Connect with us

खबर सक्ती ...

ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: कई जिलों में नौकरी के नाम पर फैला रखा था धोखाधड़ी का जाल ..

Published

on

थाना मालखरौदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई ..

सक्ती, पुलिस ने एक बड़े ठगी के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर कई जिलों में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी अनिल भास्कर, पिता रामभरोष भास्कर, उम्र 40 वर्ष, ग्राम दुम्हानी, थाना बिलाईगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.) का निवासी है।

मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों प्रार्थी जीवराखन कावड़े, मुख्य प्रबंधक (प्रशासन), भारतीय स्टेट बैंक, क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय कोरबा ने दिनांक 27 सितंबर 2024 को थाना मालखरौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम छपोरा में 18 सितंबर 2024 से एक फर्जी भारतीय स्टेट बैंक शाखा संचालित हो रही है। यहां 6 लोग कार्यरत थे, जिन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि आरोपी अनिल भास्कर और उसके साथियों ने भारतीय स्टेट बैंक में नौकरी लगाने के नाम पर पैसे लेकर फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए और एक फर्जी बैंक खोलकर लोगों से धोखाधड़ी की।

पुलिस की कार्रवाई –

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने ग्राम छपोरा स्थित घटनास्थल से 9 कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, बैटरी और फर्नीचर जब्त किया। पीड़ितों द्वारा प्रस्तुत फर्जी ज्वाइनिंग लेटर को भी जप्त किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।

आरोपी अनिल भास्कर की गिरफ्तारी उसके निवास ग्राम दुम्हानी से की गई। पूछताछ के दौरान उसने ठगी की बात स्वीकार की और बताया कि उसने ठगी की रकम से 6,60,000 रुपये विभिन्न यूपीआई आईडी से प्राप्त किए थे। इस पैसे से उसने एक सेकंड हैंड कार (आई-20, CG-10-W-7400) खरीदी और एक नया मोबाइल भी खरीदा। पुलिस ने आरोपी से 4 लाख रुपये की कार, 3 मोबाइल फोन और बैंक खाते में जमा 83,000 रुपये समेत कुल 5,03,000 रुपये का सामान जप्त किया है। आरोपी के अन्य 8 सहयोगियों के नामों का भी खुलासा हुआ है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं।

आरोपी का आपराधिक इतिहास –

अनिल भास्कर एक अभ्यस्त अपराधी है। इसके खिलाफ थाना तोरवा, जिला बिलासपुर में भी रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 7,50,000 रुपये की ठगी का मामला दर्ज है। इसके अलावा, उसने अन्य जिलों में भी लोगों को विभिन्न विभागों में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की है।

इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक राजेश पटेल, उप निरीक्षक सी.पी. कंवर, सउनि राधेश्याम राठौर, प्र.आर. योगेश्वर बंजारे, आरक्षक शत्रुधन जांगड़े, प्रमोद सोनंत, सहदेव यादव, सेतराम पटेल विशेष टीम से उप निरीक्षक भूपेन्द्र चन्दा. प्र.आर. प्रेम राठौर, आरक्षक राकेश राठौर खगेश राठौर, अलेक्सयुस मिंज का सराहनीय योगदान रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर अकलतरा ..15 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर15 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर16 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...19 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा2 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending