Connect with us

खबर सक्ती ...

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

Published

on

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर ..

सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार 2026 ग्रामीण क्षेत्रों में विकास, आत्मनिर्भरता और महिला सशक्तिकरण की नई मिसालें गढ़ रहा है। इसी कड़ी में सक्ती जिले के ग्राम कुसुमझर की निवासी श्रीमती दूरपती सिदार ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से जुड़कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाया और आज ‘लखपति दीदी’ के रूप में पहचान बना ली है।

ग्राम पंचायत खुरघटी में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में दूरपती सिदार को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सीमित संसाधनों और आर्थिक चुनौतियों से जूझ रही दूरपती ने दीप्ति स्व सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया। समूह के माध्यम से उन्हें आरएफ एवं सीआईएफ राशि का लाभ मिला, जिससे उन्होंने सिलाई मशीन खरीदकर सिलाई कार्य शुरू किया।

दूरपती की मेहनत और लगन ने उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। बाद में बैंक से ऋण प्राप्त कर उन्होंने अपने व्यवसाय का विस्तार किया। वर्तमान में वे सिलाई कार्य के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये की आय अर्जित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारियों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं।

दूरपती सिदार ने बताया कि बिहान योजना ने उन्हें केवल रोजगार ही नहीं दिया, बल्कि आत्मविश्वास, सम्मान और आत्मनिर्भर जीवन जीने का अवसर भी प्रदान किया। उन्होंने कहा कि आज उनकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है और परिवार का जीवन स्तर भी सुधरा है। इसके लिए उन्होंने शासन और बिहान योजना के प्रति आभार व्यक्त किया।

ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी दूरपती की सफलता यह दर्शाती है कि शासन की योजनाओं का लाभ सही व्यक्ति तक पहुंचने पर जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव संभव है। सुशासन तिहार के माध्यम से सामने आ रही ऐसी प्रेरक कहानियां प्रदेश में महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास की सशक्त तस्वीर प्रस्तुत कर रही हैं।

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending