Connect with us

खबर सक्ती ...

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत वैश्विक विधायी सम्मेलन में हुए शामिल, 24 राज्यों के विधायकों ने की भागीदारी ..

Published

on

हावर्ड यूनिवर्सिटी का अवलोकन, एआई और साइबर सुरक्षा जैसे विषयों पर होगी चर्चा ..

सक्ती, बॉस्टन (अमेरिका), संयुक्त राज्य अमेरिका के बॉस्टन शहर में 4 से 6 अगस्त तक आयोजित वैश्विक विधायी सम्मेलन में भारत के विभिन्न राज्यों के 130 विधायक भाग ले रहे हैं। इस प्रतिनिधिमंडल में छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री व विधायक अनिला भेड़िया एवं विधायक संदीप साहू भी शामिल हुए हैं।

सम्मेलन का आयोजन नेशनल कांफ्रेंस ऑफ स्टेट लेजिस्लेटिव्स (NCSL) द्वारा किया गया है, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर विधायकों के बीच सहयोग और सुशासन के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना है। सम्मेलन में 24 राज्यों के 21 राजनैतिक दलों से विधायक और एमएलसी भाग ले रहे हैं।

सम्मेलन के दौरान –

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल डेमोक्रेसी, साइबर सिक्योरिटी, वोटर कॉन्फिडेंस और पॉलिसी इनोवेशन जैसे समकालीन विषयों पर विस्तार से चर्चा होगी। प्रतिभागी अमेरिकी विधायी प्रणाली की जानकारी प्राप्त करेंगे और अमेरिका में भारतीय मूल के जनप्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे।

सम्मेलन की शुरुआत NCSL के संस्थापक डॉ. राहुल वी. कराड के उद्बोधन से हुई। पहले दिन सदस्यों ने बॉस्टन कन्वेंशन एंड एग्जीबिशन सेंटर में समिट का पंजीयन कराया। इसके बाद सदस्यों ने मसकट स्थित स्टेट हाउस का भ्रमण किया।

प्रतिनिधिमंडल ने विश्वप्रसिद्ध हावर्ड यूनिवर्सिटी का शैक्षणिक अवलोकन भी किया और टीडी गार्डन में आयोजित एक विशेष समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम के बाद सभी प्रतिनिधि न्यूटन स्थित अपने बेस कैंप पहुंचे और उपस्थिति दर्ज कराई।

डॉ. चरणदास महंत ने सम्मेलन को “वैश्विक सुशासन की परंपरा से सीखने का एक अवसर” बताया और कहा कि ऐसे आयोजनों से विधायकों की कार्यक्षमता में वृद्धि होती है, जो अंततः जनहित में प्रभावी साबित होती है।

उक्त आशय की जानकारी डॉ चरणदास महंत के जिला प्रतिनिधि गुलजार सिंह ठाकुर एवं महंत समर्थक उगेंद्र अग्रवाल (पप्पू) ने दी।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...5 मिनट ago

फल दुकानों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, सड़े-गले फल जब्त कर किया नष्ट ..

3 दिवसीय विशेष अभियान में कार्रवाई तेज, लोगों का कहना— “सिर्फ खानापूर्ति नहीं, नियमित जांच जरूरी” .. सक्ती, जिले में...

खबर सक्ती ...13 मिनट ago

हसौद में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 9 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला को किया गिरफ्तार, भेजा जेल ..

सक्ती, कलेक्टर सक्ती के निर्देश एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब...

ख़बर रायपुर1 घंटा ago

छत्तीसगढ़ में अनुपयोगी सरकारी जमीनों का होगा कायाकल्प- तैयार होगी रिडेव्हलपमेंट कार्ययोजना ..

विभागों, निगम-मंडलों और बोर्ड की खाली जमीनों का होगा व्यवस्थित विकास, बनेगा डिजिटल लैंड बैंक .. रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने...

ख़बर रायपुर2 घंटे ago

मदिरा के अवैध परिवहन एवं बिक्री पर रोक लगाए: आबकारी मंत्री देवांगन ..

पड़ोसी राज्यों से आने वाली शराब पर लगेगी रोक, जांच चौकियों पर चलेगा विशेष अभियान .. रायपुर, प्रदेश के वाणिज्यिक...

खबर सक्ती ...23 घंटे ago

बिरला टायर्स के नए उत्पादों की लॉन्चिंग पर सक्ती में भव्य किसान सम्मेलन ..

एस एन टायर्स के आयोजन में जुटे जिलेभर के किसान और व्यवसायी, कंपनी अधिकारियों ने बताए नए टायरों के फीचर्स...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मुख्यमंत्री साय की बड़ी पहल : नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के विकास के लिए शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ ..

छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास मॉडल, 200 करोड़ की ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू , सक्ती सहित 32 नगरीय...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

मानसून पूर्व तैयारियां तेज, मुख्य सचिव ने ली बाढ़ नियंत्रण हाई पावर कमेटी की बैठक ..

1 जून से कलेक्टर्स देंगे प्रतिदिन रिपोर्ट, संवेदनशील क्षेत्रों और बड़े जलाशयों पर रखी जाएगी चौबीसों घंटे नजर .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

सड़क दुर्घटनाएं नहीं हों, इसके लिए हर जरूरी कदम उठाएं : मुख्य सचिव विकासशील ..

ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन .. रायपुर, मुख्य सचिव...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

नवतपा में नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने राहगीरों को पिलाया गन्ने का रस ..

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष रामनरेश यादव बोले— भीषण गर्मी में सेवा ही सबसे बड़ा पुण्य कार्य .. सक्ती, नवतपा के प्रथम...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

झीरम घाटी के शहीदों को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ..

मालखरौदा में श्रद्धांजलि सभा आयोजित, झीरम घाटी के वीर शहीदों को किया नमन .. सक्ती/मालखरौदा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मालखरौदा द्वारा...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending