खबर सक्ती ...
सद्गुरु रितेश्वर महाराज का तीन दिवसीय प्राकट्य महोत्सव 4 से 6 जनवरी को ..

पंजीयन और व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां पूरी ,
संघर्षपूर्ण जीवन से उत्सवपूर्ण जीवन की ओर प्रेरणा ..
सक्ती, राष्ट्रीय संत आनंदम धाम वृंदावन के पीठाधीश्वर सद्गुरु रितेश्वर महाराज का तीन दिवसीय प्राकट्य महोत्सव इस वर्ष 4 से 6 जनवरी तक अमरताल, जांजगीर में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव को लेकर उनके अनुयायियों में खासा उत्साह है।

आयोजन को लेकर उनके अनुयायी अधिवक्ता गिरधर जायसवाल ने बताया कि यह महोत्सव छत्तीसगढ़ में लंबे समय बाद आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों से गुरुभाई और अनुयायी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर रुकने और आने-जाने की समुचित व्यवस्था की गई है।
पंजीयन की विशेष व्यवस्था –
आयोजन में आने वाले अनुयायियों के लिए पंजीयन की व्यवस्था पहले से की गई है, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। पंजीयन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से किया जा सकता है।
गिरधर जायसवाल ने कहा कि यह महोत्सव “संघर्षपूर्ण जीवन से उत्सवपूर्ण जीवन” की ओर ले जाने का अलौकिक अवसर प्रदान करता है। महोत्सव के दौरान सत्संग, प्रवचन और अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
4 जनवरी को सद्गुरु महाराज के आगमन के साथ इस महोत्सव का शुभारंभ होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में कई आध्यात्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियां होंगी, जो अनुयायियों के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेंगी।
आयोजन समिति ने सभी अनुयायियों से समय पर पंजीयन कराने की अपील की है।
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर3 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..






















You must be logged in to post a comment Login