Connect with us

खबर बिलासपुर

कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित रेड क्रॉस प्रबंध समिति की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय ..

Published

on

बिलासपुर, कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी बिलासपुर की अध्यक्षता में आज प्रबंध समिति की बैठक मंथन सभा कक्ष में संपन्न हुई। कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में प्रथम बैठक होने के कारण सभी सदस्यों ने कलेक्टर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। तत्पश्चात एजेंडा वार बैठक प्रारंभ हुई सर्वप्रथम श्री सौरभ सक्सेना जिला समन्वयक ने पिछली बैठक का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उसके उपरांत युवोदय रेडक्रॉस मितान की संक्षिप्त जानकारी पीपीटी के माध्यम से सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गई इसके अंतर्गत सभी विकासखंड की 25 -25 ग्राम पंचायत एवं नगर के महाविद्यालय छात्र छात्राओं को इस समूह से जोड़ा जावेगा तथा उनके माध्यम से रेडक्रॉस की जानकारी एवं शासन की अन्य योजनाओं की जानकारी सभी को पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। युवोदय के माध्यम से 6 महीने उपरांत अन्य ग्राम पंचायत के युवाओं को जोड़कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक में समिति के सदस्यों ने रेडक्रॉस मेडिकल शॉप में नियुक्ति किए जाने का अनुमोदन दिया। जूनियर रेडक्रॉस हेतु प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण शिविर कराए जाने का निर्णय लिया गया एवं महाविद्यालय रेडक्रॉस हेतु रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। कलेक्टर स्वयं सभी महाविद्यालय के प्रचार्यो की बैठक लेंगे। रेड क्रॉस के जन जागरण कार्यों को भी नियमित आयोजित करने का निर्णय समिति के द्वारा लिया गया। प्रबंध समिति के सदस्यों ने रेड क्रॉस के वार्षिक बजट का अनुमोदन किया। कलेक्टर की अनुमति से अन्य प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई जिसके अंतर्गत पुराने रिकॉर्ड को नियमानुसार राइट ऑफ करने, क्रय समिति बनाने, भवन निर्माण एवं मेडिकल शॉप संचालन समिति बनाने का निर्णय लिया गया।

साथ ही केंद्रीय जेल को उनके चिकित्सालय हेतु गद्दे प्रदान करने, जिला चिकित्सालय में एसएनसीयू में बच्चों के लिए फ्लोर मैट लगाने के निर्देश दिए गए कलेक्टर एवं अध्यक्ष महोदय ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में सदस्य बनाने का अनुरोध किया साथ ही शासन के विभिन्न विभागों के माध्यम से भी सदस्य बनाने हेतु लेख करने के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त सिम्स परिसर स्थित दो दुकानों जिसमें एटीएम का संचालन हो रहा है का किराया 10% बढ़ाये जाने का निर्णय समिति के द्वारा लिया गया।

आज की बैठक में आयुक्त नगर निगम अमित कुमार, डॉ बीएल गोयल अध्यक्ष, प्रमोद शर्मा वाइस चेयरमैन, सुरेंद्र गुम्बर, सुनील सोंथालिया, डॉ राजीव अवस्थी, शैलेश वाजपेई, श्रीकांत सहारे, रत्नेश अग्रवाल, डॉ प्रमोद तिवारी, डॉ अनिल गुप्ता, डॉ एम ए जीवनी, डॉ मनोज सिन्हा, खोमेश मण्डावी, सुनीता असाटी, डीके साहू, डॉ मुकेश पांडे, सौरभ सक्सेना, डॉ आदित्य पांडे,लक्ष्मी नारायण मिश्रा, मनीष मिश्रा, सुशील राजपूत आदि उपस्थित रहे।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending