Connect with us

खबर बिलासपुर

विकसित कृषि संकल्प अभियान जिले में 29 मई से 12 जून तक ..

Published

on

आमदनी बढ़ाने गांवों में किसानों के बीच वैज्ञानिकों की पाठशाला ..

बिलासपुर, कृषि मंत्रालय द्वारा किसानों को कृषि अनुसंधान से खेत तक तकनीकी पहुंचाने की दिशा में सार्थक प्रयास किया जा रहा है। बिलासपुर कृषि के मामले में उन्नत एवं विकसित जिला है, तो वहीं कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी जिले के कलेक्टर संजय अग्रवाल के दिशा निर्देशन में सजग एवं सक्रियता से काम में लगे हैं। भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय नई दिल्ली के निर्देशानुसार 29 मई से 12 जून तक बिलासपुर सहित राज्य के सभी विकासखण्डों में विकसित कृषि संकल्प अभियान का आयोजन किया जावेगा।

उपरोक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि विभाग बिलासपुर के उपसंचालक पी डी हथेश्वर ने बताया कि संचालनालय कृषि रायपुर के द्वारा राज्य के सभी जिलों के कृषि एवं संवर्गीय विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिए गए निर्देश अनुसार यह अभियान राष्ट्रीय स्तर का अभियान खरीफ मौसम की पूर्व तैयारी को सशक्त बनाने, किसानों को आधुनिक व वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और खेतों में हो रहे नवाचारों को पहचान कर अनुसंधान की दिशा तय करने के लिए शुरू किया गया है। बिलासपुर जिला में इस अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर द्वारा कृषि एवं संबंधित विभाग जैसे उद्यान, पशुपालन, मछलीपालन के जिला एवं विकासखण्ड स्तर के अधिकारियों तथा कृषि महाविद्यालय एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों की 3 टीम गठित की गई है।

ये टीम प्रतिदिन 2 ग्राम पंचायतों में पहुंचकर किसानों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा करेंगी। साथ ही कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को मिट्टी नमूना परीक्षण, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के उपयोग, धान की सीधी बुआई, फसल परिवर्तन, ग्रीष्मकालीन धान फसल के परिणाम, ड्रोन तकनीक का उपयोग, प्राकृतिक खेती योजना के बारे में, बीजों की नवीन किस्में, संतुलित उर्वरक उपयोग, संतुलित कीटनाशक उपयोग, पशुओं की मौसमी बीमारियों एवं उपचार, उद्यानिकी फसलों के बारे में विस्तृत रूप से परिचर्चा की जावेगी। साथ ही कृषि विभाग, उद्यान विभाग, पशुपालन, मछलीपालन विभाग की प्रमुख राज्य एवं केन्द्रिय योजना के बारे में जानकारी साझा की जावेगी। शिविर में ग्राम पंचायत एवं विकासखण्ड के प्रगतिशील कृषकों को भी उनके नवाचार के बारे में बताने हेतु आंमत्रित किया जाऐगा। शिविर में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के छुटे हुए हितग्राहियों का आधार सीडिंग एवं भूमि सीडिंग कार्य भी किया जायेगा ताकि आगामी 20 वीं किस्त से लाभान्वित किया जा सके। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभियान की गरिमामय संपन्नता के निर्देश दिए गए है।

इस प्रकार दिनांक 29 मई से 12 जून तक जिले में ब्लाक बिल्हा में 26 शिविर, मस्तूरी में 18 शिविर, तखतपुर में 20 शिविर तथा कोटा में 14 शिविर कुल 78 शिविरों का आयोजन किया जावेगा।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...9 घंटे ago

सेवा संकल्प अभियान में चिराग अग्रवाल ने पेश की सेवा और समर्पण की मिसाल ..

रक्तदान से मानव सेवा, पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण और दीप प्रज्वलन से राष्ट्रसेवा का लिया संकल्प; नगर में कार्यों की...

खबर सक्ती ...10 घंटे ago

1008 दीपों से जगमगाया नया बाराद्वार का शिव मंदिर, जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा रहे विशेष रूप से उपस्थित ..

जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने उत्साह से लिया हिस्सा, प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना .. सक्ती,...

खबर कोरबा1 दिन ago

पंचायतों में अधिक से अधिक कार्य स्वीकृत कर वीबीजीरामजी का शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें : सांसद ज्योत्सना महंत ..

ग्रामीण क्षेत्रों में मुक्तिधाम, शेड और स्कूलों में शौचालय सहित मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर , मोबाइल मेडिकल यूनिट...

खबर कोरबा1 दिन ago

सड़क सुरक्षा को लेकर सांसद ज्योत्सना महंत ने दिए सख्त निर्देश ..

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड, स्पीड ब्रेकर, रंबल स्ट्रिप, क्रैश बैरियर व प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर .....

ख़बर रायपुर1 दिन ago

पीडीएस चावल पर QR कोड की नजर, मिलर से हितग्राही तक हर बोरी होगी ट्रैक ..

राशन के चावल की हेराफेरी पर लगेगी लगाम, दिसंबर से छत्तीसगढ़ में QR कोड व्यवस्था की तैयारी .. रायपुर, सार्वजनिक...

ख़बर रायपुर1 दिन ago

नवा रायपुर में राज्य निर्वाचन आयुक्तों के 32वें अखिल भारतीय सम्मेलन का राज्यपाल रामेन डेका ने किया शुभारंभ ..

Chhattisgarh Local Body Election Year Book- 2026 का किया विमोचन .. रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने बताया...

खबर सक्ती ...1 दिन ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सक्ती में विशाल रक्तदान शिविर ..

एमसीएच अस्पताल में सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगा आयोजन, आमजन एवं सामाजिक संगठनों से अधिकाधिक सहभागिता की...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती संभाग में बिजली बकायादारों पर बड़ी कार्रवाई, 128 कनेक्शन काटे ..

18 टीमों ने चलाया मास डिस्कनेक्शन अभियान, 28.85 लाख रुपये की बकाया राशि वसूली .. सक्ती, विद्युत बकायादारों के खिलाफ...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री, मीरा से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’ ..

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में दीये बेच रही महिला से आत्मीय संवाद, एक हजार रुपए देकर किया श्रम और स्वावलंबन का...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

गोल्फ के नक्शे पर नई पहचान बना रहा छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय ..

नवा रायपुर ओपन की ट्रॉफी का अनावरण, मुख्यमंत्री ने खुद गोल्फ खेलकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह , 132 प्रोफेशनल गोल्फर...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending