Connect with us

खबर सक्ती ...

लोकसभा निर्वाचन – 2024 ,

Published

on

कलेक्टर और एसपी ने जिले में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर कानून व्यवस्था के संबंध में ली बैठक ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत विकास तोपनो व पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आज जिले में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था के संबंध में आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। जिसमें जिले में ला एंड ऑर्डर की स्थिति पर समीक्षा, वारंटी या निगरानी द्वारा बदमाशों की भी सूची प्रत्येक थानों से प्राप्त करना एवं आवश्यक कार्यवाही पर चर्चा, जिला बदर व्यक्तियों की सूची प्राप्त करना, अवैध शराब, जुआ, सट्टा पर की गई कार्यवाही एवं जब्ती की स्थिति पर समीक्षा, निर्वाचन कार्य के प्रयुक्त होने वाले फोर्स के डिप्लायमेंट प्लान तैयार करना, पिछले निर्वाचन में कोई घटना घटित कैसे हुई हो उस पर चर्चा कर क्रियान्वयन करना, पुलिस कर्मिचारियों को पी बी के माध्यम से मतदान कराये जाने हेतु नोडल नियुक्त करना, मतदान दलों, उड़न दस्तादलों के लिए रूट का निर्धारण कर प्लान तैयार करना, जिले में मतदान के दौरान 11 कंपनियां सुरक्षा हेतु प्राप्त होने की जानकारी, फोर्स के ठहरने के स्थान पर बिजली, पानी, शौचालय की समुचित व्यवस्था सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र कुमार लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार सोम, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, एएसपी सुश्री रमा पटेल, डीएसपी अंजली गुप्ता, चुनाव सेल प्रभारी राजेश पटेल (एसपी ऑफिस), चुनाव सेल प्रभारी निर्वाचन पर्यवेक्षक राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्रवण गभेल सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 दिन ago

♦️ टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा ..

रायपुर, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔸 विवाह का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल ..

🔹 अगस्त 2024 से युवती का करता रहा शोषण, शिकायत के बाद सक्ती पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔸 चलते ट्रक से सरेराह शासकीय चावल चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार ..

🔹 50 किलो चावल और चोरी में प्रयुक्त अवेंजर बाइक जब्त, गिरोह के एक अन्य आरोपी की तलाश जारी .....

खबर सक्ती ...1 दिन ago

♦️अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिला स्तरीय आयोजन, सांसद कमलेश जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि ..

♦️ ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर सामूहिक योगाभ्यास, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान से जुड़ने की अपील .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

🔸 नाबालिगों को वाहन दिया तो होगी सख्त कार्रवाई : यातायात प्रभारी वाय-एन-शर्मा, स्कूलों में चलाया जागरूकता अभियान ..

🔹 स्कूल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर यातायात पुलिस की नजर, वाय-एन-शर्मा ने पालकों और प्रबंधकों को दी कड़ी चेतावनी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ पीएम पोषण शक्ति योजना – मुख्य सचिव विकासशील ने दिए निर्देश ..

♦️ सभी सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिले नियमित गरम भोजन , ♦️ शहरी क्षेत्रों में सेंट्रल किचन से होगी...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

♦️ मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ..

♦️ अहिंसा, करुणा, सत्य और आत्मसंयम के संदेश की आज पूरे विश्व को आवश्यकता : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय , ♦️...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

♦️ “12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास और महिला सशक्तिकरण का संदेश ..

♦️ 12 साल बेमिसाल” कार्यक्रम में गूंजा विकास का संकल्प, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा .. ♦️ मोदी सरकार के...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

🔸 10 साल पुराने आधार का बायोमेट्रिक अपडेट कराने तेज करें अभियान : कलेक्टर रैना जमील ..

🔸 आधार सेवाओं में मनमानी नहीं चलेगी, निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई , 🔸 जिला स्तरीय आधार...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

बोराई नदी में अवैध रेत उत्खनन-परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन जप्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देश एवं खनि अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध खनिज उत्खनन...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending