Connect with us

खबर सक्ती ...

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

Published

on

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश ,

विकसित भारत जी-राम-जी में मानव दिवस सृजन बढ़ाने, प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने और स्वच्छता कार्यों में तेजी लाने पर दिया जोर ..

सक्ती, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा बैठक ली। बैठक में विकसित भारत जी-राम-जी, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की योजनावार विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने पंचायत विभाग के सभी अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विकसित भारत जी-राम-जी के अंतर्गत श्रमिक मूलक कार्यों में वृद्धि कर अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने तथा अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के साथ योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने स्वीकृत एवं निर्माणाधीन आवासों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने पात्र हितग्राहियों के आवास निर्माण को प्राथमिकता से पूर्ण कराने, स्वीकृति के लिए लंबित आवासों की आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने तथा अप्रारंभ आवासों का निर्माण तत्काल प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत स्वच्छता गतिविधियों, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन तथा ग्राम पंचायतों में स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्रीमती जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने लक्षित 51 ग्राम पंचायतों में स्वच्छ भारत मिशन के अनुसार फोर-वे संग्रहण अक्टूबर माह तक पूर्ण कराने, सामुदायिक शौचालयों का समुचित उपयोग सुनिश्चित करने तथा जिले के सभी ग्रामों में घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्रीमती जैन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा में लखपति दीदी सर्वे का कार्य सितम्बर माह के अंत तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी जनपद पंचायतों एवं संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने, मैदानी स्तर पर नियमित निरीक्षण करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने कहा।

कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए प्रत्येक पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने विभागीय कार्यों की सतत निगरानी एवं बेहतर समन्वय के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समय-सीमा में पूरा करने पर भी जोर दिया।

बैठक में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, जनपद पंचायत सक्ती मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी के आदिले, जनपद पंचायत जैजैपुर मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कश्यप, जनपद पंचायत मालखरौदा मुख्य कार्यपालन अधिकारी तेजेश्वर यादव, जनपद पंचायत डभरा मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमेश रात्रे सहित जिला पंचायत और जनपद पंचायत के मनरेगा शाखा, एनआरएलएम शाखा, पीएमएवाई शाखा सहित अन्य विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Latest

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

जनविरोधी नीतियों, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन की रणनीति बनाएगी भाकपा, 15 नवंबर को जिला परिषद की बैठक ..

जंगल-जमीन का पट्टा, किसानों की अधिग्रहित कृषि भूमि की वापसी और श्रमिक-किसानों के मुद्दों पर होगा मंथन – कामरेड अनिल...

खबर जांजगीर-चांपा ..51 मिनट ago

‘मेरी बेटी, मेरा गौरव’ थीम पर छात्राओं को किया जागरूक, कानूनी अधिकारों से लेकर करियर निर्माण तक दी गई जानकारी ..

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना कार्यक्रम का रहा उद्देश्य .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

सक्ती के खुसरु डेरा में घर के बेडरूम से 9 लीटर महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार ..

आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में टीम ने छद्म खरीददार भेजकर की कार्रवाई, आरोपी न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात ..

रायपुर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज13 नवंबर 2026 को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली पहुंचेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

चोरी के मामले में चंद्रपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; एक क्विंटल लोहे का छड़ बरामद ..

चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

कृषक उन्नति योजना: किसानों को प्रति एकड़ मिलेंगे 13,839 रुपये, धान खरीदी के बाद खाते में आएगी अंतर की राशि ..

3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी का प्रावधान, 2441 रुपये समर्थन मूल्य और 659 रुपये प्रति क्विंटल...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती में आज निकलेगी ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा ,

केंद्रीय मंत्री तोखन साहू और प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब होंगे शामिल .. 13 नवंबर को बुधवारी बाजार स्टेडियम में...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर भाजपा मनाएगी जनजातीय गौरव सप्ताह, 11 से 18 नवंबर तक होंगे विविध आयोजन ..

पूर्व मंत्री सत्यानन्द राठिया ने प्रेसवार्ता में गिनाईं मोदी सरकार की जनजातीय हितैषी योजनाएं, सक्ती जिले में भी होंगे विभिन्न...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भाजपा मंडल भोथिया की मासिक बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति ..

मंडल प्रभारी रामनरेश यादव ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठनात्मक दिशा-निर्देश, प्रत्येक बूथ पर सक्रियता बढ़ाने का किया आह्वान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

धान खरीदी से ठीक पहले राजस्व अधिकारियों का बड़ा कदम, 13 नवंबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे तहसीलदार-नायब तहसीलदार ..

प्रदेश सहित सक्ती जिले के राजस्व अधिकारी भी रहेंगे अवकाश पर, डिजिटल क्रॉप सर्वे, पीवी ऐप और एग्रीस्टैक की तकनीकी...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending