Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

आगामी निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरी गंभीरता से करे पूर्ण-कलेक्टर ,

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय निर्वाचन संबंधी कार्यों की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से ली तथा निर्वाचन संबंधी सभी कार्यों को निर्धारित समय पर पूरी गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियो को दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है।

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में एडीबी सड़क निर्माण कार्य के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई तथा प्रगतिरत सड़क निर्माण कार्य की रिपोर्ट नियमित रूप से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा पीएम आवास योजना ग्रामीण अंर्तगत निर्धारित समय तक अपूर्ण आवासो को पूर्ण कराए जाने की प्रगति की जानकारी ली। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा जनपदवार सृजित मानव दिवस के विरुद्ध प्रोग्रेस, वर्ष 2023-24 तक के निर्माण कार्यों की पूर्णता की समीक्षा, सामुदायिक शौचालयो के निर्माण की प्रगति की समीक्षा, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट, बैंक लिंकेज की प्रगति की समीक्षा, डोर टू डोर कचरा संग्रहण, मास्टररोल की संख्या, मनरेगा के कार्यों आदि अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी ली गई तथा आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अधिकारी से विभाग अंतर्गत चल रहे भर्ती प्रक्रिया के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने एफसीआई में जमा चावल की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस दुकानों के न्यायालयीन लंबित प्रकरण, राशनकार्डधारी सदस्यों के ई केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्यों की अद्यतन स्थिति, जिले में पीएम श्री स्कूल अंतर्गत निर्माण और मरम्मत कार्य की अद्यतन स्थिति, मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना, उल्लास योजना अंतर्गत कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में संचालित सभी आश्रम छात्रावासो का सभी नोडल अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण करने तथा निर्धारित समय पर नियमित रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने जिले में आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित अन्य प्रगतिरत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रगति की जानकारी, नवीन समितियों में गोदाम निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति, ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर के एस पैकरा, परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार सक्ती रविशंकर राठौर, अतिरिक्त तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक –

समय सीमा की बैठक के तुरंत पश्चात् कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना, फसल प्रविष्टी के कार्य, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर तोपनो ने तहसीलवार राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी राजस्व अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित –

साप्ताहिक समय सीमा की बैठक के पूर्व कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट परिसर सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के क्षेत्र में दुर्घटना संभावित सड़क या स्थान, तेज व खतरनाक रूप से वाहन संचालन एवं यातायात नियमों का उल्लंघन पर रोक लगाना, स्कूल-कॉलेजो में यातायात नियमों को बढ़ावा देने हेतु जागरुकता अभियान चलाना, नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाना, आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के उपाय सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा परिवहन अधिकारी से जिले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत की गई कार्यवाही, जिले में हुवे सड़क दुर्घटना, घायल व मृत व्यक्ति की संख्यात्मक जानकारी ली गई। बैठक में कलेक्टर द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन में जागरूकता लाने तथा कंचनपुर चौक में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर22 मिनट ago

जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान ..

परंपरागत फसलों के स्थान पर उद्यानकी और नकद फसलों पर दे रहे हैं जोर , चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के...

खबर बिलासपुर52 मिनट ago

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव मुकेश बंसल ..

बिलासपुर, लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा कर निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राहुल गांधी के बयान पर भाजयुमो का प्रदर्शन, सक्ती में अग्रसेन चौक पर फूंका पुतला ..

राहुल गांधी का बयान हताशा और संकुचित मानसिकता का परिचायक : टिकेश्वर सिंह गबेल , चुनावी पराजय से कांग्रेस में...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

टीबी मुक्त भारत अभियान : सक्ती जिले में 100 दिवसीय विशेष अभियान के तहत हाई रिस्क लोगों की एक्स-रे जांच जारी ..

10 शिविरों में 681 लोगों की हुई स्क्रीनिंग, 225 के एक्स-रे में मिले असामान्य संकेत .. सक्ती, जिले में टीबी...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 13 वाहनों को किया गया जब्त ..

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनों के निर्देशन अनुसार एवं खनिज अधिकारी के.के. बंजारे के मार्गदर्शन में खनिज उड़न दस्ता दल...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

महंगाई पर जोगी कांग्रेस का बड़ा हमला : पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अर्जुन राठौर, बोले— जनता से टैक्स के नाम पर खुली लूट ..

ईंधन मूल्य वृद्धि से किसान-मध्यम वर्ग बेहाल : भाजपा सरकार पर अर्जुन राठौर का तीखा वार, कहा— महंगाई ने तोड़ी...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

जिला चिकित्सालय सूरजपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का वर्चुअल शुभारंभ ..

अब जिले में ही होगी गंभीर बीमारियों की जांच, लगभग 9 लाख लोगों सहित आसपास के जिलों के मरीजों को...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

खाद गबन मामले में बड़ी कार्रवाई: प्रभारी शाखा प्रबंधक कल्लु प्रसाद मिश्रा को किया निलंबित ..

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक ने की कार्रवाई .. रायपुर, सुशासन तिहार 2026 के दौरान...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का सख्त एक्शन : पेयजल, शिक्षा और खाद वितरण में लापरवाही पर अधिकारियों की क्लास, सहायक आयुक्त निलंबित ..

सौम्य व्यक्तित्व, सख्त प्रशासन : मुख्यमंत्री साय ने ग्रामीणों से आत्मीय संवाद के बीच लापरवाह अफसरों को दी कड़ी चेतावनी...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सुशासन तिहार 2026: नगर पालिका परिषद सक्ती में हुआ जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन ..

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी को मिले – सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े , स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, आवास...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending