Connect with us

खबर खरसिया ..

“मेरा पहला वोट देश के लोकतंत्र के लिए” ..

Published

on

पहली बार मतदाता बने युवाओं पर बड़ी जिम्मेदारी – योगेश कबुलपुरिया ..

खरसिया, चुनाव लोकतंत्र का आधार है। चुनावी प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल होना हर मतदाता का कर्त्तव्य है, विशेषकर युवाओं को भी यह बात समझनी होगी। योगेश कबुलपुरिया ने कहा की पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि नए मतदाताओं का नया दृष्टिकोण होता है। एक युवा मतदाता की ऊर्जा और तकनीक से उसका प्रेम व जुड़ाव, चुनावी परिदृश्य को जीवंत बनाता है। साथ ही उत्तरदायित्व की भावना को भी बढ़ावा देता है। आज के युवा निर्वाचित प्रतिनिधियों को जवाबदेह बनाने एवं जनता से जुड़े मुद्दों का समर्थन करने व आवाज उठाने के लिए सोशल मीडिया का खूब उपयोग करते हैं। इस प्रकार आज के युवा भारत के लोकतंत्र को मजबूत करने में अपनी शशक्त भूमिका निभाते हैं।

देश में इस समय आम चुनाव का दौर शुरू है और चुनावी मैदान में प्रत्येक दल अपनी पूरी ताकत से मतदाताओं को लुभाने का भरपूर प्रयास कर रहे है। ऐसे में युवाओं को अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका के तरफ ध्यान आकर्षित करते हुए लोकतंत्र में शामिल होकर मतदान करना बहुत जरूरी है। योगेश कबुलपुरिया ने कहा कि भारत के युवाओं में जोश व उत्साह की कही कमी नहीं है आवश्यकता है तो सिर्फ सही दिशा दिखाने की जिसके बाद वे सभी सक्रिय रूप से मतदान में भाग ले और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित कर सकें। इस हेतु भारतीय निर्वाचन आयोग के द्वारा भी आम चुनाव में युवाओं की सार्वजनिक प्रबुद्ध सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा पहला वोट देश के लिए अभियान चला रखा है। इस अभियान के लिए निर्वाचन आयोग ने एक गीत भी लॉन्च किया है। यह गीत नए मतदाता को जागरूक करने के अभियान का एक अहम हिस्सा है। इस पहल के तहत देशभर की सभी शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता कार्यकलापों का आयोजन किया जा रहा हैं और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवश्यक रूप से मतदान करने पर जोर दिया जा रहा हैं। ऑनलाइन प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही हैं जिनमें ब्लॉग लेखन, पॉडकास्ट, वाद-विवाद आदि का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, तथा मतदाता संकल्प अभियान के जरिए विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की तरफ आकर्षित किया जा रहा है। उन्हें चुनाव प्रक्रिया के बारे में शिक्षित किया जा रहा है।

योगेश कबुलपुरिया ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा किये जा रहे प्रयासों का सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे इंस्टाग्राम, यूट्यूब और मनोरंजन उद्योग सहित विभिन्न प्लेटफार्मों के इंफ्लुएंसर यानी प्रभावशाली लोग सक्रिय रूप से इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं और पहली बार मतदाता बने युवाओं को प्रेरित कर रहे हैं। देश के कोने-कोने से लोग इस अभियान से जुड़ रहे हैं। खेल, मनोरंजन, व्यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में अपनी छाप छोड़ने वाले प्रमुख नाम इस संदेश को दूर-दूर तक फैलाने के लिए एक साथ आए हैं। कबुलपुरिया ने कहा कि यह ‘जन आंदोलन’ युवाओं की सामूहिक शक्ति और देश के लोकतांत्रिक परिदृश्य को आकार देने में उनकी सक्रिय भागीदारी के महत्व को रेखांकित करता है। योगेश कबुलपुरिया ने सभी युवाओं से अपील की है कि आइए, हम इस जिम्मेदारी को उठाने और अपनी सामूहिक आवाज की ताकत का उत्सव मनाने के लिए एकजुट हो कर देश के विकास के लिए देश मे मोहोब्बत व अमन चैन कायम करने के लिए अपना कीमती वोट अपने पसंदीदा नेता को जरूर दे।

रायगढ़ जिले मे चलाये जा रहे अनेक जागरूकता अभियान –

रायगढ़ जिले के संवेदनशील कलेक्टर कार्तिकेय गोयल की प्रशंसा करते हुए योगेश कबुलपुरिया ने कहा कि जिलाध्यक्ष द्वारा समस्त मतदाताओं को प्रेरित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग व छत्तीसगढ़ निर्वाचन आयोग की समस्त गाइडलाइंस का बखूबी पालन करते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन की टीम के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चिलचिलाती धूप में भी लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे हाट बाजार में जा कर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करना, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ जागरूकता रैली निकालना, कलेक्टर 11 और निगम 11 के बीच सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन करना, गणेश तालाब में दीप दान कर दीपोत्सव मनाना, स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा घर घर जा कर हल्दी चावल देकर मतदान के लिए न्योता देना, जिले में स्तिथ उद्योगो में शपथ कार्यक्रम आयोजित करवाना, दिव्यांग व वृद्धजनों के लिए वाहन की व्यवस्था करना और गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों व कैंपस के बाहर शीतल पेय जल आदि की व्यवस्था करवाना प्रमुख है। रायगढ़ जिला कलेक्टर कार्तिकेय गोयल समेत रायगढ़ जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी, चुनावी ड्यूटी में लगे समस्त कर्मचारी, सीआरपीएफ के जवान, समस्त पोलिंग बूथ के सभी दलों के एजेंटों ने समस्त मतदाताओं से अपील की है कि वे कल 7 तारीख को सुबह 7 बजे से अपने अपने मतदान केंद्रों में पहुँच कर देश के लिए अपना कीमती वोट अवश्य करें, मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...1 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में 10 से 12 फरवरी तक परम पूज्य श्री असंग साहेब का तीन दिवसीय सुखद सत्संग एवं अमृत कथा ..

रामकुमार–गीता गबेल के आतिथ्य में होगा भव्य आध्यात्मिक आयोजन, प्रतिदिन सत्संग व रात्रि भंडारा .. रामकुमार–गीता गबेल ने की सपरिवार...

खबर खरसिया ..1 दिन ago

नहर मरम्मत व साफ-सफाई कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि – रविन्द्र गवेल ..

किसानों को मिलेगी बेहतर सिंचाई सुविधा, नहर व कुलाबा निर्माण कार्यों का जमीनी जायजा .. खरसिया, क्षेत्र के किसानों को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

एडीआईपी योजना अंतर्गत दिव्यांगजनों के लिए मूल्यांकन एवं मापन शिविर आयोजित, 17 से 20 फरवरी तक ..

सक्ती, जिले के दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति का निर्वाचन 16 फरवरी को ..

सक्ती, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा सक्ती की प्रबंध समिति के सदस्यों का निर्वाचन आगामी 16 फरवरी 2026 को...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

महिला सशक्तिकरण को नई उड़ान ..

जिले के दो विकासखंड सक्ती–डभरा में 14 दिवसीय महिला उद्यमिता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन .. सक्ती, जिले के...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में ‘फिस्कल फ्रंटियर 2026’ को जबरदस्त प्रतिसाद ..

GST ट्रिब्यूनल पर गहन मंथन, सुप्रीम कोर्ट के जज व वित्त मंत्री सहित उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों की मौजूदगी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

डोंगिया सुलोनी में कल 09 फरवरी को परम पूज्य श्री असंग साहेब का भव्य आगमन, विशाल शोभायात्रा की तैयारी ..

बाजे-गाजे, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ निकलेगी भव्य शोभायात्रा, 10 से 12 फरवरी तक तीन दिवसीय सत्संग-अमृत कथा का...

खबर खरसिया ..2 दिन ago

दश्कर्म व चंदनपान कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा व सतीश चंद्र पटेल को श्रद्धांजलि ..

खरसिया, खरसिया क्षेत्र में स्वर्गीय तुलाराम हरदिहा एवं स्वर्गीय सतीश चंद्र पटेल के दशगात्र एवं चंदनपान कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

मुलमुला–अकलतरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार ..

शासकीय गोदाम के पीछे जुए पर रेड, 7,110 रुपये नकद व तास पत्ती जब्त .. जांजगीर-चांपा, जिले में जुआ एवं...

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन का प्रहार, 7 हाईवा जब्त ..

जांजगीर-चांपा में रेत माफिया पर सख़्ती, कलेक्टर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending