Connect with us

खबर सक्ती ...

कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ..

Published

on

जिले में कोचिया बिचौलियों द्वारा अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर करे त्वरित कार्रवाई-कलेक्टर ,

विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तार से की गई समीक्षा, लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के दिए निर्देश ..

सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभाग अंतर्गत चल रहे विभागीय कामकाज की समीक्षा की। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने जिले में चल रहे धान खरीदी कार्य के दौरान कोचिया, बिचौलियों द्वारा किसी भी प्रकार से अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के विभागीय कार्यों तथा प्रगतिरत विभिन्न निर्माण कार्यों सहित अन्य आवश्यक कार्यों की विस्तार से समीक्षा की तथा आवश्यक निर्देश दिए है। साथ ही बैठक में कलेक्टर द्वारा सभी विभागों में आमजनता से प्राप्त आवेदनों तथा समय सीमा के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

समय सीमा की बैठक में कलेक्टर तोपनो ने धान खरीदी कार्य से जुड़े सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले के किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में बारदाना, किसानों के लिए छाया, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जिले में सुव्यस्थित ढंग से धान खरीदी कार्य करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर ने आगामी पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के लिए किए जा रहे तैयारियों की जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी से ली। कलेक्टर ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को आगामी निर्वाचन कार्य के लिए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति, सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति, रूट चार्ट, स्ट्रांग रूम एवं मतगणना कक्ष की स्थापना, मतदान केंद्रों की सुव्यस्थित स्थापना, मतदान दलों तथा सेक्टर ऑफिसर सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के लिए वाहन आदि की जानकारी संकलित कर निर्धारित समय पर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने जिला पंचायत परियोजना निदेशक को जिले में वृहद स्तर पर प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन कराने के लिए स्थल चिन्हांकन कर सभी आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास मेला आयोजन का विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के साप्ताहिक प्रोग्रेस की जानकारी ली गई और आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्य के लिए शिविर लगाकर तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने सिकल सेल एनीमिया एलिमिनेशन मिशन,चिरायु योजना सहित स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चल रहे अन्य कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर ने शिक्षा विभाग अंतर्गत विकासखंडवार जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने के कार्य की वीकली रिपोर्ट की जानकारी लेते हुवे जाति प्रमाण पत्र के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उनके द्वारा पीएम श्री स्कूलों में चल रहे मरम्मत व निर्माण कार्य सहित अन्य विभिन्न कार्यों की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए है।

बैठक में कलेक्टर द्वारा जिले में एडीबी अंतर्गत सड़कों के निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुवे प्रगतिरत निर्माण कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही बैठक में कलेक्टर ने जिले में आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने तथा आमजनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए सभी ब्लॉक के चिन्हांकित ग्रामों में शुरू किए गए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर अंतर्गत 22 नवम्बर 2024, शुक्रवार को विकासखंड सक्ती के हाई स्कूल बरपालीकला में शिविर आयोजन की व्यवस्थित तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाले सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर में स्वयं उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही कलेक्टर ने आगामी तिथियों में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की जानकारी गांव-गांव के लोगों तक पहुंचाने के लिए मुनादी कराते हुवे तथा अन्य विभिन्न माध्यमों से जमीनी स्तर पर लोगों को जागरूक करने कहा। साथ ही सभी विभाग प्रमुख को भी विभिन्न कार्यालयों में आने वाले आमजन को आगामी शिविर आयोजन की जानकारी देने तथा आमजन को अपने-अपने क्षेत्रों में अन्य लोगों को भी शिविर आयोजन की जानकारी देने के लिए प्रेरित करने कहा। जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा राशनकार्ड नवीनीकरण के कार्य, पीडीएस दुकानों के न्यायालयीन लंबित प्रकरण, राशनकार्डधारी सदस्यों के ई-केवाईसी की अद्यतन स्थिति, पीडीएस बारदाना संकलन आदि की जानकारी लेते हुवे आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका भर्ती प्रक्रिया के अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई।

बैठक में कलेक्टर द्वारा लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों का तेजी से निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने ई-श्रम पोर्टल में श्रमिको की एंट्री, पेंशन प्रकरण, जल जीवन मिशन के कार्य आदि की भी जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार कलेक्टर द्वारा सहकारिता विभाग, लोक निर्माण विभाग, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित अन्य विभागों के कार्यों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा विभागवार समय सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन, जनचौपाल आदि में प्राप्त शिकायतों का विस्तार से समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियो को त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए है। बैठक में अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, संयुक्त कलेक्टर दुष्यंत रायस्त, संयुक्त कलेक्टर व उप जिला निर्वाचन अधिकारी के एस पैकरा, परियोजना निदेशक बी पी भारद्वाज, डभरा एसडीएम बालेश्वर राम, सक्ती एसडीएम अरुण कुमार सोम, मालखरौदा एसडीएम रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर विश्वास कुमार, तहसीलदार सक्ती रविशंकर राठौर, अतिरिक्त तहसीलदार विद्या भूषण साव, तहसीलदार मालखरौदा मनमोहन सिंह, तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती गरिमा मनहर, अतिरिक्त तहसीलदार बाराद्वार श्रीमती सुशीला साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने राजस्व विभाग के कार्यों का किया समीक्षा –

समय सीमा की बैठक के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने समस्त राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली तथा राजस्व अधिकारियों को विभिन्न राजस्व कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए l बैठक में कलेक्टर द्वारा राजस्व विभाग अंतर्गत अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, स्वामित्व योजना, विभिन्न राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। कलेक्टर तोपनो ने तहसीलवार निराकृत प्रकरण, लंबित प्रकरण, समय सीमा के बाहर के प्रकरण, समय सीमा के भीतर के प्रकरण सहित अन्य विभिन्न राजस्व कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए है। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर 13 दिसंबर 2024 को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में होगा आयोजित –

उल्लेखनीय है कि जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर की शुरुआत 12 जुलाई 2024 को मालखरौदा विकासखंड अंतर्गत आमनदुला के हायर सेकेण्ड्री स्कूल आमनदुला से की गई है। इसी क्रम में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन 13 दिसंबर 2024 को जैजैपुर विकासखंड के हाई स्कूल रायपुरा में आयोजित किया जाएगा। इसी कड़ी में 27 दिसम्बर 2024 को डभरा विकासखंड के हायर सेकेण्ड्री स्कूल टुण्ड्री में शिविर का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुख को उक्त शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिससे गांव-गांव के लोगों तक शिविर आयोजन की जानकारी पहुंचाई जा सके।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...4 मिनट ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...26 मिनट ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारणों की जांच में जुटी पुलिस ..

सक्ती, जिले के हसौद थाना में पदस्थ आरक्षक जय लहरे ने थाना परिसर स्थित कार्यालयीन बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या...

ख़बर रायपुर22 घंटे ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस का विजय मार्च, दीपक बैज बोले— छात्रों के संघर्ष की जीत ..

रायपुर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत, अमित शाह के इस्तीफे और शिक्षा सुधार की...

खबर जांजगीर-चांपा ..22 घंटे ago

जिला चिकित्सालय में परिवार नियोजन प्रोत्साहन राशि व नियुक्तियों की होगी जांच, अपर कलेक्टर को सौंपी जिम्मेदारी ..

27 जुलाई को राज्य स्तरीय जांच समिति भी करेगी मामले की जांच, अनियमितता मिलने पर होगी कड़ी कार्रवाई .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

डिजिटल अरेस्ट और खाता 2 घंटे में ब्लॉक, बोलने और मैसेज भेजने वाले होते हैं ठग ..

सारंगढ़-बिलाईगढ़, डिजिटल अरेस्ट ? क्या कोई आपको ऑनलाइन गिरफ्तार कर सकता है? जवाब नहीं। ‘डिजिटल अरेस्ट’ एक साइबर धोखाधड़ी है।...

खबर सारंगढ़-बिलाईगढ़ ..23 घंटे ago

बाइक से 30 लीटर अवैध महुआ शराब की तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार ..

जिला उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई, शराब व दोपहिया वाहन जब्त .. सारंगढ़–बिलाईगढ़, आबकारी आयुक्त पी. एस. एल्मा के निर्देशानुसार तथा...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

सर्पदंश राहत प्रकरणों में निर्दोष अधिकारियों के संरक्षण की मांग ..

प्रशासनिक सेवा संघ ने मुख्यमंत्री के नाम संभागायुक्त को सौंपा ज्ञापन .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ की जिला...

खबर बिलासपुर23 घंटे ago

निर्माणाधीन ‘अन्नपूर्णा’ ग्रेन एटीएम का संचालक खाद्य ने किया निरीक्षण ..

गुणवत्ता और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश, हितग्राहियों को मिलेगा पारदर्शी व त्वरित राशन वितरण का लाभ .....

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending