Connect with us

खबर सक्ती ...

डॉ. सुरेन्द्र देवांगन बने मालखरौदा के नए विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी ..

Published

on

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए कलेक्टर ने जारी किया आदेश ,

पूर्व चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष पटेल पर गंभीर आरोप, कलेक्टर ने तीन दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मालखरौदा के विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी का प्रभार डॉ. सुरेन्द्र देवांगन को दिया है। यह निर्णय क्षेत्र में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के सुचारु संचालन और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के उद्देश्य से लिया गया है। डॉ. सुरेन्द्र देवांगन को यह जिम्मेदारी अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सौंपी गई है, जिसमें उन्हें वित्तीय अधिकार भी दिए गए हैं।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमृत विकास तोपनो द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि यह कदम स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए उठाया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मालखरौदा विकासखण्ड के स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सुदृढ़ बनाना और क्षेत्र के निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

पूर्व चिकित्सा अधिकारी पर गंभीर आरोप, स्पष्टीकरण की मांग –

इससे पहले, 21 अक्टूबर को मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पूर्व प्रभारी खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार पटेल को कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। डॉ. पटेल पर महिला चिकित्सा अधिकारियों को बार-बार अपने निजी निवास स्थान पर बुलाने, वेतन आहरण के बदले धन की मांग करने और अनुपस्थित चिकित्सकों के वेतन हेतु धन वसूली के आरोप लगे हैं। आरोप यह भी है कि पैसे न देने की स्थिति में सेवा समाप्ति की धमकी दी जा रही थी।

डॉ. पटेल पर ओपीडी समय से पहले चिकित्सकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के लिए पत्रकारों का सहारा लेने का भी आरोप है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है।

कलेक्टर तोपनो ने मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए डॉ. पटेल से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस आदेश के साथ, डॉ. सुरेन्द्र देवांगन के नेतृत्व में स्वास्थ्य केंद्र मालखरौदा को नई दिशा देने की उम्मीद की जा रही है, ताकि स्थानीय लोगों को बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...7 मिनट ago

‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत विकासखंड स्तरीय चित्रकला व भाषण प्रतियोगिता संपन्न ..

संस्कार पब्लिक स्कूल हरेठी में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लहराया परचम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष रामनरेश यादव और नगर...

खबर सक्ती ...22 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में सेवा का विस्तार, जिले में होंगे विविध आयोजन ..

28 सितंबर से शुरू होगी गतिविधियों की श्रृंखला, स्वच्छता, स्वास्थ्य, युवा, पर्यावरण और सामाजिक सहभागिता पर रहेगा जोर .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बाढ़ के बीच डभरा में प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने संभाली कमान ..

मांजरखुर्द में महानदी के टापू में फंसे छह ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू, तीन राहत शिविरों में भोजन-पानी समेत सभी सुविधाएं...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

सक्ती शहर के अग्रसेन चौक पर पीएम मोदी के कटआउट की दुर्दशा ..

कई दिनों से गायब है एक पैर, सेवा संकल्प अभियान के बीच व्यवस्था की बेरुखी पर उठे सवाल .. सक्ती,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..2 दिन ago

लगातार बारिश के बीच सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासन अलर्ट ..

कलमा बैराज के सभी 66 गेट खुले, महानदी का जलस्तर 196.30 मीटर; बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी , जिला...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के वार्ड 16 में सजा ‘आंगन मिलन सेवा’ का मंच, माताओं को दिया पोषण और स्वास्थ्य का संदेश ..

‘मेरी पौष्टिक थाली’ ने समझाया संतुलित आहार का महत्व, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता और सम्मान समारोह भी हुआ .. सक्ती, भारतीय...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सांसद कमलेश जांगड़े की मौजूदगी में जोरवा आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ ..

संयोगिता युद्धवीर सिंह जूदेव भी रहीं मौजूद, पोषण, स्वास्थ्य और मातृ-शिशु कल्याण योजनाओं पर हुआ मातृ संवाद .. सक्ती, सेवा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 27 सितंबर को, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के निवास पर जुटेंगे विधायक ..

नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत भी होंगे शामिल, संगठन और आगामी रणनीति पर हो सकती है चर्चा .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

गंगरेल बांध के सभी 14 गेट खुले, सक्ती प्रशासन अलर्ट मोड पर ..

तटीय क्षेत्रों, घाटों और पुलों पर बढ़ाई गई निगरानी; तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने नागरिकों से अपील .....

ख़बर रायपुर2 दिन ago

रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली महिला खुली जेल शुरू ..

डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने किया शुभारंभ, 25 महिला बंदिनियों को मिलेगा रोजगार का अवसर .. रायपुर, छत्तीसगढ़ में महिला...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending