Connect with us

खबर सक्ती ...

ज़िला पुलिस सक्ती की बड़ी कार्रवाई : आंध्रप्रदेश–महाराष्ट्र–छत्तीसगढ़ गौ-तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ ..

Published

on

82 बैल, कंटेनर वाहन, पायलटिंग कार सहित 64.52 लाख रुपये की ज़ब्ती ..

सक्ती, सक्ती पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गौ-तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। थाना हसौद पुलिस की टीम ने कार्रवाई कर आंध्रप्रदेश के दो और छत्तीसगढ़ के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 82 नग बैल, कंटेनर वाहन, पायलटिंग कार और मोबाइल फोन सहित कुल 64,52,000 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से) के निर्देश पर जिले में गौवंश तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (डभरा) सुमित गुप्ता के मार्गदर्शन में यह बड़ी कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी –

(1) विय्यापु अप्पलकोण्डा, निवासी देवावरम, विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश),
(2) चप्पा नौकराजु, निवासी देवावरम, विशाखापट्टनम (आंध्रप्रदेश),
(3) पुरूषोत्तम कुर्रे, निवासी सुहागपुर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ.ग.),

ज़ब्ती का विवरण –

82 नग बैल, कुल कीमत 12,30,000 रुपये।
कंटेनर वाहन MH 20 EL 1455, कीमत 40,00,000 रुपये।
पायलटिंग कार CG 22 Z 7262, कीमत 12,00,000 रुपये।
मोबाइल फोन (03 नग) कुल ज़ब्ती – 64,52,000 (चौंसठ लाख बावन हजार रुपये)।

फरार आरोपी –

मिट्ठू बंजारे, ओमप्रकाश बंजारे (भनेटरा), सुधेश प्रदीप (कंटेनर चालक), ईश्वर (सहायक चालक), अनिष केपी (वाहन स्वामी), योगेश बंजारे (पथरिया)। इनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।

जप्त पशुओं का पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है और उन्हें हसौद मंडी परिसर में सुरक्षित रखा गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेन्द्र यादव थाना प्रभारी हसौद, निरीक्षक अमित सिंह, सउनि बिसोहन चंद्रा, स उ नि जे. के. वर्मा प्र.आर. परमानंद घृतलहरे, फूल चंद पलांगे, अशोक साहू, परमेश्वर मिरि, वीरेंद्र सांडिल्य, नन्दूराम साहू, ओमप्रकाश अजगल्ले, संजय शर्मा, रामगिलास लहरे, फलेन्द्र मनहर, आर. राजेश यादव, नारायण यादव, कमलेश धारिया, घनश्याम पाण्डेय, शिवगोपाल रात्रे थाना हसौद, प्र.आर. प्रेमनारायण राठौर, आर. अलेक्सयुस मिंज, कमलेश लहरे, जितेन्द्र कंवर सायबर सेल का विशेष योगदान रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत बालिकाओं को मिला आत्मरक्षा का प्रशिक्षण ..

गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन नंबर, मासिक धर्म स्वच्छता और एचपीवी टीकाकरण की भी दी गई जानकारी .. जांजगीर-चांपा, कलेक्टर जन्मेजय...

खबर जांजगीर-चांपा ..17 घंटे ago

जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर ..

जांजगीर-चांपा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न महत्वाकांक्षी...

खबर सक्ती ...17 घंटे ago

सक्ती जिले में डूबने से हुई तीन आकस्मिक मौतों के मामलों में 12 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत ..

प्राकृतिक आपदा राहत: मृतकों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता .. सक्ती, प्राकृतिक आपदा से होने...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

सक्ती में पीएम कैशलेस आपातकालीन उपचार योजना को मिली बड़ी सफलता, दो सड़क दुर्घटना पीड़ितों का हुआ निःशुल्क इलाज ..

कलेक्टर अमृत विकास तोपनों की पहल रंग लाई, पीएम राहत योजना के तहत पहली बार अस्पतालों को जारी हुआ भुगतान...

खबर सक्ती ...18 घंटे ago

महतारी वंदन योजना से बदली गनेशी साहू की जिंदगी, आर्थिक संबल से बढ़ा आत्मविश्वास ..

सक्ती, राज्य शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार बनती जा...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

स्वाभिमान और उद्यमशीलता की मिसाल है सिंधी समाज – राज्यपाल रमेन डेका ..

पूज्य छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत द्वारा आयोजित ‘मुखी संवाद’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए राज्यपाल , प्रदेशभर...

खबर कोरबा2 दिन ago

माय भारत युवा कार्यक्रम के तहत 27 जुलाई को होगी जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ..

‘युवा की उड़ान, नशा मुक्त भारत का निर्माण’ थीम पर विभिन्न विधाओं में दिखेगी युवाओं की प्रतिभा – सतीश प्रकाश...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

29 जुलाई को सक्ती मे राजपुरोहित पं. ओमप्रकाश चौबे गुरु महाराज के सानिध्य में गुरु पूर्णिमा महोत्सव ..

गुरु पूजन, महाप्रसाद और आध्यात्मिक आयोजन के साथ मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा .. सक्ती, आगामी 29 जुलाई 2026 को राजपुरोहित...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

काव्य कलश परिवार के पर्यावरण पखवाड़ा का शुभारंभ, पौधरोपण और काव्य गोष्ठी के माध्यम से दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश ..

कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन एवं आम के पौधों का रोपण कर किया गया , काव्य कलश परिवार द्वारा सक्ती के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के संघर्ष की नैतिक जीत, CJP–सोनम वांगचुक के आंदोलन का शुरू से समर्थन करने वाले छत्तीसगढ़ के एकमात्र नेता थे अमित जोगी : अर्जुन राठौर ..

सक्ती, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जिला अध्यक्ष अर्जुन राठौर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को छात्रों...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending