Connect with us

खबर सक्ती ...

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

Published

on

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग ,

युवाओं की आवाज दबाने की साजिश नहीं होगी सफल : भाकपा ,

एनी राजा पर हमले को बताया लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला, आंदोलन को और मजबूत करने का दावा ..

सक्ती, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) जिला परिषद सक्ती ने जंतर-मंतर में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान भाकपा की राष्ट्रीय सचिव एनी राजा, राष्ट्रीय महिला फेडरेशन (NFIW) की महासचिव निशा सिद्धू तथा अखिल भारतीय नौजवान सभा (AIYF) एवं अखिल भारतीय छात्र सभा (AISF) के कार्यकर्ताओं पर हुए कथित हमले की कड़ी निंदा की है।

भाकपा जिला परिषद सक्ती के सचिव कामरेड अनिल शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी, पेपर लीक तथा युवाओं के साथ हो रहे अन्याय के विरोध में आयोजित प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं पर हमला लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने वालों को डराने और दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कामरेड शर्मा ने कहा कि एनी राजा और निशा सिद्धू उन विद्यार्थियों और युवाओं के समर्थन में प्रदर्शन में शामिल हुई थीं, जो भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, अखिल भारतीय नौजवान सभा, अखिल भारतीय छात्र सभा तथा राष्ट्रीय महिला फेडरेशन लगातार निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त परीक्षा और भर्ती व्यवस्था की मांग करते रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक और भर्ती घोटालों ने लाखों युवाओं के भविष्य और उम्मीदों को प्रभावित किया है। ऐसे मामलों में जवाबदेही तय करने के बजाय विरोध की आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कामरेड अनिल शर्मा ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों, युवाओं और आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा तथा इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक ताकतों को और अधिक संगठित एवं मजबूत करने का काम करेंगी।

भाकपा जिला परिषद सक्ती ने घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Latest

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

40 किलो धूपबत्ती से कलाकार अमित तम्बोली ने साकार किया मौलीश्वर गणेश का अनोखा पंडाल ..

150 घंटे से अधिक की मेहनत से तैयार कलाकृति, 14 हजार धूपबत्तियों से बनाया आकर्षक पंडाल; अनूठे विसर्जन से देंगे...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

बडी खबर: पीडब्ल्यूडी में 1 अक्टूबर से नया टेंडर सिस्टम, नई निविदाएं अब GePNIC पर ..

ठेकेदारों को नए पोर्टल पर कराना होगा नामांकन, विभागीय अधिकारियों को भी यूजर आईडी, रोल मैपिंग और डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाएं : कलेक्टर ..

योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के दिए निर्देश , विकसित भारत जी-राम-जी में...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

मां अष्टभुजी मंदिर से अटल परिसर तक गूंजा सेवा और संकल्प का संदेश ..

नगर पंचायत अड़भार में ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, दीपों से जगमगाए मंदिर, पंचायत भवन और सार्वजनिक स्थल...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

रंगों में साकार हुआ बच्चों का ‘सपनों का भारत’, स्कूलों में दिखी नन्हें कलाकारों की कल्पनाशक्ति ..

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिलेभर के स्कूलों में चित्रकला प्रतियोगिता, हजारों विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया हिस्सा .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा3 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा3 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर3 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending