Connect with us

खबर सक्ती ...

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर कचंदा में आयुर्वेद जागरूकता रैली का किया आयोजन ..

Published

on

स्कूली बच्चों ने दिया “हर घर हर दिन आयुर्वेद” का संदेश ..

सक्ती, रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों द्वारा अनेक जनहितकारी गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष के अंतर्गत शासकीय आयुर्वेद औषधालय कचंदा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कचंदा के सहयोग से एक विशेष आयुर्वेद प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य आम जनमानस को आयुर्वेद के सिद्धांतों और लाभों से परिचित कराना था।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण स्कूली विद्यार्थियों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली रही। जिसमें “हर घर हर दिन आयुर्वेद” के संदेश को लेकर ग्राम कचंदा की गलियों में उत्साहपूर्वक मार्च किया गया। बच्चों ने आयुर्वेद के लाभों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए नारे लगाए, पाम्पलेट वितरित किए और लोगों को शासकीय आयुर्वेद औषधालय में उपलब्ध उपचार सेवाओं का लाभ लेने हेतु प्रेरित किया।

इस आयोजन में डॉ. हेमंत कुमार भार्गव (आयुष चिकित्सक), श्रीमती भगवती चंद्रा (आयुष फार्मासिस्ट) एवं पोरेन्द्र कुमार भारद्वाज (औषधालय सेवक) की सक्रिय उपस्थिति रही। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने रैली को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयुर्वेद केवल चिकित्सा पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र शैली है। इस रैली के माध्यम से आयुष विभाग द्वारा आमजन को आयुर्वेद के प्रति जागरूक करने का सकारात्मक प्रयास किया गया है।

यह आयोजन न केवल आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार की दिशा में एक सार्थक कदम रहा, बल्कि बच्चों और समुदाय को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रेरणादायक उदाहरण भी बना।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर जांजगीर-चांपा ..2 दिन ago

🔮 विद्युत उपभोक्ताओं को बताए अधिकार, शिकायत निवारण की प्रक्रिया समझाई …

🔮 बिजली बिल, मीटर, वोल्टेज, आपूर्ति बाधित होने सहित विभिन्न मामलों में फोरम से कर सकते हैं शिकायत .. जांजगीर-चांपा,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के बंद मकान में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार ..

सीसीटीवी फुटेज से मिली सफलता, चोरी का साउंड बॉक्स बरामद; एक विधि से संघर्षरत बालक पर भी कार्रवाई .. सक्ती,...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़े फर्जीवाड़े का आरोप, अपात्रों को लाभ देने की शिकायत ..

ग्रामीणों ने कलेक्टर से निष्पक्ष जांच और भौतिक सत्यापन की मांग की .. सक्ती, जनपद पंचायत सक्ती अंतर्गत ग्राम पंचायत...

खबर बिलासपुर2 दिन ago

सिम्स के डॉक्टरों ने 6 वर्षीय मासूम की अन्ननली से निकाला फंसा सिक्का, समय रहते बचाई जान ..

बिलासपुर सिम्स में सफल ऑपरेशन: ईएनटी विशेषज्ञों ने रिजिड इसोफैगोस्कोपी से बच्चे की अन्ननली से निकाला सिक्का .. बिलासपुर, छत्तीसगढ़...

खबर कोरबा3 दिन ago

“माय भारत युवा कार्यक्रम” से युवाओं की शक्ति को मिलेगी नई पहचान ..

“माय भारत युवा कार्यक्रम” के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला सलाहकार समिति एवं जिला समन्वय समिति की बैठक संपन्न .. कोरबा,...

खबर रायगढ़4 दिन ago

🚨 ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश ..

🚨 करीब 9 लाख की मोटरसाइकिलें बरामद, 5 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, 2 फरार आरोपियों की तलाश जारी , 🚨...

खबर सक्ती ...4 दिन ago

जनदर्शन में पहुंचे 35 आवेदन, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ..

जनदर्शन में सुनी गई आमजन की समस्याएं, आवास, राशन, भूमि व शिक्षा से जुड़े मामलों पर कार्रवाई के निर्देश .....

खबर सक्ती ...4 दिन ago

मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन ने आपदा प्रबंधन और जनशिकायतों की समीक्षा की ..

सीएम हेल्पलाइन 1076 के लंबित मामलों पर सख्ती, समयबद्ध निराकरण और खरीफ तैयारियों के दिए निर्देश , खाद-बीज उपलब्धता, आपदा...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार ..

वित्त, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी हुए समारोह में शामिल , सुनियोजित एवं जनोन्मुखी विकास कार्यों को मिलेगी नई...

ख़बर रायपुर5 दिन ago

छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों को मिली मंजूरी, 250 एमबीबीएस सीटें बढ़ीं ..

चिकित्सा शिक्षा में ऐतिहासिक विस्तार: गीदम, कुनकुरी, जांजगीर-चांपा समेत 5 जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज , डबल इंजन सरकार...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending