Connect with us

खबर सक्ती ...

सुशासन तिहार के बीच जनदर्शन में उमड़ी फरियादें, आखिर शिविरों में क्यों नहीं सुलझ रहीं समस्याएं? ..

Published

on

20 आवेदन लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण, “सुशासन” के दावों पर उठे सवाल ..

सक्ती, जिले में एक ओर शासन द्वारा “सुशासन तिहार 2026” के तहत गांव-गांव जनसमस्या निवारण शिविर लगाकर त्वरित समाधान के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दूरदराज के ग्रामीण अपनी समस्याओं की फाइलें लेकर कलेक्ट्रेट के जनदर्शन में भटकने को मजबूर हैं। मंगलवार को आयोजित जनदर्शन में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और जमीनी हकीकत के बीच के अंतर को उजागर कर दिया।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अमृत विकास तोपनो ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुशासन तिहार के दौरान आयोजित समाधान शिविरों में आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित आवेदनों पर नाराजगी जताते हुए प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश भी दिए।

लेकिन बड़ा सवाल यही है कि जब 1 मई से 10 जून तक पूरे जिले में समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं, तब भी ग्रामीणों को अपनी समस्याएं लेकर जनदर्शन तक क्यों पहुंचना पड़ रहा है? क्या शिविरों में सिर्फ खानापूर्ति हो रही है, या फिर जमीनी स्तर पर शिकायतों का समाधान नहीं हो पा रहा?

जनदर्शन में पहुंचे ग्रामीणों ने दिव्यांग सहायता, क्षतिग्रस्त मकान के लिए राहत राशि, मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता, सीमांकन, बोर खनन, मनरेगा में नाम जोड़ने और जमीन बटांकन जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपे। कई आवेदक ऐसे थे जो दूरस्थ गांवों से घंटों सफर तय कर जिला मुख्यालय पहुंचे।

ग्राम रीवापाली निवासी श्याम कुमार उरांव ने दिव्यांग अनुदान की मांग रखी, वहीं किरारी निवासी सुरेंद्र दास महंत ने आंधी-बारिश में क्षतिग्रस्त मकान के लिए सहायता राशि की गुहार लगाई। अमेराडीह निवासी घनश्याम कुर्रे ने गंभीर बीमारी के इलाज हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से मदद मांगी। चुरतेला निवासी सुकलाल सिदार सीमांकन के लिए भटकते नजर आए, जबकि जर्वे और रानीगांव के ग्रामीण पानी और रोजगार जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आवेदन करते दिखाई दिए।

जनदर्शन में जिला पंचायत सीईओ वासु जैन, अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवेदन तत्काल सौंपते हुए शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

उल्लेखनीय है कि प्रत्येक मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय जनदर्शन आयोजित किया जाता है, लेकिन “सुशासन तिहार” के बीच भी लोगों का जिला मुख्यालय पहुंचना प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रहा है।

Click to comment

You must be logged in to post a comment Login

Leave a Reply

Latest

खबर सक्ती ...2 दिन ago

मां अष्टभुजी के दरबार में नवपदस्थ कलेक्टर ने टेका मत्था ..

कलेक्टर जयश्री जैन और जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने की विधिवत पूजा-अर्चना, जिले की सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए...

ख़बर रायपुर2 दिन ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुजनों के नाम लिखा आत्मीय पत्र ..

अपने विद्यार्थी जीवन के संघर्षों को किया याद, कहा – परिस्थितियाँ किसी बच्चे के सपनों की सीमा तय न करें...

खबर सूरजपुर ..2 दिन ago

कलेक्टर रेना जमील के नेतृत्व में सूरजपुर ने रचा जल संरक्षण का नया कीर्तिमानदेश में चौथा, छत्तीसगढ़ में अव्वल ..

‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान में राष्ट्रीय पहचान, देश के टॉप-10 जिलों में शामिल , 5.88 लाख से अधिक जल...

खबर रायगढ़2 दिन ago

बडी खबर: स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में 20 बिस्तर आरक्षित ..

सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत बोले—संदिग्ध मरीजों की पहचान, जांच और उपचार के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को किया गया अलर्ट .....

खबर सक्ती ...2 दिन ago

सक्ती के लॉन टेनिस खिलाड़ियों ने रचा इतिहास ..

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 3 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक पर कब्जा, सात खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

शुभ अवसरों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लें संकल्प : डॉ. शालू पाहवा ..

लीनेस सुमन सिंह ने पौधरोपण कर बच्चों को वितरित किए पौधे, संरक्षण का दिलाया संकल्प .. सक्ती, पर्यावरण संरक्षण और...

खबर सक्ती ...2 दिन ago

कलेक्टर ने जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं भौतिक सत्यापन के लिए नोडल अधिकारी किया नियुक्त ..

अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, आरआई पटवारी सहित समस्त राजस्व अमला फिल्ड स्तर पर करेंगे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण...

खबर जांजगीर-चांपा ..3 दिन ago

शिक्षा के मंदिर में रिश्वत का दाग: 80 हजार के एरियर्स के लिए मांगे 10 हजार, प्राचार्य और बाबू एसीबी के जाल में ..

किरारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एसीबी बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई, रिश्वत की रकम लेते बाबू गिरफ्तार, प्राचार्य भी कार्रवाई...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विलुप्त हो रहे लोक वाद्ययंत्रों को मिला नया जीवन ..

मांदरी एवं ढोलक की थाप पर लोक संस्कृति के रंग में रंगा ‘रंग तरंग’ कार्यक्रम का अंतिम दिवस .. रायपुर,...

ख़बर रायपुर3 दिन ago

विद्यार्थियों का कल्याण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हो विश्वविद्यालयों की सर्वोच्च प्राथमिकता – राज्यपाल रमेन डेका ..

निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक में नैक ग्रेडिंग, पीएचडी की गुणवत्ता, पाठ्यक्रमों और सामाजिक दायित्वों की समीक्षा .. रायपुर,...

संपादक




आशीष शर्मा

उप संपादक




उगेंद्र अग्रवाल

Trending