Connect with us

ख़बर रायपुर

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

Published

on

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए ..

रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन, छत्तीसगढ़ की क्षेत्रीय 27वीं बैठक आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता श्रम विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने की। गुप्ता ने निर्देश दिए है कि मृत्यु प्रकरणों में तेजी से ईएसआईसी के साथ समन्वय कर उद्योगों में होने वाले आकस्मिक मृत्यु प्रकरणों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देकर तत्काल निपटाया जाए। सचिव ने कहा कि निष्क्रिय भविष्य निधि खातों के लाभार्थियों की पहचान कर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में प्रत्येक माह की 27 तारीख को आयोजित निधि आपके निकट कार्यक्रम में जिला कलेक्टर, ईएसआईसी सहायक श्रम आयुक्त, उप श्रम आयुक्त एवं संबंधित राज्य सरकार के विभागों को अनिवार्य रूप से सम्मिलित किया जाए।

बैठक का संचालन सदस्य सचिव एवं क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त जयवदन इंगले द्वारा किया गया। क्षेत्रीय भ.नि. आयुक्त जयवदन इंगले ने बैठक में संगठन की व्याप्ति, न्यायालयीन प्रकरणों, प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना, कर्मचारी पंजीकरण योजना 2025, प्रयास, तत्पर, कन्वर्जेंस बैठक तथा नवीन साइट्स प्रोजेक्ट की प्रगति पर जानकारी दी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपील की कि वे नियोक्ताओं एवं पीएफ सदस्यों को निधि आपके निकट कार्यक्रम में भाग लेकर समस्याओं का समाधान कराने हेतु प्रोत्साहित करें।उल्लेखनीय है कि कर्मचारी भविष्य निधि क्षेत्रीय समिति प्रत्येक राज्य में सांविधिक प्रावधानों के तहत गठित एक महत्वपूर्ण परामर्शदात्री समिति है। बैठक में छत्तीसगढ़ में ईपीएफ अधिनियम के अनुपालन, सामाजिक सुरक्षा लाभों के विस्तार तथा कार्यालय की उपलब्धियों एवं चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में उप केंद्रीय श्रमायुक्त बिधान चंद्र नायक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के उप निदेशक एन.के. पटनायक एवं रत्नेश राजन्या उपस्थित रहे। नियोक्ता पक्ष से छ.ग. उद्योग महासंघ के अध्यक्ष महेश कक्कड़ और उरला इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष अश्विन गर्ग सम्मिलित हुए। कर्मचारी प्रतिनिधि के रूप में राधेश्याम जायसवाल, ईश्वर चंदेल, शंख ध्वनि सिंह एवं एच.एस. मिश्रा ने भाग लिया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर की ओर से क्षेत्रीय भ.नि. आयुक्त- जयवदन इंगले, क्षेत्रीय भ.नि. आयुक्त गौरव डोगरा एवं देबाशीष चांद तथा सहायक भ.नि. आयुक्त आकाश अग्रवाल उपस्थित थे। पॉवर प्वाइंट प्रस्तुति गौरव डोगरा ने दी।

Latest

खबर रायगढ़1 घंटा ago

🚨 “अभियान संवेदना” : महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म के फरार आरोपी को सीतापुर से किया गिरफ्तार ..

🚨 शादी का झांसा देकर फेसबुक फ्रेंड ने महिला का किया शारीरिक शोषण, आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न ..

श्रम सचिव ने मृत्यु क्लेम और निष्क्रिय खातों पर तेज कार्रवाई करने के निर्देश दिए .. रायपुर, केंद्रीय न्यासी बोर्ड,...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

राज्यपाल से परिवीक्षाधीन आईएएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट ..

रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

“स्वस्थ तन स्वस्थ मन” (स्वास्थ्य सुरक्षा) योजना अंतर्गत 25 जून 2026 तक कर सकते हैं आवेदन ..

निजी चिकित्सकों से आवेदन आमंत्रित, छात्रावासों एवं आश्रमों में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु मिलेगा अवसर .. सक्ती, छत्तीसगढ़ शासन,...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

बिहान योजना से बदली दूरपती की तकदीर, बनीं ‘लखपति दीदी’ ..

जनसमस्या निवारण शिविर में सम्मानित, सालाना 1.20 लाख रुपये की आय से बनीं आत्मनिर्भर .. सक्ती, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कीर्तिमान पर सक्ती में विशेष महाआरती, गूंजा हनुमान चालीसा पाठ ..

देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी, भाजपा ने सक्ती के श्री सिद्ध हनुमान मंदिर में...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

बड़ी खबर: शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

सक्ती जिला सहित कई जिलों में नए प्रभारी डीईओ पदस्थ, प्रशासनिक कसावट और शैक्षणिक व्यवस्थाओं को मिलेगी गति .. रायपुर,...

खबर सक्ती ...24 घंटे ago

एनी राजा पर हमला लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कामरेड अनिल शर्मा ..

जंतर-मंतर घटना की भाकपा ने की कड़ी निंदा, दोषियों पर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग , युवाओं की...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

अवैध शराब कारोबार पर आबकारी का तगड़ा प्रहार, सेंदरी-जोंगरा में छापेमारी कर दो आरोपी गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, 19.56 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर छात्र रेयांश साहू की प्रेरणादायी पेंटिंग ने बटोरी सराहना ..

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती छात्र रेयांश की कलाकृति बनी आकर्षण का केंद्र .. सक्ती, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending