Connect with us

खबर सक्ती ...

24 घंटे के भीतर गला रेतकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार ..

Published

on

सक्ती, थाना नगरदा क्षेत्र अंतर्गत एक दिल दहला देने वाली घटना में पत्नी के चरित्र पर शक कर हसिया से गला रेतकर हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दिनांक 06 अप्रैल 2025 की रात लगभग 11:40 बजे की है, जब दिलहरन उरांव ने थाना नगरदा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता ठंडी राम उरांव ने उसकी मां फुलेश्वरी बाई की हत्या कर दी है। दिलहरन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ कमरे में सो रहा था, तभी उसके पिता ने आकर उसे जगाया और बताया कि उसने उसकी मां को हसिया से मार दिया है। जब वह घटना स्थल पर पहुंचा तो उसकी मां खून से लथपथ ज़मीन पर पड़ी थी और गले में गहरी चोट थी।

परिजनों ने तुरंत ही फुलेश्वरी बाई को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी ठंडी राम उरांव को अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था और इसी शक के चलते वह अक्सर उससे विवाद करता रहता था। इसी शक के चलते उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया।

घटना की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारीगण, वैज्ञानिक अधिकारी और पुलिस टीम ने मौके का बारीकी से निरीक्षण किया। घटना में प्रयुक्त हसिया और अन्य सामग्री को मौके से जब्त कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी सक्ती मनीष कुंवर के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक जी.एस. राजपूत, सउनि तिवारी, प्र.आर. लालबहादुर चंद्रा, आर. दिलीप सिदा, आर. रूप सिंह कंवर, आर. सुभाष कटकवार एवं महिला आरक्षक अनिता कंवर की विशेष भूमिका रही।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...25 मिनट ago

सक्ती में 19 मार्च को हिन्दू नववर्ष पर भव्य शोभायात्रा, दिव्य प्रेत दरबार का होगा आयोजन ..

हिन्दू नववर्ष पर सक्ती में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सामुदायिक भवन में होगा धार्मिक कार्यक्रम , सनातन नववर्ष पर सक्ती में...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू, दो बालिकाओं को टीका लगाकर हुई शुरुआत ..

सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अभियान का शुभारंभ, नपा अध्यक्ष और कलेक्टर रहे मौजूद , समय पर...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

रायपुर प्रांतीय अधिवेशन में चमका सक्ती जिला, उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए रामनरेश यादव सहित जिले की टीम हुई सम्मानित ..

छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के अधिवेशन में चमका सक्ती जिला, उत्कृष्ट सेवा के लिए टीम को मिला सम्मान .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...20 घंटे ago

सक्ती में प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने अधिकारियों के कार्य विभाजन में किया आंशिक संशोधन ..

कलेक्टर तोपनो का आदेश जारी, संयुक्त कलेक्टर व डिप्टी कलेक्टर को सौंपी नई जिम्मेदारियां .. सक्ती, कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी...

खबर सक्ती ...21 घंटे ago

लवसरा में अवैध महुआ शराब बिक्री पर आबकारी की दबिश, 5.5 लीटर शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार ..

आशीष उप्पल की टीम ने पकड़ा अवैध शराब का कारोबार, महिला भेजी गई जेल .. सक्ती, कलेक्टर के निर्देश और...

खबर जांजगीर-चांपा ..1 दिन ago

बड़ी खबर: फर्जी पंजीयन से श्रमिक योजना का लाभ लेने का मामला उजागर, पति और पंचायत सचिव पर FIR ..

मुख्यमंत्री श्रमिक मृत्यु सहायता योजना में गड़बड़ी, दो के खिलाफ अपराध दर्ज, जांच में अन्य आरोपियों के नाम भी आ...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज में हुई दुर्घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के कटक स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना ..

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुँचकर भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की भव्य महाआरती में शामिल...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ सिंधी सेवा महापंचायत द्वारा आयोजित ‘चन्ड्र जी रात, सिंधिन जो मेलो – आनंद मेलो’ में हुए शामिल ..

सिंधी समाज का इतिहास पुरुषार्थ, साहस और आत्मसम्मान का प्रतीक : मुख्यमंत्री साय .. रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राजधानी...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

बड़ी खबर: 12वीं हिंदी पेपर लीक के आरोपों से मचा बवाल, जांच के लिए बोर्ड ने पुलिस-साइबर सेल में दर्ज कराई FIR ..

हिंदी पेपर लीक की शिकायत पर बोर्ड सख्त, पुलिस और साइबर सेल ने शुरू की जांच। 12वीं हिंदी परीक्षा पर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending