Connect with us

ख़बर रायपुर

बड़ी खबर: राजधानी रायपुर में पिछले 72 घंटे में सात की हत्या, SSP ने थानेदार को हटाया, 6 गिरफ्तार ..

Published

on

घटना के बाद पुलिस प्रशासन डैमेज कंट्रोल में जुटा ..

रायपुर, राजधानी रायपुर में दीपावली के 48 घंटो में 7 लोगों ने अपनी जान गवाईं है। मिली जानकारी के अनुसार शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन डैमेज कंट्रोल करने में जुट गया है। इस मामले में रायपुर एसएसपी संतोष सिंह ने तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी को लाइन अटैच कर दिया है।

इसके अलावा दो अलग-अलग हत्याओं का खुलासा करते हुए पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि खम्हारडीह में 1, तेलीबांधा में 1 और तिल्दा के 2 केस में फिलहाल खुलासा नही हुआ है।

दोस्त ही निकला हत्यारा –

खम्हारडीह पुलिस को 30 अक्टूबर को सूचना मिली कि सुंदर साहू(28) नाम के एक युवक की निर्वाना परिसर के अंदर बाउंड्री वॉल के पास लाश मिली है। हत्यारे ने उसके सिर पर बत्ते से वार कर जान ले ली थी। सुंदर मजदूरी का काम करता था। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला उसे अंतिम बार उसके दोस्त प्रेम शंकर साहू के साथ देखा गया था। प्रेमशंकर और सुंदर दोनों कंस्ट्रक्शन एरिया में मिस्त्री का काम करते थे।

प्रेम शंकर ने कड़ाई से पूछताछ ने बताया कि सुंदर की कथित पत्नी सरसती बाई से मिलने के लिए वो उसके घर आया जाया करता था जो सुंदर को पसंद नहीं था। दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ था। 30 अक्टूबर की रात 3 बजे तक वह दोनों कचना इलाके में घूमते रहे। इसी दौरान मौका पाकर प्रेमशंकर ने आज मामला खत्म कर देता हूं कहकर सुंदर के सिर पर बत्ते से मारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने प्रेमशंकर को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया है।

जुआ खेलने के दौरान पैसों के विवाद में दो हत्या, 5 गिरफ्तार –

रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाटागांव स्थित BSUP कॉलोनी में 31 अक्टूबर को जुए में हार जीत को लेकर विवाद हुआ। इस दौरान संजय यादव (35) पर तीन-चार आरोपियों ने पेचकस, बियर की बोतल से उसके सीने में और पेट पर वार किया। इस दौरान संजय के भाई ने बीच बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उससे भी मारपीट की। हमले में संजय लहूलुहान हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में दूसरे पक्ष के भी एक युवक आनंद सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई है। उसके शरीर पर भी कई जगह धारदार हथियार से वार किए गए थे। पहले उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे डीकेएस अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

इस मामले में पुरानी बस्ती पुलिस ने एक पक्ष के लुकस मरावी, बबलू सोनी निवासी बीएसपी कॉलोनी और दूसरे पक्ष के सुभाष यादव, गजानंद मानिकपुरी, अक्षय यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

तिल्दा थाने प्रभारी को हटाकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश –

तिल्दा नेवरा इलाके में 1 नवम्बर की रात अज्ञात लोगों ने ओम प्रकाश रात्रे पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे ओम की मौत हो गई। ओम तुलसी गांव का रहने वाला था। उसके शरीर पर कई जगह चोट के कई निशान मिले हैं। आसपास मौजूद लोगों ने सुबह जब लाश देखी तो पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। लाश को आरोपियों ने सड़क किनारे फेंक दिया था। पुलिस ने एक संदिग्ध की हिरासत में ले लिया है।

इसके अलावा इसी इलाके के सरोरा गाँव में एक तालाब के पास मनीष यादव(27) नाम के युवक की भी लाश मिली है। आशंका है कि युवक की भी हत्या की गई है, फिलहाल इस मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इस मामले के सामने आने के बाद रायपुर SSP संतोष सिंह ने तिल्दा थाना प्रभारी अविनाश सिंह को लाइन अटैच कर दिया है। तिल्दा नेवरा का नया थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह श्याम को बनाया गया है। यह पहले आरंग में भी थाना प्रभारी रह चुके हैं।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..5 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...5 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर5 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा6 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़7 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...7 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...1 सप्ताह ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर1 सप्ताह ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending