Connect with us

खबर जांजगीर-चांपा ..

बीडीएम चिकित्सालय-चाम्पा में 12 वर्षो बाद सफल सिजेरियन ऑपरेशन शुरू ..

Published

on

ब्लॉक नवागढ के ग्राम पंचायत सुकली की गर्भवती महिला का हुआ सिजेरियन ऑपरेशन, जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ ,

कलेक्टर आकाश छिकारा ने पूरी चिकित्सा टीम को सफल ऑपरेशन के लिए दी बधाई ..

जांजगीर-चांपा, कलेक्टर आकाश छिकारा के दिशा-निर्देशन में बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सालय चांपा (बीडीएम) के नवनिर्मित ओटी कक्ष में गुरूवार को सफल सिजेरियन ऑपरेशन नवागढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत सुकली निवासी श्रीमती नम्रता देवी धनराज का किया गया। सफल ऑपरेशन स्त्रीरोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय डॉ पायल चौधरी, डॉ. स्त्रीरोग विशेषज्ञ अनीता श्रीवास्तव, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. शीतल दास एवं बी.डी.एम. चिकित्सालय की टीम द्वारा नवनिर्मित ओटी कक्ष में सफलता पूर्वक प्रसव कराया गया। नवनिर्मित ओटी कक्ष में सफल प्रसव सपन्न कराने पर कलेक्टर ने डॉक्टरों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है कि 12 वर्षो बाद पुनः 50 बिस्तरीय स्व. बिसाहू दास महंत (बी.डी.एम.) चिकित्सालय-चाम्पा में सिजेरियन ऑपरेशन शुरु हुआ है।

सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डा अनिल जगत ने बताया कि गर्भवती महिला का पहला सिजेरियन ऑपरेशन किया गया। डॉक्टरों की संयुक्त टीम ने सिजेरियन के माध्यम से सफल ऑपरेशन किया एवं दोनों जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं। उल्लेखनीय है कि बीडीएम में लगभग 12 से पहले सिजेरियन ऑपरेशन सम्पादित हुआ करता था। लंबे अंतराल के बाद कलेक्टर ने प्रयासों से नवनिर्मित ओटी कक्ष में सिजेरियन ऑपरेशन प्रारंभ होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही सिजेरियन ऑपरेशन के लिए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी।

सफल ऑपरेशन की टीम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. स्वाती वंदना सिसोदिया, सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीता देवांगन, चिकित्सा अधिकारी, डॉ. मनीष श्रीवास्तव एवं जिला प्रबंधक-अस्पताल अंकित ताम्रकार उपस्थित थे। इस दौरान उपस्थित परिजनों ने सफलतापूर्वक ऑपरेशन पर खुशी प्रकट करते हुए स्वास्थ्य टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर3 घंटे ago

नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की ..

जनसुविधा आधारित ई-बस रूट तैयार करने, 30 सितम्बर तक प्रगतिरत आवासों को पूर्ण करने, वेस्ट-टू-एनर्जी के लिए व्यवहारिक वित्तीय मॉडल...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

तुर्री धाम में सावन के अंतिम सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद ..

सक्ती, पवित्र सावन माह के अंतिम एवं चतुर्थ सोमवार के अवसर पर सक्ती के समीप स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तुर्री...

खबर पाली4 घंटे ago

सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली में विधि-विधान से हुआ रुद्राभिषेक ..

भैया-बहनों, अभिभावकों एवं आचार्य परिवार की उपस्थिति में भक्तिमय हुआ वातावरण .. पाली, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाली...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

बडी खबर: रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को तोहफा, महतारी वंदन की 31वीं किस्त 25 अगस्त को ..

67.28 लाख बहनों के खातों में पहुंचेगी 631 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की राशि .. रायपुर, रक्षाबंधन से...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सूने मकानों में चोरी करने वाले गिरोह का सक्ती पुलिस ने किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार ..

दो मकानों से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात समेत 3.85 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद .. सक्ती, थाना...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के दिए निर्देश ..

कलेक्टर के निर्देशन में सिविल डिस्पेंसरी बाराद्वार का किया गया औचक निरीक्षण , स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की 30वीं किस्त, बहनों की खुशियां हुईं दोगुनी ..

भैया विष्णुदेव साय का बहनों को सम्मान का उपहार, महतारी वंदन से परिवारों को मिल रहा आर्थिक संबल .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...13 घंटे ago

नवपदस्थ कलेक्टर जयश्री जैन ने ग्रहण किया पदभार, कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण ..

समयबद्ध, पारदर्शी और जनहित में कार्य करने के दिए निर्देश , आईएएस श्रीमती जैन सक्ती जिले की तीसरी कलेक्टर के...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

बैकुंठपुर पुलिस की कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में, तत्कालीन एसपी व्यक्तिगत रूप से तलब ..

नाबालिग की आत्महत्या मामले में आरोपियों को फरार बताने और इनाम घोषित करने पर मांगा जवाब .. बिलासपुर, 23 अगस्त।...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

नौ साल पुराने बिजली बिल का बोझ उपभोक्ता पर नहीं डाल सकती कंपनी-हाईकोर्ट ..

बिलासपुर, 23 अगस्त। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बिजली कंपनी की ओर से करीब नौ साल की अवधि के लिए की गई...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending