खबर सक्ती ...
नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती ने SIR को लेकर की महत्वपूर्ण बैठक, बीएलए और बूथ प्रभारियों को दिए निर्देश ..

सक्ती, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर कांग्रेस कमेटी सक्ती की ओर से SIR (स्पेशल समरी रिवीजन) के संबंध में 20 नवम्बर 2025 को नगर के विश्राम गृह सक्ती में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सक्ती विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष संशोधन कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित रूप से जोड़े जाने पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य SIR ट्रेनर एवं अधिवक्ता राकेश महंत ने उपस्थित सभी बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) और बूथ प्रभारियों को SIR की प्रक्रिया, समय-सीमा और आवश्यक दस्तावेजों से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के विशेष संशोधन का यह चरण अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक बीएलए एवं बूथ प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र में बीएलओ के साथ समन्वय स्थापित कर तेजी से कार्य करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी क्षेत्र में ऐसा कोई भी पात्र मतदाता न छूटे, जिसका नाम सूची में होना चाहिए—चाहे वह नया मतदाता हो या किसी कारणवश पूर्व सूची से वंचित रह गया हो। साथ ही अधिवक्ता राकेश महंत ने यह भी कहा कि युवाओं, महिलाओं एवं स्थानांतरित मतदाताओं को विशेष रूप से फॉर्म भराने में सहायता प्रदान की जाए, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
बैठक में नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं नगर SIR मंडल प्रभारी लाला सोनी ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हर बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सक्रियता आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे घर-घर संपर्क कर मतदाता जागरूकता बढ़ाएं और समय पर फॉर्म-6, 7 और 8 भरवाकर बीएलओ को उपलब्ध कराएं।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता गिरधर जायसवाल, महबूब खान, मनोज जायसवाल, अलका जायसवाल, पीयूष राय, भुरू अग्रवाल, पार्षद राम सजीवन देवांगन सहित कांग्रेस पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष गण, सभी वार्डों के बीएलए, बूथ प्रभारी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoबड़ी खबर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने किया अनिल चन्द्रा को जिलाबदर ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoव्यापारी से 2250000 रूपये की लूट करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार 05 आरोपी फरार ..
ख़बर रायपुर2 वर्ष agoएनसीपी के प्रमुख पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा कल 23 अक्टूबर को विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में कांग्रेस में होंगे शामिल ..
खबर जगदलपुर ..3 वर्ष agoस्कूल शिक्षा विभाग में 3266 से अधिक रिक्त प्राचार्य पद पर पदोन्नति की माँग को लेकर “छत्तीसगढ़ राज्य प्राचार्य पदोन्नति संघर्ष मोर्चा” के द्वारा जगदलपुर में बस्तर संभागीय बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई ..
खबर सक्ती ...2 वर्ष agoगुलमोहर के फूलों की दीवानगी ऐसी कि आजादी के अमृतोत्सव पर लगाए “75 गुलमोहर पौधे …
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoज्ञानकुंज पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सकरेली (बा) में रंगोली, राखी मेकिंग एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न ..
Uncategorized3 वर्ष agoप्रदेश में पटवारियों की हड़ताल समाप्त ..
खबर सक्ती ...3 वर्ष agoसक्ती जिले के डभरा सीएचसी में उपलब्ध हुई दो विशेषज्ञ चिकित्सको की सेवा ..

























You must be logged in to post a comment Login