से बच्चों के साथ माता-पिता की पढ़ाई में बढ़ेगी भागीदारी –

‘‘आज क्या सीखा ?‘‘ कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों की शिक्षा में माता-पिता की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में शुरू किया गया है। कार्यक्रम के तहत माता-पिता को बच्चों से प्रतिदिन यह पूछने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा कि उन्होंने क्या सीखा (आज क्या सीखा), और उस दिन, माता-पिता अपने घर पर एक लर्निंग कॉर्नर (सीखने का कोना) स्थापित करेंगे। यूनिसेफ द्वारा समर्थित, नए कार्यक्रम को युवोदय के हजारों युवा स्वयं सेवकों द्वारा मजबूत किया जाएगा।


स्कूली बच्चों का बढ़ाया उत्साह –

आत्मानंद स्कूल में कलेक्टर ने स्कूली बच्चों से मुलाकात की और उनसे चर्चा भी की। बच्चों ने बताया कि वे बढ़े होकर क्या बनना चाहते है। इस दौरान क्लास 1 में बच्चों से उन्होंने डिजीटल बोर्ड पर जोड़ घटाना गुणा भाग के प्रश्न पूंछे तो बच्चों ने बड़े ही उत्साह के साथ हाथ उठाकर प्रश्नों के जवाब दिये। बच्चों के बेवाकी से दिये गये उत्तर से खुश होकर कलेक्टर ने चॉकलेट भी वितरित की।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर: कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह साइकिल से पहुंचे कार्यालय ..

ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, पुलिस अधिकारियों ने साइकिल से संभाली ड्यूटी .. रायपुर, 12 मई 2026 को...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ करें निराकरण: प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ..

कहा- दुर्ग सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक दृष्टि से प्रदेश का महत्वपूर्ण जिला है दुर्ग, विभागीय समन्वय से दुर्ग बने...

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरी में गैस सिलेंडर ब्लास्ट की दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत ..

प्रत्येक मृतक सदस्य को 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की .. रायपुर, आज 12 मई 2026 को दुर्ग जिले...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो पर कलेक्टर महोबे ने लिया तत्काल संज्ञान ..

अपर कलेक्टर को जांच कर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश .. जांजगीर-चांपा, सोशल मीडिया में वायरल ऑडियो को...

खबर जांजगीर-चांपा ..9 घंटे ago

जांजगीर-चांपा में प्रशासन का बड़ा एक्शन : फैजल खान और आकाश सिंह एक साल के लिए जिला बदर ..

अपराधियों पर कलेक्टर महोबे की सख्ती : 24 घंटे में जिला छोड़ने का आदेश, छह जिलों में एंट्री बैन .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ..

सुशासन तिहार अंतर्गत आयोजित शिविर में आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करे – कलेक्टर .....

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

सुशासन तिहार के दावों के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादियों की भीड़ ..

8 साल से भुगतान लंबित, योजनाओं के लाभ को लेकर जनदर्शन में गूंजा जनता का दर्द , कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

नपा अध्यक्ष श्यामसुंदर अग्रवाल ने किया जिंदल ई ऑटो का शुभारंभ, ई-वाहनों को बताया भविष्य की जरूरत ..

श्यामसुंदर अग्रवाल बोले— डीजल-पेट्रोल पर निर्भरता घटाने ई-वाहनों को अपनाना जरूरी .. सक्ती, जिला मुख्यालय सक्ती के स्टेशन रोड स्थित...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान ..

जांच के लिए भेजे गए तरबूज के सैंपल , स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में कर रही अन्य लोगों के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

हत्या के प्रयास मामले में बड़ी सफलता: 3000 का इनामी फरार आरोपी देवेन्द्र उर्फ भोलू सिदार गिरफ्तार, स्थायी वारंट भी तामील ..

सक्ती पुलिस का ऑपरेशन सफल: गंभीर अपराध का फरार आरोपी चढ़ा हत्थे, न्यायालय ने भेजा जेल .. सक्ती, हत्या के...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending