खबर मालखरौदा ..
वंदे मातरम आदर्श विद्यालय मालखरौदा के आदर्श रंगों में रंगे स्कूली बच्चें ..

होली से पूर्व विद्यालय में हुआ प्री आदर्श होली सेलिब्रेशन ..
मालखरौदा, होली से पूर्व विद्यालय में हुआ प्री आदर्श होली सेलिब्रेशन जिसमे विद्यालय के बच्चे नाचते झूमते एक दूसरे को रंग बिरंगे रंगो से रंग दिए और एक दूसरे को होली पर्व की शुभकामनाएं दिए ।


आज यहां विद्यालय द्वारा बहुत ही आकर्षक रंग बिरंगे रंगो का टेबल सजाया गया था जिसके चारो तरफ बच्चे होली थीम गीतों में नाचते झूमते घूमते रंग बिरंगे रंगो से खेल रहे थे और रंगो की खुशियां मना रहे थे, जिसका दृश्य काफी आकर्षक अपने आप में होली उत्सव के एक आदर्श नजारे को दर्शित कर रहा था। होली के रंगो के साथ बच्चें एक दूसरे को भाईचारा, स्नेह और सदभाव का संदेश दे रहे थे। जहां पूरा विद्यालय परिवार एक आदर्श होली के माहौल में रंगे थे और काफी उत्साहित थे।


इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य बी.डी. मेहेर ने सभी छात्र छात्राओं और विद्यालयीन परिवार को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली भाई चारा, प्रेम और आपसी सदभाव का त्यौहार है, होली भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख त्योहार है जो रंगों का उत्सव मनाने के लिए मनाया जाता है। यह त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है और भारत ही नहीं बल्कि अन्य कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। होली का महत्व रंगों की भरमार, खुशियों का प्रकटीकरण के साथ बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है।


भारतीय परंपरा के साथ आधुनिक शिक्षा की ओर अग्रसर मालखरौदा अंचल में वंदे मातरम आदर्श विद्यालय अपने आप में एक आदर्श है जहां बेहतर शिक्षा दीक्षा और संस्कार के साथ छात्रों की चहुमखी विकास पर जोर देती है।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..






















You must be logged in to post a comment Login