Connect with us

खबर सक्ती ...

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में होगा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, मोदी सरकार के सपने होंगे साकार : अंकित अग्रवाल ..

Published

on

सक्ती, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं दिग्गज बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी श्रीमती कमलेश जांगड़े का समर्थन करते हुए कहा है। कि उनके नेतृत्व में ही क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा और मोदी सरकार के सपने साकार होंगे। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज नारी घर की ही नहीं, बल्कि देश की शान बन रही हैं। लगभग हर क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धियां बढ़ती जा रही हैं। भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगडे के नेतृत्व में भी क्षेत्र का चहुंमुखी विकास होगा।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के सक्ती विकासखंड के ग्राम पंचायत मसनिया कला निवासी श्रीमती कमलेश जांगड़े को अपना प्रत्याशी घोषित करने से जहां पूरे क्षेत्र में प्रसन्नता की लहर है, तो वहीं भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं दिग्गज बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि श्रीमती कमलेश जांगड़े भाजपा की राजनीति में प्रारंभ से ही सक्रिय रूप से काम कर रही हैं। तथा तत्कालीन भूपेश बघेल की सरकार में उन्होंने आगे बढ़कर कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों का जमकर विरोध किया था। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उनके साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े हैं।

बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती कमलेश जांगड़े एक योग्य प्रत्याशी के रूप में जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का चेहरा है। एवं हम सब मिलजुल कर उन्हें अपना सांसद चुनकर दिल्ली भेजेंगे। उनके सांसद चुने जाने से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को हमारे लोकसभा क्षेत्र के विकास की दिशा में बल मिलेगा। अंकित अग्रवाल ने कहा कि कमलेश जांगड़े के राजनीतिक अनुभव का लाभ जहां पूरे क्षेत्र को मिलेगा तो वहीं वे पूरे जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की सभी आठों विधानसभा क्षेत्र में प्रारंभ से ही राजनैतिक रूप से प्रवास करते आई हैं तथा उनका एक-एक मतदाता एवं एक-एक कार्यकर्ता से सीधा परिचय एवं संबंध है।

अंकित अग्रवाल ने कहा कि आज पूरे लोकसभा क्षेत्र का युवा वर्ग एवं महिला वर्ग श्रीमती कमलेश जांगड़े के साथ है तथा हम सभी का सौभाग्य है कि भारतीय जनता पार्टी ने ऐसी सक्रिय महिला को अपना प्रत्याशी बनाया है, जो सदैव भारतीय जनता पार्टी के हित के लिए एवं क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रयासरत रहती हैं। अंकित अग्रवाल ने कहा कि श्रीमती कमलेश जांगड़े पूर्व में ग्राम पंचायत मसानिया कला की सरपंच रह चुकी हैं जिनके अनुभव का प्रत्यक्ष लाभ पार्टी को मिलेगा।

बीजेपी नेता अंकित अग्रवाल ने कहा कि आज केंद्र सरकार के मुखिया नरेंद्र मोदी ने जिस तरह से आम जनता के कल्याण के लिए काम किया है तथा मोदी सरकार के इन कार्यों को देखते हुए पूरे देश में इस बार 400 से ऊपर लोकसभा की सीटों पर भाजपा जीतेगी तथा जांजगीर चांपा लोकसभा क्षेत्र में भी एक लाख से अधिक वोटो से चुनाव में जीत मिलेगी। अंकित ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे भारतीय जनता पार्टी के कमल छाप पर मोहर लगाकर श्रीमती कमलेश जांगड़े को अपना सांसद चुने तथा श्रीमती कमलेश जांगड़े के नेतृत्व में आने वाले दिनों में हम सभी मिलजुल कर क्षेत्र में तेजी से विकास करेंगे।
आपको बता दें कि अंकित अग्रवाल ने सन् 2008 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अपने छात्र जीवन की राजनीति की शुरुवात की विद्यार्थी परिषद में अध्यक्ष के दाईत्व का बहुत ही अच्छे ढंग से निर्वहन किया उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भाजपा युवा मोर्चा का सकती नगर मंडल के अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी दी जिसको अंकित ने बहुत ही शानदार तरीको से निभाते हुए छत्तीसगढ़ में पूर्व में भूपेश सरकार की नीतियों का लगातार कड़ा विरोध प्रदर्शन भी किया और मीडिया के माध्यम से लगातार भूपेश सरकार पर निशाना साधते रहते थे। आज अंकित अग्रवाल भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के दाईत्व पर है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

तेंदवाही तालाब में पुलिस की दबिश, भारी मात्रा में अवैध महुआ पास नष्ट ..

ओड़ेकेरा में अवैध शराब के कच्चे माल पर कार्रवाई, जैजैपुर पुलिस सख्त .. सक्ती, जिले के थाना जैजैपुर अंतर्गत ग्राम...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

सक्ती में जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: बेलादुला में फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार, कई फरार ..

पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप: जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए आरोपी, नगदी और बाइक जब्त .. सक्ती, क्षेत्र...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

अवैध रेत परिवहन पर सख्ती, हाइवा व ट्रैक्टर-लोडर जब्त ..

कलेक्टर के निर्देश पर देर रात कार्रवाई, खनिज व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम सक्रिय .. सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

गायत्री शक्तिपीठ सक्ती में हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ व दीप महायज्ञ का भव्य आयोजन ..

भक्ति में डूबा सक्ती नगर: सुंदरकांड, हनुमान चालीसा और महाआरती में उमड़े श्रद्धालु .. सक्ती, हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सक्ती में गूंजे जय श्रीराम–जय वीर हनुमान के जयकारे, हनुमान जन्मोत्सव पर भक्ति में डूबा पूरा नगर ..

पूजा, हवन, शोभायात्रा और भजन संध्या से सजा सक्ती, हजारों श्रद्धालुओं ने भोग-भंडारे का प्रसाद प्राप्त कर लिया पुण्य लाभ...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

ई-चालान प्रणाली से बदलेगी वित्तीय व्यवस्था, ऑनलाइन प्रक्रिया से बढ़ेगी पारदर्शिता ..

मैनुअल चालान पूरी तरह बंद, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण .. सक्ती, जिले में शासकीय राजस्व जमा की व्यवस्था अब...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महंगाई पर कांग्रेस का वार: मोदी सरकार की नीतियों को बताया जिम्मेदार – रश्मि गवेल ..

गैस, पेट्रोल से लेकर राशन तक महंगा: आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार पर उठे सवाल .. खाद्य तेल की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

शासकीय स्कूलों में प्रार्थना शेड निर्माण हेतु लाखों की राशि स्वीकृत – गिरधर जायसवाल ..

डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर स्कूलों को बड़ी सौगात, हर विद्यालय को 5-5 लाख मंजूर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती मे बिसाहू दास महंत की 102वीं जयंती पर उमड़ा जनसैलाब ..

श्रद्धांजलि कार्यक्रम पश्चात नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत पहुंचे विकास, जितेश अग्रवाल के निवास की सौजन्य मुलाकात.. सक्ती, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

“बंपर धमाका ऑफर 2026” में किस्मत चमकी, राम ट्रेडर्स के लकी ड्रॉ में विजेताओं की लगी कतार ..

राम ट्रेडर्स का भव्य आयोजन बना आकर्षण का केंद्र, पारदर्शी लकी ड्रॉ से ग्राहकों का बढ़ा भरोसा .. सक्ती, क्षेत्र...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending