Connect with us

ख़बर रायपुर

आदर्श आचरण संहिता के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किए निर्देश ..

Published

on

रायपुर, राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों के दौरान लागू आदर्श आचरण संहिता के मद्देनजर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजन के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों में समारोहों के दौरान आचरण संहिता का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

आयोग ने निर्देश दिया है कि राजनीतिक पदाधिकारी, जैसे मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक आदि, समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो सकते हैं, लेकिन उनके उद्बोधन केवल देशभक्ति, स्वतंत्रता संग्राम, शहीदों की उपलब्धियों और प्रेरणादायक बातों तक ही सीमित होंगे। किसी भी राजनीतिक प्रचार-प्रसार की अनुमति नहीं होगी। हालांकि, वे राज्य की प्रचलित योजनाओं का उल्लेख कर सकते हैं, लेकिन कोई नई घोषणा नहीं की जा सकेगी।

मुख्यमंत्री, मंत्री, या अन्य राजनीतिक पदाधिकारी अपने गृह जिले या निर्वाचन क्षेत्र को छोड़कर अन्य स्थानों पर शासकीय समारोह में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, जो उम्मीदवार चुनाव लड़ने का इरादा रखते हैं, वे अपने निर्वाचन क्षेत्र के समारोह में उपस्थित नहीं हो सकते।

गणतंत्र दिवस पर शासन की प्रचलित योजनाओं की झांकियां प्रदर्शित की जा सकती हैं, लेकिन उनमें किसी भी राजनीतिक प्रतिनिधि का चित्र नहीं लगाया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने पर भी कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन यह सुनिश्चित करना होगा कि इनमें कोई राजनीतिक प्रचार न हो।

चुनाव के दौरान शेष कार्यकाल वाले निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने पंचायत या निकाय कार्यालय में ध्वजारोहण कर सकते हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि समारोहों में आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।

यह निर्देश आगामी गणतंत्र दिवस समारोह को निष्पक्ष और गैर-राजनीतिक तरीके से आयोजित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर1 मिनट ago

♦️ राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला ..

♦️ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को मिली बड़ी सफलता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जनस्वास्थ्य संकल्प को मिला बल...

ख़बर रायपुर17 मिनट ago

♦️ शिक्षा सत्र 2026-27 के अंत तक शिक्षकों को मिलेगी पुनर्नियुक्ति ..

♦️ शासन ने जारी की प्रशासकीय स्वीकृति, सभी जिलों में आवश्यक कार्यवाही के निर्देश .. रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल...

ख़बर रायपुर29 मिनट ago

♦️ विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा ..

♦️ 1 जुलाई 2026 से देशभर में लागू होगी योजना, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा 125 दिनों के रोजगार की गारंटी...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

🔸 बड़ी खबर: निर्माणाधीन बिलासपुर-उरगा खंड पर आम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित, सभी एंट्री-एग्जिट पॉइंट बंद ..

🔸 बिलासपुर-उरगा निर्माणाधीन हाईवे पर सीसीटीवी निगरानी, अनधिकृत प्रवेश पर होगी कानूनी कार्रवाई .. रायपुर, 30 जून 2026। भारतमाला परियोजना...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

♦️ सक्ती जिले के तीन मृतकों के परिजनों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत ..

♦️ तालाब में डूबने और सर्पदंश से हुई मौत के मामलों में शासन ने जारी की 4-4 लाख रुपये की...

खबर सूरजपुर ..3 घंटे ago

🔸 युवा नेतृत्व पर भाजपा का भरोसा, संस्कार अग्रवाल को डीएलपी रायपुर संभाग का सह प्रभारी बनाया गया ..

🔸 सरल डिजिटल लर्निंग प्रशिक्षण महाभियान की अहम जिम्मेदारी, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को डिजिटल प्रशिक्षण दिलाने का दायित्व .....

खबर सक्ती ...4 घंटे ago

♦️खरीफ 2026 में किसानों को बड़ी राहत, पूर्व वर्ष की तरह मिलेगा एकमुश्त यूरिया खाद ..

♦️यूरिया वितरण में किस्त व्यवस्था खत्म, 2025 के बराबर मिलेगी खाद की पूरी पात्रता .. सक्ती, खरीफ मौसम 2026 में...

खबर सक्ती ...5 घंटे ago

♦️जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, 17 आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश ..

♦️ साप्ताहिक जनदर्शन में आवास, भूमि, सीमांकन व बोर खनन से जुड़े आवेदन पहुंचे, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के दिए...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

♦️ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर सख्त, सीएम हेल्पलाइन व सुशासन तिहार के लंबित आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश ..

♦️ खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा, खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने व अवैध विक्रेताओं पर कार्रवाई के निर्देश ,...

खबर सक्ती ...7 घंटे ago

🩸 मानवता की मिसाल: बादल सिंह राजपूत ने किया 12वां रक्तदान, जटिल ऑपरेशन के लिए बढ़ाया मदद का हाथ ..

🩸 एक फोन पर पहुंचे रक्तवीर: प्रफुल्ल देशमुख की पहल से बादल राजपूत ने किया स्वैच्छिक रक्तदान, मरीज को मिली...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending