Connect with us

खबर सक्ती ...

सतनाम महामहोत्सव के मंच से आमजनों को मिली सायबर सुरक्षा तथा यातायात नियमों की जानकारी ..

Published

on

सक्ती जिले के डोंड़की में सतनाम महामहोत्सव के आयोजन में पंथी नृत्य की धूम ..

सक्ती, सक्ती पुलिस ने गुरूवार 30 जनवरी को सतनाम महामहोत्सव के मंच से उपस्थित जनसमूह को सायबर अपराधों से बचाव तथा यातायात नियमों के पालन संबंधी जानकारियां प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक किया। इस मौके पर एएसआई यशवंत राठौर ने यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि इन दिनों 36 वें सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। जिसका थीम है परवाह। हम सब पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर जनसाधारण के बीच यातायात नियमों के पालन करने तथा सायबर अपराधों सहित अन्य अपराधों के संबंध में जन जागरूकता फैला रही है। ताकि सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सके। इस मौके पर सक्ती पुलिस ने वाहन चलाते समय हमें यातायात नियमों की जानकारी तथा उसके पालन को अनिवार्य बताया। इनकी अनदेखी तथा लापरवाही से ही हम दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं इनसे बचने वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की बात कही।

सायबर अपराधों के संबंध में जागरूकता प्रदान करते हुए खगेश्वर राठौर ने कहा आजकल इंटरनेट बैंकिंग, आनलाइन फ्राड, यूपीआई से‌ संबंधित धोखाधड़ी के जरिए लोग इसके शिकार हो रहे हैं। ऐसे अपराधों से बचने सावधानी बरतने की बात कही। पुलिस ने समझाईश देते हुए कहा कि ऐसे अपराधों से बचने के एकमात्र उपाय सावधानी व सतर्कता बताया। इस मौके पर सक्ती पुलिस ने संचार साथी, टेफको पोर्टल के बारे में भी जानकारी प्रदान किया। इस मौके पर एएसआई यशवंत राठौर के साथ हवलदार मनमोहन बरेठ व आनंद राम कंवर, आरक्षक विकास बरेठ, आरक्षक खगेश्वर राठौर, आरक्षक जय गबेल, आरक्षक ज्वाला नेताम, आरक्षक सुभाष सिदार, आरक्षक तेज प्रकाश राठौर, तथा आरक्षक कमलेश लहरे उपस्थित रहे।‌

बात करें डोंड़की में सतनाम महामहोत्सव के आयोजन की तो यह आयोजन सत्यम झंकार पंथी पार्टी डोंड़की भांठापारा के तत्वावधान में नब्बे के दशक से चली आ रही है। अपने तीन दशक से भी अधिक लंबे समय यात्रा में यह पंथी लोक नर्तक दल प्रदेश भर में अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का दिल जीता है। सत्यम झंकार पंथी पार्टी के संस्थापक व ख्यातिलब्ध पंथी गायक शुकलाल लहरे ने बताया कि सत्यम झंकार पंथी पार्टी डोंड़की भांठापारा विगत तीन दशक से भी अधिक समय से गुरू बाबा घासीदास जी के मनखे-मनखे एक बरोबर पर आधारित समतामूलक सतनाम विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। यह कार्य आज भी जारी है। हमें इस बात की खुशी है कि हमारे बच्चे अब इस मुहिम को आगे बढ़ा रहे हैं। इधर डोंड़की में आयोजित सतनाम महामहोत्सव के आयोजन में पंथी लोक नृत्य की धूम‌ मची‌ हुई है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

ख़बर रायपुर8 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...8 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

वृद्धजनों का सम्मान, हमारी पहचान: वरिष्ठ नागरिकों को बांटे सहायक उपकरण ..

स्वास्थ्य शिविर में जांच, परामर्श व निःशुल्क दवाइयों का वितरण , 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले प्रफुल्ल देशमुख...

खबर सक्ती ...11 घंटे ago

तीन माह की मासूम की हत्या! मां-बाप ही निकले कातिल ..

रात में बिस्तर से गायब बताई बच्ची, सुबह पानी से भरे ड्रम में मिला शव , जिस घर में गूंजनी...

खबर सक्ती ...12 घंटे ago

सेवा सेतु शिविर में 329 आवेदन, 267 का मौके पर निराकरण, लेकिन आरटीओ स्टॉल नदारद ..

योजनाओं का लाभ देने जुटे कई विभाग, मगर लाइसेंस और यातायात जागरूकता से जुड़ी सेवाओं की दिखी कमी , बड़े...

खबर सक्ती ...14 घंटे ago

सक्ती के आत्मानंद स्कूल में लगा विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर ..

183 विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ, 59 लोगों की हुई लैब जांच .. सक्ती, मुख्यमंत्री...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक प्रकरण वापसी समिति की हुई अहम बैठक ..

उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए ..

रायपुर, मंत्रिपरिषद के निर्णय : 30 सितंबर 2026। (1) मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नारकोटिक्स के वित्तीय नेटवर्क पर प्रहार के लिए प्रभावी जांच जरूरी – एडीजी अमित कुमार ..

पुलिस मुख्यालय में नारकोटिक्स मामलों की फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर राज्यस्तरीय कार्यशाला , नशे से अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान और...

खबर बिलासपुर1 दिन ago

स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा और नितिन तिवारी को दी गई विदाई ..

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कार्यों की सराहना कर किया सम्मानित .. बिलासपुर, जिले से स्थानांतरित एसडीएम मनीष साहू, प्रवेश पैकरा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending