Connect with us

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..

डॉ.खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार से सम्मानित हुए किसान खेमराज पटेल ..

Published

on

73 साल की उम्र में खेमराज पटेल को मिला छत्तीसगढ़ के सर्वश्रेष्ठ किसान होने का गौरव ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानने वाले और खेती में आधुनिक सोच तथा रिस्क लेने की प्रवृति ने किसान खेमराज पटेल को कृषि क्षेत्र में डॉ.खूबचंद बघेल कृषि रत्न पुरस्कार दिलाया सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण्य अंतर्गत ग्राम गंधराचुंआ नवाडीह के 73 वर्ष के खेमराज पटेल की खेती के प्रति जूनून आज भी देखते बनती है। इनकी खेती के प्रति वैज्ञानिक सोच ही इन्हे कृषि क्षेत्र में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णूदेव साय, पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिह के द्वारा 6 नवम्बर को राज्य उत्सव के दौरान रायपुर पर कृषि क्षेत्र में डा. खूबचंद बघेल कृषि रत्न दिया गया। पुरूस्कार मिलने से अपने गांव की माटी से सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को गौरवान्वित करने से क्षेत्र में खुशी का आलम है। महज 900 जनसंख्या वाले गंधराचुंआ नावाडीह गांव वाले इस गांव खेमराज का जन्म 1 नवम्बर 1951 में हुआ था। 8 वीं तक पढ़ाई करने के बाद परिवार वालों के साथ खेत जाते थे। पर पिता को अचानक किटनी में प्राब्लम आने के बाद खेती का सारा भार इनके ऊपर आ गया।1970 से इन्होने अपने बलबुते धान की खेती शुरू कर दी। जमीन कम होने एवं कृषि संधाधन की कमी होने के वाबजूद खेती में जी तोड़ मेहनत करने लगे। उस दौरान ये मोखरा, भादो, काकर, मासुरी, दु बराज नस्ल की धान की खेती से शुरूवात की। उत्पादन भी महज 12 से 15 क्विंटल होता था। जो भी कमाई होती पिता के बिमारी एवं घर खर्च में खत्म हो जाता था। पर इन्होने हिम्मत नही हारी 1990 में बैंक से कर्ज लेकर एरिया एवं गांव में प्रथम टीवबेल खुदाई कराकर एवं 1993 में ट्रेक्टर खरीदकर धान के साथ-साथ सफरी नस्ल धान की शुरूवात की इसमें उत्पादन भी 20 क्विंटल आने लगा। वहीं रवि फसल में धान के अलावा उड़द, मुंग, सरसो की खेती होने लगी। 2001 में गेंहुं का अतिरिक्त फसल लेने लगे। इससे खेती में संपन्नता आने लगी। 2011 में 25 लाख का कृषि यंत्र खरीद कर आधुनिक खेती शुरूवात करने के बाद खेती से घर में संपन्नता आने लगी। आज ये धान, सब्जी खेती के अलावा बकरी पालन से मछली पालन से भी अच्छी आमदनी कमा रहे हैं।

केले की खेती करने का दुस्साहस उठाया –

खेती में अलग-अलग प्रयोग करने सोच खेमराज का हमेशा से रहा है। इनकी सोच का यही नतीजा था कि असंभव सा लगने वाली केले की खेती में भी इन्होने हाथ अजमाया।2018 से 4 वर्ष तक इसका सफल उत्पादन कर हर साल 15 लाख तक की कमाई करने लगे। जिस कारण 13 जनवरी 2020 को प्रकृति कि ओर सोसायटी एवं उघानिकी विभाग द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय फल फुल, सब्जी प्रदर्शनी में इनके केले को छत्तीसगढ़ में प्रथम पुरूस्कार मिलने पर इनकी चर्चा दूर दूर तक होने लगी और सारंगढ़ में इनके द्वारा प्रथम केले की खेती को देखेने दूर-दराज के किसान आने लगे। और इसकी खेती सीख कर कई गांव इसकी खेती शुरूवात हो गई।

कभी 6 एकड़ जमीन थी आज हो गई 20 एकड़ –

खेमराज पटेल जब 1970  में जब खेती की शुरूवात की थी उस समय इनकेपास  6 एकड़ 66 डिसमील जमीन हुआ करती थी। आज खेती और उनकी मेहनत के बदौलत ही 20 एकड़ जमीन हो कई है। आज इनकी संपन्न्ता देखते ही बनती है। कभी इनका कच्चा खप्पर का मकान हुआ करता था अब आलीशान मकान में तब्दील हो गया है। घर सभी भौतिक सुख सुविधा के अलावा सभी प्रकार कृषि यंत्र के अलावा दो पहिया एवं चार पहिया वाहन मौजुद है।

स्वास्थ्य खराब होने पर भी रोजाना खेत देखने जाते फसल –

73 वर्ष के उम्र में भी खेती के प्रति इनका समर्पण आज भी देखते ही बनता है। खेमराज बताते है कि पिछले कुछ सालों से मेरा स्वास्थ नरम-गरम रहता है। पर दिन में कम से कम एक बार फसलों को देखकर नही आता हूं खेत में 3 से 4 घंटे नही बिता लेता हूं तब तक मुझे चैन नही आता है।

कभी नही सोचा था इस उम्र में इतना बड़ा सम्मान मिलेगा –

खेमराज पटेल  से चर्चा के दौरान उनके आंखों में आंसु आ गया बोले कि जीवन भर मेहनत किया इस उम्र में इतना बड़ा सम्मान मुझे मिल जायेगा कभी ख्वाब में नही सोचा था।जीवन में कई उतार चढ़ाव देखा पर कभी दिल नही भर आया जो इस सम्मान मिलने के बाद भर आया है। इस सम्मान के बाद आज मेरे मेहनत का फल आज मिला है। मेरी गांव की माटी को कोटी-कोटी प्रणाम है जिस कारण से आज मुझे यह सम्मान मिला है।  

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा- छत्तीसगढ़ में हाई अलर्ट जारी ..

कलेक्टरों को 27 से 29 अक्टूबर तक विशेष एहतियात बरतने के दिए निर्देश .. रायपुर, बंगाल की खाड़ी में उठे...

ख़बर रायपुर6 घंटे ago

बडी खबर: लोक निर्माण विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 उप अभियंताओं के तबादले ..

निर्माण कार्यों में तेजी लाने और प्रशासनिक कसावट के उद्देश्य से विभाग ने जारी किया स्थानांतरण आदेश .. रायपुर, छत्तीसगढ़...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सकरेली कलां में हर्षोल्लास से मना दशहरा उत्सव ..

रावण दहन देखने उमड़ी भीड़, डांस प्रतियोगिता में रातभर झूमते रहे दर्शक , दुर्ग-भिलाई के प्रतिभा डांस ग्रुप ने समूह...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

अर्नब साइक्लोन का असर: 27 से 29 अक्टूबर तक बारिश की संभावना, सक्ती जिला प्रशासन अलर्ट ..

अपर मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की तैयारियों की समीक्षा, राहत-बचाव दलों को मुस्तैद रखने के निर्देश .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

सत्यनिष्ठा से समृद्धि का संकल्प, कलेक्टर जयश्री जैन की उपस्थिति में अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ –

26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक मनाया जाएगा सतर्कता जागरूकता सप्ताह, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनहित में कार्य करने...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

28-29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, कृषि विभाग ने किसानों को किया अलर्ट ..

धान की कटी फसल सुरक्षित रखने, खेतों में जल निकासी और पशुओं की सुरक्षा के लिए जारी किए दिशा-निर्देश .....

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

जनपद पंचायत सक्ती के प्रभारी सीईओ बने मोहनीश आनंद देवांगन, पदभार ग्रहण करते ही सुनी सचिवों की समस्याएं ..

वेतन विसंगति और सेवा संबंधी मामलों के निराकरण के लिए आवश्यक पहल का दिया भरोसा, पंचायत सचिवों ने किया स्वागत...

ख़बर रायपुर10 घंटे ago

फिंगरप्रिंट नहीं मिलने पर भी हितग्राहियों को मिलेगा राशन, वैकल्पिक व्यवस्था का है प्रावधान ..

बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण में परेशानी होने पर नॉमिनी या ओटीपी के जरिए भी प्राप्त किया जा सकता है राशन , खाद्य...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बडी खबर: प्रदेशभर में सघन वाहन जांच अभियान, 364 वाहनों पर कार्रवाई ..

दो दिनों में 4.81 लाख रुपए से अधिक का समन शुल्क वसूला, 5 वाहन जब्त; 19 के परमिट निरस्त करने...

खबर सूरजपुर ..1 दिन ago

धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : कलेक्टर रेना जमील ..

60 उपार्जन केंद्रों में होगी धान खरीदी, छह नए केंद्रों में भी मिलेगी सुविधा , बिचौलियों पर रहेगी कड़ी निगरानी,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending