Connect with us

खबर सक्ती ...

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

Published

on

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय रायपुर के आदेशानुसार अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थियों के लिए संचालित “स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना 2007 के अंतर्गत जिले के शासकीय छात्रावासों एवं आश्रमों में निवासरत छात्र-छात्राओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण हेतु योग्य निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिले में ऐसे छात्रावास एवं आश्रम, जहां शासकीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एम.बी.बी.एस. एवं बी.ए.एम.एस. डिग्रीधारी निजी चिकित्सकों का चयन किया जाएगा। इच्छुक चिकित्सक एक या एक से अधिक छात्रावासों एवं आश्रमों के लिए 25 जून 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार योजना के तहत चयनित निजी चिकित्सकों को 50 सीटर छात्रावास एवं आश्रमों में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए प्रति भ्रमण 750 रुपये तथा 100 सीटर छात्रावास एवं आश्रमों के लिए प्रति भ्रमण 1200 रुपये मानदेय प्रदान किया जाएगा। चयनित चिकित्सकों को प्रत्येक माह कम से कम दो बार छात्रावासों एवं आश्रमों का भ्रमण कर विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करना होगा। साथ ही विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए यथासंभव अवकाश के दिनों में भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित किया जाएगा। स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत प्रत्येक छात्रावास एवं आश्रम के विद्यार्थियों का विवरण स्वास्थ्य पंजी में अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। इच्छुक चिकित्सकों को अपने लेटरपैड के साथ शासकीय मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज अथवा संस्था से उत्तीर्ण होने का प्रमाण पत्र, सक्षम अधिकारी द्वारा जारी चिकित्सकीय कार्य का प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, पंजीयन प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, वर्तमान पता तथा भारतीय स्टेट बैंक के खाते की प्रति सहित आवश्यक दस्तावेज सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, सक्ती कार्यालय में कार्यालयीन समय के दौरान पंजीकृत डाक, रजिस्टर्ड डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर जमा करना होगा। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा। निजी चिकित्सकों का चयन जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा पात्रता के आधार पर किया जाएगा। अनुबंध हेतु चिकित्सकों के चयन संबंधी जिला स्तरीय समिति का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए कार्यालय आदिवासी विकास विभाग जिला सक्ती से संपर्क किया जा सकता है।

Latest

खबर अकलतरा ..3 घंटे ago

वेल विशर फाउंडेशन ने शासकीय हाई स्कूल बरगवां में चलाया जागरूकता अभियान ..

साइबर अपराध, नशामुक्ति, व्यक्तित्व विकास और देश के गौरवपूर्ण इतिहास की दी जानकारी .. अकलतरा, वेल विशर फाउंडेशन द्वारा शासकीय...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

तंबाकू पर शिकंजा कसने की तैयारी, कोटपा के कड़े अमल से बनेगा तंबाकू मुक्त छत्तीसगढ़ ..

रायपुर, तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन ..

इंटर्न्स एवं आयुक्त, चिकित्सा शिक्षा के मध्य मांगों को लेकर सकारात्मक चर्चा .. रायपुर, आयुक्त चिकित्सा शिक्षा श्री रितेश अग्रवाल...

ख़बर रायपुर4 घंटे ago

बड़े सपने देखें और कड़ी मेहनत से उन्हें साकार करें : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ..

मुख्यमंत्री साय से सरगुजा के ग्रामीण अंचलों से शैक्षणिक भ्रमण पर आए मेधावी विद्यार्थियों ने की सौजन्य मुलाकात , मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर5 घंटे ago

मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक संपन्न ..

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में बैंकिग सेवायें पहुंचायें , किसानों को केसीसी पर शीघ्रता से लोन दिलायें .. रायपुर, मंत्रालय (महानदी...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

वीर जवानों के लिए लीनेस क्लब सक्ती एवं जूनियर क्लब ‘अरुणिमा’ ने भेजीं राखियां ..

सैनिकों की कलाई न रहे सूनी, देश की मिट्टी और स्नेह संदेश के साथ भेजा रक्षा सूत्र .. सक्ती, रक्षाबंधन...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

सक्ती में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर ..

कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों और स्कूली विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर जेठा मैदान में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह ..

सांसद कमलेश जांगड़े करेंगी ध्वजारोहण, परेड की लेंगी सलामी; उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान .. सक्ती, स्वतंत्रता दिवस...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल करेंगे ध्वजारोहण ..

पीएमश्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल सक्ती में होगा मुख्य आयोजन, विद्यार्थियों सहित गणमान्य नागरिक रहेंगे मौजूद .. सक्ती, स्वतंत्रता...

खबर कोरबा1 दिन ago

हरेली महोत्सव में डॉ. चरणदास महंत ने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की ..

डॉ. महंत बोले—अपनी संस्कृति को बचाना ही अपनी पहचान और अस्मिता को बचाना है .. कोरबा, छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending