Connect with us

ख़बर रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर से लिया आशीर्वाद ..

Published

on

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में आध्यात्मिक गुरु एवं द आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए श्री श्री रविशंकर का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत के प्रतीकस्वरूप, जशपुर जिले में स्थित विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग – मधेश्वर पहाड़ का छायाचित्र एवं बस्तर आर्ट शैली में निर्मित नंदी की प्रतिकृति भेंट कर श्री श्री रविशंकर का अभिनंदन किया।

श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री साय को अवगत कराया कि इस बार वे अपने साथ 1000 वर्ष पुराने सोमनाथ मंदिर के खंडित शिवलिंग के अवशेष लेकर आए हैं। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक शिवलिंग के अवशेष को सदियों से एक अग्निहोत्री परिवार द्वारा सुरक्षित रखा गया था। अब वे इसे पूरे देश में दर्शनार्थ श्रद्धालुओं तक पहुंचाने का पावन कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सहित उपस्थित गणमान्य लोगों ने खंडित शिवलिंग के दर्शन किए और आस्था प्रकट की।

पूर्व में केबिनेट में लिए गए निर्णय अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और श्री श्री रविशंकर के मध्य छत्तीसगढ़ सरकार एवं व्यक्ति विकास केंद्र इंडिया (द आर्ट ऑफ लिविंग) के बीच हुए एमओयू को लेकर भी चर्चा हुई। एमओयू का उद्देश्य आजीविका सृजन और ग्रामीण छत्तीसगढ़ के समग्र कल्याण सहित ग्रामीण विकास के विविध पहलुओं से जुड़ा है, जिसके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर दोनों पक्षों ने विचार-विमर्श किया।

शंखनाद महासत्संग का न्योता –

श्री श्री रविशंकर ने मुख्यमंत्री साय को राजधानी रायपुर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित ‘शंखनाद महासत्संग’ कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए श्री श्री रविशंकर जी का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, सचिव डॉ. बसवराजू एस., पी. दयानंद, राहुल भगत, जनसंपर्क आयुक्त रवि मित्तल, मुख्यमंत्री साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय सहित परिवार के अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जगदलपुर ..32 मिनट ago

बाढ़ में डूबा राष्ट्रीय राजमार्ग अनुभाग का दफ्तर, धूप में सुखाई जा रही महत्वपूर्ण फाइलें ..

कमर तक भरा था पानी, कई सरकारी दस्तावेज भीगे , बची फाइलों को सुरक्षित रखने की कवायद .. जगदलपुर, बीते...

खबर बिलासपुर58 मिनट ago

रोशनी, संगीत और नृत्य से जीवंत हुई ‘नमो सेवा गाथा’ ..

प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने दर्शकों को किया प्रेरित , सेवा संकल्प अभियान के...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

राजेश महंत के जन्मदिन पर कांग्रेसजनों ने दी शुभकामनाएं ..

सारागांव पहुंचकर जांजगीर-चांपा और सक्ती जिले के कांग्रेस नेताओं ने किया आत्मीय अभिनंदन .. सक्ती, विधानसभा क्षेत्र सक्ती के कांग्रेसजनों...

खबर सक्ती ...2 घंटे ago

रेडक्रॉस की गतिविधियों को सुदृढ़ करने पर जोर, रक्तदान व अंगदान को लेकर बनी रणनीति ..

राज्य शाखा के चेयरमैन तोमन साहू ने ली जिला शाखा सक्ती की समीक्षा बैठक .. सक्ती, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, जिला...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने जनपद अध्यक्ष कवि शरण वर्मा ने किया प्रोत्साहित ..

मालखरौदा में जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्र-छात्राओं को नवाचार के अवसरों की दी गई विस्तृत जानकारी .. सक्ती, सेवा संकल्प अभियान...

खबर सक्ती ...3 घंटे ago

चोरी की 7 मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, वाहन चोरी के नेटवर्क की तलाश तेज ..

सक्ती में पुलिस-साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई; चोरी के वाहनों की खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी जांच...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

रेल सुविधाओं को लेकर आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन ..

सकरेली-भागोडीह में अंडरब्रिज, बाराद्वार में आरओबी और जेठा में मेमू ठहराव की उठाई मांग .. सक्ती, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे...

खबर सक्ती ...6 घंटे ago

साइबर सेल सक्ती की सूचना पर डभरा में जुए के बड़े फड़ पर छापा, 13 जुआरी गिरफ्तार ..

रात में चल रहे जुए के फड़ पर घेराबंदी, 51 हजार 400 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त ,...

ख़बर रायपुर23 घंटे ago

महानदी जल प्रबंधन पर नई पहल, समाधान की दिशा में बढ़े छत्तीसगढ़-ओडिशा ..

अमित शाह की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मोहन चरण माझी ने रखे दोनों राज्यों के...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

आशीष टिकरिया ने संभाला जनसंपर्क संचालक का पदभार ..

रायपुर, जनसंपर्क विभाग के नव नियुक्त संचालक आशीष टिकरिया ने बुधवार, 1 अक्टूबर 2026 को जनसंपर्क संचालनालय पहुंचकर अपने पद...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending